ठंड में बीमारियो से बचना है तो रोज खाये मुट्ठी भर बादाम

जल्द ही ठंडी आ जाएगी| ठंडी में हमें हमारे शरीर की अच्छी देखबाल की जरुरत होती है| ठंडी में सूखे मेवे का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है| यह हमारे शरीर को ताकत प्रदान करता है जिससे हम ठंडी में बीमार ना पड़े| वैसे तो सारे सूखे मेवे हमारे शरीर के लिए फायदेमंद रहते है, लेकिन बादाम का नाम उसमे सबसे ऊपर आता है क्‍योंकि यह बहुत ही पौष्टिक होता है।

कुछ शोधकर्ताओं की माने तो जो लोग नियमित रूप से बादाम का सेवन करते है, वे लोग लंबी उम्र जीते हैं। बादाम में भरपूर मात्रा मे प्रोटीन, मैग्निशियम, रेशा, वसा, जिंक, आयरन, विटामिन, फाइबर और मिनरल पाये जाते हैं| इससे न केवल हमारा स्वास्थ्य बल्कि चेहरा भी निखरता है|

बादाम को यदि चंदन की तरह घिस कर या फिर दूध और शहद के साथ लिया जाये तो उससे दिमाग तेज होता है और नर्व्स भी मजबूत होती है। बादाम खाने के अनगिनत फायदे है| माइग्रेन के रोगियों के लिए भी बादाम बहुत फायदेमंद होती है। दरहसल बादाम दिमाग से संबंधित रोगों को जड़ से खत्म करता है। यह रक्त शर्करा और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करता है।

दिन में 1 मुट्ठी तक बादाम खाए जा सकते है| लेकिन हमेशा रात में बादाम को भिगोकर और सुबह उसका छिलका उतार कर इसे खाना चाहिए। तो आइये जानते है Almond Benefits in Hindi, इसे खाने के और भी कई फायदों के बारे में|

Almond Benefits: बादाम खाने से मिलते है यह स्वास्थ्य लाभ 

 

 

थकान भगाए

बादाम में थायमींन नामक विटामिन मौजूद होता है। इसलिए दिमाग के थक जाने पर या चक्कर आने पर बादाम खाने से फायदा मिलता है। इसलिए बादाम को नर्व टॉनिक भी कहते है। इसके अलावा जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर है यदि वे नियमित चार से पाँच बादाम को घिस कर दूध के साथ लेते है तो उन्हें फायदा मिलता है|

कब्ज से दिलाये राहत

बादाम के तेल से कब्ज दूर होता है और यह शरीर को भी ताकतवर बनाता है| पेट की तकलीफों को दूर करने के साथ साथ यह आंत की कैंसर में भी उपचारी है।

मधुमेह में फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों को भी बादाम का सेवन करना चाहिए| यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है| पर एक बात का ख्याल रहे कि जिन लोगो को मधुमेह है वो 5 से ज्यादा बादाम नहीं खाए|

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए भी बादाम बेहद फायदेमंद होता है क्योकि बादाम में फोलिक एसिड मौजूद होता है नतीजनत् इसके सेवन से माँ और बच्चे में रक्त की कमी नहीं होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी बादाम का बहुत महत्व है। क्या आप Almond Oil Benefits in Hindi के बारे में जानते है? दरहसल बादाम तेल का प्रयोग त्वचा की रंगत निखारने के लिए किया जाता है| त्वचा की खोई नमी लौटाने में भी बादाम तेल सर्वोत्तम माना गया है। यह बेजान त्वचा को हटाकर त्वचा को रौनक प्रदान करता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- सेहत का खजाना है किशमिश – जाने इसे खाने के अनगिनत फायदे
 

Badam Benefits in Hindi: इन्हे भी जाने

  1. रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाने से बालों को गिरने की समस्या कई हद तक कम होती है|
  2. अगर धुप के कारण आपका चेहरा काला पड़ गया है तो नियमित तौर पर बादाम का सेवन करे| 1 महीने के अंदर आपके चेहरे का रंग निखर जायेगा|
  3. बादाम का सेवन आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है। जो लोग देर रात तक कंप्यूटर पर काम करते है उन्हें अपने रोजाना बादाम जरूर खाना चाहिए|
  4. नियमित तौर पर बादाम खाने से हार्ट अटैक को कई हद तक रोक जा सकता है, इससे दिल की बीमारिया भी दूर होती है|
  5. अगर आपके आँखों के निचे डार्क सर्कल्स है| तो रात को सोने से पहले आँखों के निचे बादाम का तेल लगाये, 2-3 हफ्ते तक इस प्रक्रिया को करने से आपको काले घेरे से निजाद मिल जाएगी|
  6. बादाम में मौजूद कैल्शियम और विटामिन दी हडि्डयों को मजबूत बनाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके लिए बादाम खाना बहुत फायदेमंद है|
  7. हफ्ते में एक बार बादाम तेल की मालिश गुणकारी है। बादाम तेल से की गयी मालिश ना सिर्फ बालों के लिए बल्कि मस्तिष्क के विकास के लिए भी अच्छी होती है|
  तो Almond Benefits in Hindi के बारे में तो हमने जान लिया| हम आपको यह भी बतादे| बादाम को कम से कम 7-8 घंटे तक भिगोएं। इसके बाद सुबह पानी से निकाल कर छील लें और खा लें। बादाम को भिगोने पर वह नरम हो जाते हैं जिससे उन्‍हें आराम से हजम किया जा सकता है।

अगर आपको रोज रोज इन्हे भीगने की टेंशन नहीं चाहिए तो आप इकठ्ठे बादाम को रात में बीघों दे, और सुबह इसे  छील कर एक प्‍लास्‍टिक बैग या कंटेनर में डालकर फ्रीज़ में रखे। भिगोयें हुए इन् बादाम को आप हफ्तेभर तक इस्तेमाल कर सकती है|

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs