मुहासों से बचने के लिए जाने उसके होने के मुख्य कारण

चेहरे पर मुहांसे होना काफी आम बात है| मुंहासे जिसे अंग्रेजी में पिम्पल्स कहा जाता है, इसकी समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। मुहासों की समस्या ना केवल महिलाओं को बल्कि पुरुष को भी प्रभावित करती है| ये किसी भी उम्र में हो सकते है लेकिन अधिकतर यह समस्या किशोरों में होती है|

वक्त के साथ या फिर उपचार लेने पर यह मुहासे तो चले जाते है, लेकिन इसके दाग पीछे ही छोड़ देते है| जिसके कारण आपका चेहरा ख़राब हो जाता है| हर कोई चाहता है की वो खुबसूरत दिखे, लेकिन दाग से भरा चेहरा आपकी सुन्दरता को पूरी तरह छीन लेता है|

इन मुहासों से सुन्दरता तो दूर होती ही है साथ ही साथ इनमे दर्द भी रहता है| कभी कबार तो लोग इसके चलते बहुत परेशान हो जाते है| इन्हें दूर करने के लिए इसका उपचार करना जरुरी है| और इसका उपचार करने के लिए पहले आपको इसके कारणों को जानना होगा| इसलिए आज के लेख में हम आपको Causes of Pimples in Hindi बता रहे है|
 

Causes of Pimples in Hindi: क्यों हो जाते है मुहासे?

 

 

हार्ड वॉटर

आपने हमेशा से यही सुना होगा की मुहासों से बचने के लिए बार बार पानी से मुह धोना चाहिए| लेकिन यदि आप हार्ड वॉटर का इस्तेमाल करते है तो आपके पिंपल जाने के बजाय और होने लगते है| दरहसल हार्ड वॉटर आपके चेहरे पर कैमिकल रेसीड़यू छोड़ देता है जिसके चलते मुहासे होने लगते है| वही यदि पानी में क्षार बहुत ज्यादा हो तो चेहरा काला भी होने लगता है|  

तेलिय त्वचा

यदि आपकी त्वचा तेलिय है तो यह भी मुहासे होने के पीछे की मुख्य वजहों में से एक है| तेल ग्रंथियों से तेल का अधिक उत्सर्जन त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देता है|
  • कई बार हार्मोन में बदलाव भी सिबेसियस ग्रंथि को उत्तेजित करता है जिससे तेल का रिसाव ज्यादा होता है|
  • इससे त्वचा के पोर्स बंद हो जाते है और बेक्टेरिया को पनपने का मौका मिल जाता है|
 

हेयर स्टाइलिंग में इस्तेमाल किये जाने वाले प्रोडक्ट

खुबसूरत बाल पाने की चाहत में आजकल हर कोई हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करता है| यह प्रोडक्ट बहुत तेलिय होते हैं। जब भी यह हमारे त्वचा के संपर्क में आते है जैसे जब हम सो रहे होते है आदि| तब यह हमारी त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं।
  • इसलिये मुहासों की समस्या से बचने के लिए हमेशा ऑयल फ्री हेयर प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिये।
  • यदि लम्बे बाल आपकी त्वचा को छूते है तो इससे भी आपको मुहासे हो जाते है|
 

मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल

Causes of Acne in Adults कई है| आपको भले ही जानकर आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन ज्यादा वक्त मोबाइल पर बात करना भी मुहासों को न्योता देता है| जब आप फ़ोन को लगातार त्वचा से लगाये रखते है तो त्वचा से तेल निकलने लगता है और फोन में पनप रहे बैक्टीरिया आसानी से आपके चेहरे पर चिपक जाते है|
  • इसलिए यदि आप नहीं चाहते है की आपको मुहासे हो तो फ़ोन का इस्तेमाल थोडा कम ही करे|
  • और यदि आप सार्वजनिक फ़ोन का इस्तेमाल करते है तो फोन पर बात करने के बाद टिशू पेपर से गालो को पोंछ ले|
 

सोंदर्य प्रसाधन

सोंदर्य प्रसाधन का बार बार इस्तेमाल करने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते है| इससे भी मुहासे होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते है| इसलिए यदि आप चाहते है की आपको मुहासों की समस्या ज्यादा न हो तो वाटर बेस्ड प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करे|  

मुहासे होने के अन्य कारण इन्हें भी जानिए:-

  1. कुछ दवाओ का सेवन करने से मुहासे ज्यादा होने लगते है| गर्भनिरोधक दवाओ का सेवन भी इसके पीछे का एक कारण है|
  2. जो लोग बहुत ज्यादा तनाव लेते है उन्हें भी मुहासों की समस्या का सामना करना पढता है| तनाव से चेहरा भी मुरझाया हुआ दीखता है|
  3. जिन लोगो का पेट ठीक नहीं रहता और कब्ज की समस्या बनी रहती है उन्हें मुहासे होते रहते है|
  4. अधिक तेलिय और मिर्च मसालों वाले आहार का सेवन करना भी मुहासों के होने की वजहों में से एक है|
  5. ब्रश करते वक्त यदि पेस्ट का झाग त्वचा पर लगता है तो उसमे मौजूद फ्लोराइड भी मुहासे आने का कारण बनता है|
  6. बार बार गंदे हाथो से त्वचा को छूने पर मुहासों की समस्या होती है| इस तरह हम कीटाणुओं से भरे हुए हाथ सीधे चेहरे पर रखते है|
  ऊपर आपने जाना Causes of Pimples in Hindi. मुहासे होना एक समस्या तो है लेकिन इतनी बढ़ी भी नहीं की इसे ठीक नहीं किया जा सके| अपने चेहरे की साफ़ सफाई रख कर और कुछ घरेलू उपचारों का प्रयोग कर इसे ठीक किया जा सकता है| और यदि स्तिथि ज्यादा ख़राब है तो चिकित्सक से संपर्क करे वो आपको इसके लिए कोई क्रीम या दवाई सजेस्ट करेगा|