दिमाग के तनाव को दूर करने में फायदेमंद है बालासन, जानिए विधि

आजकल की अनहेल्थी लाइफस्टाइल के चलते शरीर के कई हिस्सों में दर्द रहता है| साथ ही साथ दिन भर की थकान और आदि चीजों के चलते दिमाग में भी तनाव रहता है| इस वजह से सर दर्द, अनिद्रा आदि परेशानिया होती है|

आपने ऐसा जरुर सुना होगा की एक बच्चा सबसे ज्यादा सुरक्षित उसके माँ की कोख में रहता है| इसलिए जब भी आप बालासन की मुद्रा में रहते है तो आपको बहुत शांति मिलती है| बालासन का अभ्यास करते वक्त व्यक्ति की मुद्रा कोख में पल रहे शिशु की तरह होती है इसलिए इसे बालासन कहा जाता है|

इसका अभ्यास करते वक्त जब आप इस अवस्था में आते है तो ना केवल आपके दिमाग को बल्कि शरीर को भी बहुत आराम मिलता है| यह आपके शरीर को तनाव मुक्त करता है| अपने शरीर को आरामदायक स्तिथि में लाने के लिए इससे अच्छा कोई आसन नहीं है|

जो लोग अपने पेट की बढ़ी हुई चर्बी को लेकर परेशान है उनके लिए तो यह एक बहुत ही बढ़िया आसन है| इस आसन को करना भी बहुत ही आसान है| इस आसन को चाइल्ड पोस के नाम से भी जाना जाता है| आइये जानते है Balasana Yoga in Hindi.
 

Balasana Yoga in Hindi – बालासन कैसे करे और इसके लाभ

 

  योग की मदद से कई परेशानियों से निजात पाई जा सकती है| योग में कई बीमारियों का भी तोड़ है| इसलिए आज के लेख में हम योग के अंतर्गत आने वाले एक आसन की जानकारी दे रहे है:-

Balasana Steps: बालासन योग की विधि

  • Child S Pose Yoga करने के लिए सर्वप्रथम तो साफ़ जगह पर दरी बिछा ले| अब उस पर पलथी लगाकर बैठ जाए|
  • इसके पश्चात आप अपनी ऐड़ियों पर बैठें जैसा की चित्र में दिखाया गया है|
  • अपने शरीर को आगे की और झुकाते हुए जंघाओं पर टिकाएं|
  • इसके पश्चात सिर को ज़मीन से टिका ले|
  • आपके हाथों को सिर से लगाते हुए आगे की ओर सीधा रखें और हथेलियों को ज़मीन से लगाएं|
  • आप अपने हिप्स को ऐड़ियों की ओर ले जाते हुए सांस को बाहर की और छोड़े|
  • इस अवस्था में आप 15 सेकेण्ड से 2 मिनट तक रहें, फिर वापिस सामान्य अवस्था में आ जाये|
 

Balasana Benefits: बालासन योग के लाभ

  1. यह शरीर के संतुलन को ठीक करता है और रक्त संचार को सामान्य बनाने में भी इस आसन का अभ्यास फायदेमंद है|
  2. इस आसन को करने से मेरूदंड और कमर में खींचाव होता है जिससे इन हिस्सों का तनाव दूर होता है|
  3. इससे पीठ, कंधे और गर्दन के दर्द से राहत मिलती है| इसलिए सिटींग जॉब वालो को इसे जरुर करना चाहिए|
  4. बालासन का अभ्यास करने से शरीर और दिमाग दोनों को शांति मिलती है| तनाव को दूर करने में यह बहुत ही फायदेमंद है|
  5. इससे शरीर के भीतरी अंगो में लचीलापन लाता है। शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए यह सबसे अच्छा आसन है|
  6. इससे आपके घुटने और मासपेशियों में तनाव आता है|
  7. पेट तथा जांघो की चर्बी घटाने में भी यह आसन मददगार है|
 
आप यह भी पढ़ सकते है:- शरीर को मजबूत और पेट की समस्याओं को दूर करे मयूरासन   
 

  बालासन के पहले किये जाने वाले आसन- वीरासन योग मुद्रा

बालसन के बाद किये जाने वाले आसन- फॉरवर्ड बेंड, हठयोग
 

बालासन में सावधानिया:-

  • यदि आपको बालासन करने में कठिनाई महसूस हो रही है तो आप अपने सर को रखने के लिए जमीन पर तकिया रख सकते है|
  • यदि आपको कब्ज की समस्या है तो इस आसन को ना करे|
  • घुटनों में चोट लगने की स्तिथि में भी इस आसन को नहीं करना है|
  • उच्च रक्तचाप के मरीज भी इस आसन का अभ्यास कतई ना करे|
  ऊपर आपने जाना Balasana Yoga in Hindi. इस लेख को पढ़कर आप जान गए होंगे की बालासन आपके लिए कितना ज्यादा फायदेमंद है| यदि आपको इस योग को करते वक्त शरीर में किसी तरह की तकलीफ हो रही है तो इसे ना करे| पहले योग गुरु या चिकित्सक से संपर्क कर ले|