Best Serum for Dry Hair: रूखे बालों को बनाये मुलायम और चमकदार

भिखरे फ्रिज़ी बाल अक्सर रूखे और बेजान लगते है। इस तरह के बाल टूटते है और अनियत्रित भी रहते है। इस तरह के बालों पर किसी भी प्रकार की हेयर स्टाइल करना कठिन हो जाता है।

बालों को नियंत्रित करने के लिए बाजार में कई सीरम उपलब्ध होते है। बस जरुरत होती है अपने बालों के अनुसार सही सीरम के चुनाव की।

सीरम घुंघराले बालों को सुलझाने में सहायता करता है और उसे चमकदार भी बनाता है। सीरम लगाने से घने और मोटे बालों को सुलझाना भी आसान हो जाता है। साथ ही इसके उपयोग से बाल आकर्षक भी लगने लगते है।

सीरम बालों को धूल, प्रदूषण, क्षति आदि से भी बचाता है। और बालों को लंबे समय के लिए सीधे रखने या टिकाने के काम भी आता है। जानते है Best Serum for Dry Hair कौन कौन से होते है जो बालों को सही रखने के साथ साथ उसमे चमक भी लाते है।

Best Serum for Dry Hair - रूखे बालों के चुने बेहतर सीरम

ग्रेपसीड ग्लॉसिंग सीरम

  • ग्रेपसीड ग्लॉसिंग सीरम सूखे और अस्वस्थ बालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
  • यह बालों को स्मूथ और नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त मॉइस्चर देता है।
  • ग्रेपसीड ग्लॉसिंग सीरम की थोड़ी सी मात्रा से ही बाल स्मूथ और सिल्की जाते है।
  • ग्रेपसीड ग्लॉसिंग सीरम का मूल्य 716 रुपये रहता है।

मैट्रिक्स बायोलेज डीप स्मूथिंग सीरम

  • मैट्रिक्स बायोलेज डीप स्मूथिंग सीरम आपके बालों के लिए अद्भुत काम कर सकता है।
  • यह सीरम सभी तरह के बालों का ख्याल रखता है।
  • मैट्रिक्स बायोलेज डीप स्मूथिंग सीरम का मूल्य 100ml का Rs. 275 होता है।

ऑर्गेनिक्स वैनिला सिल्क सीरम

  • ऑर्गेनिक्स वैनिला सिल्क सीरम उत्पाद में Tahitian वेनिला तेल शामिल हैं जो शुष्क और क्षतिग्रस्त बालों को सही करता है।
  • यह बालों को रूखे होने से बचाता है और बालों को स्मूथ और सिल्की बनावट देता है।
  • ऑर्गेनिक्स वैनिला सिल्क सीरम का मूल्य 100ml का Rs. 525 होता है।

स्ट्रीक्स प्रो फ्रिज-फ्री एंड सेटिन -स्मूथ हेयर सीरम

  • स्ट्रीक्स प्रो फ्रिज-फ्री एंड सेटिन -स्मूथ हेयर सीरम में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पायी जाती है।
  • विटामिन ई बालों को स्मूथ और सिल्की रखने में मदद करता है।
  • स्ट्रीक्स प्रो फ्रिज-फ्री एंड सेटिन -स्मूथ हेयर का मूल्य 100ml का Rs. 175 होता है।

लॉरिअल एवर-स्टाइल स्मूथ एंड शाइन सीरम

  • कई लोग लॉरिअल एवर-स्टाइल स्मूथ एंड शाइन सीरम को पसंद करते हैं क्योंकि यह शुष्क और क्षतिग्रस्त बालों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है।
  • यह बालों को पोषण देता है और बालों को स्प्लिट होने से रोकता है।
  • लॉरिअल एवर-स्टाइल स्मूथ एंड शाइन सीरम का मूल्य 50 ml का Rs. 358.32 होता है।

गार्नियर फ्रक्टोस स्प्लिट -एंड्स बैंडेज सीरम

  • यह सीरम को नम या सूखे बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • गार्नियर फ्रक्टोस स्प्लिट -एंड्स बैंडेज सीरम बालों को 8 घंटे तक मैनेज रखता है। इसलिए यह लम्बे समय तक के इस्तेमाल के लिए अच्छा होता है।
  • गार्नियर फ्रक्टोस स्प्लिट -एंड्स बैंडेज सीरम का मूल्य 50 ml का Rs. 299 होता है।

ग्लोबल केराटिन हेयर टेमिंग सिस्टम सीरम

  • ग्लोबल केराटिन हेयर टेमिंग सिस्टम सीरम उत्पाद में juvenix नामक पदार्थ मिला होता है जो बालों को नमी प्रदान करने में सहायक होता है।
  • ग्लोबल केराटिन हेयर टेमिंग सिस्टम सीरम फिरजी बालों को नियंत्रित करने और बालों को व्यवस्थित रखने के लिए अच्छा होता है।
  • यह सीरम शुष्क और क्षतिग्रस्त बालों के लिए उपयुक्त होता है। इसलिए आप इसे हर रोज अपने बालों पर उपयोग कर सकते है।
  • इस सीरम का मूल्य 150 ml का Rs. 1493 होता है।