दिल की अच्छी सेहत और मोटापा घटाने के लिए फायदेमंद है हँसना

एक हसता मुस्कुराता चेहरा सबको अच्छा लगता है| हसमुख लोग सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेते है| लेकिन आजकल के तनावपूर्ण माहोल में तो जैसे लोग हसना ही भूल गए है| बहुत से लोगो को तो यह भी नहीं पता होगा की वो आखिरी बार कब हसे थे|

क्या आप जानते है हसता चेहरा ना केवल आपको और खुबसूरत दिखाता है बल्कि इससे आपका स्वास्थ्य भी सुधरता है| क्योकि जब भी आप मुस्कुराते है तो आपका मूड सुधरता है जिसके चलते तनाव दूर होता है|

और तनाव दूर होना मतलब कई बीमारियों से निजात| तनाव कई समस्याओ को न्योता देता है जैसे मोटापा, अवसाद, उदासी आदि| इसलिए यदि आपकी जिंदगी से तनाव दूर होगा तो परेशानिया भी दूर होगी|

इसलिए हमेशा हसते मुस्कुराते रहे| इससे आपको खुशी तो मिलेगी ही साथ ही साथ आप और सकारात्मक होते जायेंगे| आपकी वजह से आपके आसपास वालो के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी| आज के लेख में हम आपको Benefits of Smiling in Hindi बता रहे है ताकि हर किसी को हसने की कई वजह मिल जाये|

Benefits of Smiling in Hindi - जानिये हँसने के फायदे

आकर्षक बनाए

  • जो लोग अपने चेहरे पर मुस्कान रखते है वे लोग दूसरे लोगो की तुलना में कंही अधिक बेहतर और प्रभावशाली नजर आते है| स्माइली फेस की वजह से आपकी पर्सनालिटी और निखर कर आती है|
  • साथ ही जब आप हसते है तो आपके चेहरे के अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है| जिस वजह से आपके चेहरे का रक्त संचार बेहतर होता है और आपके चेहरे पर चमक आती है|
  • एक किये गए सर्वे के अनुसार अधिकतर पुरुष खुशदिल महिला की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है|

आपकी उम्र को बढ़ाये

  • ऐसा कहा जाता है की जो लोग खुश रहते है वे लोग बाकि लोगो की तुलना में 7 साल तक अधिक जीते हैं|
  • इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत बनती है| क्योकि मुस्कान से आप तनाव मुक्त रहते हैं नतिजनत आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।

दिल की सेहत के लिए अच्छा

  • एक मुस्कान आपके दिल की गति को भी सामान्य रखने में मदद करती है|
  • जब आप गुस्से में रहते है तो आपके शरीर का रक्तचाप बढ़ जाता है, इसके बिलकुल विपरीत यदि आप हसते है तो इससे शरीर का रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
  • इसलिए जो हमेशा मुस्कराते रहते हैं उनमें दिल से संबंधित बीमारियां होने का खतरा बहुत कम होता है।
 
आप यह भी पढ़ सकते है:- शरीर को लचीला बनाने में मददगार है तैराकी, जाने अन्य स्वास्थ्य लाभ

वजन घटाने में मददगार

  • यदि आप रोज एक घंटा हँसते है तो कम से कम 300 से 400 कैलोरी तक जला लेते है| इसलिए इससे वजन कम होता है|
  • यदि आपको लगता है की आपको हसी नहीं आ रही है तो हास्य क्लब ज्वाइन कर ले और अपनी जिंदगी से तनाव को कह दे अलविदा|
  • Hasne Ke Fayde कई है| यह एक ऐसी तकनीक है जिसमे बिना पसीना बहाए आप अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर लेते है|

अन्य फायदे इन्हें भी जानिए:-

  1. हसमुख लोग सभी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। क्योकि मुस्कुराते व्यक्ति को किसी भी दर्द का अनुभव कम होता है|
  2. इससे आप लोगो के बिच विश्वास जगा पाते है जो की एक प्लेन फेस के साथ मुमकिन नहीं है|
  3. मुस्कुराते चेहरे से आप ज्यादा आत्मविश्वासी नज़र आते हैं जिसके चलते आपके प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई फायदे मिलते है|
  4. जो लोग हसकर अपने दुःख को खुद से दूर रखते है वे लोग अपने काम में अच्छे से मन लगा पाते है| ऐसे लोगो की जिंदगी में दुःख का असर कार्य क्षमता पर नहीं पढता है|
  5. यह आपको रिश्ते बनाने में मदद करती है| अच्छे मुस्कुराते चेहरे के साथ आप आसानी से अपने लिए दोस्त बना सकते है|
  6. कुछ किये गए शोधो के अनुसार एक फेक स्माइल भी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है|
  7. इससे बुखार से भी निजात मिलती है| क्योकि हसने से शरीर में सफ़ेद रक्त कोशिकाए बढती है| Laughter Best Medicine है|
  8. सुबह सुबह एक मुस्कुराता हुआ चेहरा ना केवल आपको ऑफिस में एक आकर्षक व्यक्ति दिखाता है बल्कि इससे आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढती है|
  9. हसते रहने से आपके चेहरे पर ग्लो आता है और आप हमेशा फ्रेश दिखाई देते है|
ऊपर आपने जाना Benefits of Smiling in Hindi. जब मुस्कुराने के इतने फायदे है तो आप क्यों दुखी बैठे है| रोज मुस्कुराइए और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाये| दिन की शुरुवात एक दो चुटकुले पढ़ कर करे|