दुल्हन के हाथो और पैरो के लिए बेहतरीन मेहँदी डिज़ाइन

बस कुछ ही दिन रह गए है, तुलसी विवाह के होते ही शादियों का मौसम आ जायेगा| दुनिया की हर लड़की अपने शादी के दिन बहुत खास लगना चाहती है| इसलिए वो अपने कपड़ो और मेकअप का बहुत ध्यान रखती है| इसी तरह शादी जैसे मोके पर मेहँदी के बिना भी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा है|

शादी के रस्मो पर सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि उसकी सहेलियां भी मेहँदी लगाना पसंद करती है| मेहँदी को हमारी संस्कृति में बहुत अहम माना गया है। सिर्फ भारत ही नहीं अन्य देशो जैसे पाकिस्तान में भी शादी के अवसर पर मेहँदी लगाई जाती है|

यहा तक की आजकल तो कुछ अरबी देशो में भी मेहँदी मशहुर होती जा रही हैं| मेहँदी सिर्फ सुन्दरता को बढ़ाने के लिए ही नहीं लगाई जाती बल्कि इसे समाजिक उत्सवों में लगाना बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है|

शादी में दुल्हन पूरे अवसर मे सबसे अलग दिखनी चाहिए| इसलिए उसकी मेहँदी भी कुछ खास होनी चाहिए| तो फिर इंतज़ार कैसा आईये हम आपको बताते है, Bridal Mehndi Designs in Hindi जिससे दुल्हन की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी|
 

Bridal Mehndi Designs in Hindi: दुल्हन की मेहँदी हो सबसे आकर्षक 

 

  मेहँदी लगाने के लिए आपको इसके कोन आसानी से बाजार में मिल जायेंगे| लेकिन मेहँदी की डिज़ाइन बनाने से पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे की मेहँदी कैसे बनती है| इसे मेहँदी के पेड़ की पत्तियों को और डंडियों को पीस कर बनाया जाता हैं। फिर इस पाउडर को पहले नायलॉन के कपडे में छाना जाता है, ताकि मेहँदी में कोई गाँठ ना रह जायें। इसके बाद मेहँदी को पानी में मिलकर गाढ़ा घोल बनाया जाता है| फिर इस घोल को प्लास्टिक के डाल कर धागे या फिर रबर बैड की सहायता से बांधा जाता है| इस कोन की मदद से आप किसी भी प्रकार का डिज़ाइन अपने हाथ और पैरों पर बना सकते हैं|  

मेहँदी में दुल्हा और दुल्हन

शादी के मोको पर वधु के हाथो के लिए मारवाङी मेहँदी डिज़ाइन को ज्यादा पसंद किया जाता है| मारवाड़ी मेहँदी में हाथो पर दूल्हा और दुल्हन का चित्र बनाया जाता है। इसके अलावा मारवाङी मेहँदी डिज़ाइन में फूल, मोर, बाजे, राधा कृष्ण और राजा और रानियों की परंपरा को रोचक ढंग से दर्शाना शामिल है| यह डिज़ाइन लोक नृत्य, परंपरा, कला, रचनात्मकता जैसे रंगो को दर्शाती है|

 

ग्लिटर व रंगो से भरी मेहँदी

आजकल की लडकिया परंपरागत भारतीय डिजाइंस से कुछ हटकर लगाना पसंद करती है| इन दिनों सिंपल और ट्रेंडी लुक देने वाली Bridal Mehndi Designs for Hands बेहद लोकप्रिय है। इसलिए मेहँदी की डिजाइन्स में ही नयापन नहीं आया है, बल्कि इसे लगाने के भी नए नए तरीके सामने आए हैं। मेहँदी की डिजाइन रंगो से बनाकर उस पर ग्लिटर व लिबास से मैच करते स्टोन्स लगाए जाते हैं। जिससे मेहँदी की शोभा बढ़ जाती है। परंपरागत डिजाइन्स भी इन दिनों कुछ कम लोकप्रिय नहीं है।

 

पैरो के लिए कुछ खास

शादी मे लोग सिर्फ दुल्हन के हाथो को ही नहीं बल्कि सिर से पैरो तक दुल्हन को देखते है| इसलिए पैरो पर मेहँदी लगाकर दुल्हन और भी आकर्षक लग सकती है| पैरो के लिए यह बहुत ही जटिल और विस्तृत डिज़ाइन है। इसके अलावा आप अपने पसंद के अनुसार कोई भी Bridal Mehndi Designs for Legs बना सकती है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- Bridal Makeup Tips in Hindi – इस तरह करे दुल्हन का मेकअप
 

पूरी भरी हुई मेहँदी

शादी के दिन दुल्हन को अपने पुरे हाथ मेहँदी से भरना अच्छे लगते है| निचे दी गयी डिज़ाइन भी शादियों के लिए बेहतर विकल्प है| इसमें दी गयी आकृति का कोई अर्थ नहीं होता परन्तु यह दिखने में बहुत आकर्षित दिखती है। इसमें घुमाव, आकार और रेखाएं कई तरह की चीज़े बनाई जाती है|

 

गेहनो की तरह डिज़ाइन

यह डिज़ाइन किसी भी दुल्हन के हाथो मे बहुत ही अच्छी लगेगी| इस मेहँदी में ब्रेसलेट की तरह आकृति बनाई जाती है| ऐसा लगता हे मानो दुल्हन ने ब्रेसलेट ही पहन रखा है| यह मेहँदी बहुत ही आकर्षक लगती है| अगर आप यह लगाएगी तो बारबार सबकी नज़रे इस पर पड़ेगी |

 

क्लासी पैटर्न

ये मौका है विवाह का, तो पैरो की मेहँदी की डिज़ाइन भी सबसे अलग दिखनी चाहिए। जो कुछ अलग चाहते है वो इस मेहँदी को लगा सकते है| जिन लोगो को पूरे पैर भरकर मेहँदी लगाना पसंद नही होता है उन लोगो के लिए ये मेहँदी एक बेहतर विकल्प है जिसमे की पैर के कुछ भाग पर ही मेहँदी लगाई जाती है और स्टोन से उसे खास लुक दिया जाता है|

  तो आज हमने Bridal Mehndi Designs के बारे में जाना| यह एक पारंपरिक रिवाज हैं| हमारी संस्कृति में यह एक रस्म की तरह निभाया जाता हैं | आजकल तो मेहँदी हर अवसरों का मुख्य भाग बन चुकी हैं जैसे शादी, ईद , करवाचौथ, रक्षा बंधन आदि| फिर इन्तेजार किस बात का इन् मेहँदी डिज़ाइन को जरूर ट्राय कीजिये|  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs