जानिए कम समय में यम्मी चॉकलेट केक बनाने का तरीका

केक खाना तो हर किसी को पसंद होता है चाहे फिर वो बच्चे हों या बढे| इसका नाम सुनते ही हर किसी का इसको खाने का दिल करता है| वैसे तो हम केक बाजार से खरीद सकते है| लेकिन अपनी पसंद के अनुसार यदि घर पर केक बना लिया जाये तो उसकी तो बात ही अलग होती है|

घर पर बनाया गया केक आपके स्वास्थ्य के लिए भी बुरा नहीं होता क्योकि बाहर के केक की तरह हम इसमें किसी तरह के रंगो को नहीं डालते है| वैसे तो केक कई फ्लेवर्स में आते है| लेकिन बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है| ऐसे में यदि आप उनका पसंदीदा चॉकलेट केक बना देंगे तो वो तो खुशी से झूम जायेंगे|

चाहे किसी का बर्थडे हो या कोई अन्य ख़ास मौका आप कभी भी केक बना सकते है| तो आइये जानते है Chocolate Cake Recipe in Hindi, इस रेसेपी के जरिये अपने प्यारे बच्चों या दोस्तों को केक खिलाएँ और उनके चेहरे पर मुस्कराहट ले आइये|
 

Chocolate Cake Recipe in Hindi: अब घर पर बनाए और खाएं

 

  अब आप सोचेंगे की आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो आप केक नहीं बना पाएंगे तो ऐसा नहीं है| आप बिना ओवेन के भी केक बना सकते है| तो आइये जानते है प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनाने की विधि:-  

आवश्यक सामग्री:-

  1. मैदा -  250 ग्राम (दो कप)
  2. गाढ़ा दूध -  200 ग्राम (एक कप)
  3. चीनी - 100 ग्राम (पिसी हुई आधा कप)
  4. मक्खन/घी - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  5. कोको पाउडर - 50 ग्राम
  6. बेकिंग पाउडर - एक छोटा चम्मच
  7. बेकिंग सोडा - 1/2 छोटा चम्मच
  8. अखरोट, बादाम, काजू - 02 छोटे चम्मच (महीन कतरा हुआ)
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- समर स्पेशल – गर्मियों का स्वागत करे ठंडी आइसक्रीम के साथ

 

बनाने की विधि:-

आइये जानते है Cake Banane Ka Tarika. केक बनाने के लिए सबसे पहले जिस कंटेनर में आप केक बनाने जा रही है उसमें चिकनाई लाना जरुरी है, इसके लिए उसके चारों तरफ थोड़ा  सा घी या मक्खन लगा दे, इसके बाद थोड़ा सा मैदा लेकर इस बर्तन में डाले और बर्तन को इस प्रकार पकड़कर घुमाए की जिससे मैदे की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाए बाकी बचा मैदा बाहर निकाल लें|

अब मिश्रण बनाने के लिए मैदा, नमक (अगर इच्छा हो), बेकिंग पाऊडर, बेकिंग सोडा और कोको पाऊडर इन सब को मिलाले और मैदा छानने वाली छन्नी से अच्छी तरह छान लें| एक अच्छा बड़ा बर्तन ले और उसमे घी लेकर, चीनी पाऊडर और मिल्क मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें| इस मिश्रण में छाना हुआ मिश्रण भी मिला ले|

सब कुछ मिक्स करने के बाद मिश्रण को अच्छी तरह फैंट लीजिए और अब आप इसमें कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम डाल दें। अब जिस कुकर में केक बनाना हैं उस कुकर में थोड़ा सा नमक डाल दें ताकि केक कंटेनर का तला साथ में न लगें|  नमक डालने के पश्चात कुकर के ढक्कन को उसके ऊपर रख कर गैस पर रख दीजिए| आपको ऐसा इसलिए करना है की कुकर केक बनाने के लिए अच्छी तरह गर्म हो जाए|

अब केक कंटेनर लें जिसमें आपने चिकनाई के लिए घी या मक्खन डाला था, उसमें सारा तैयार किये गए मिश्रण को एक जैसा फैला दें और कुकर के अंदर रख दें| कुकर का ढक्कन बंद कर दें| लेकिन ध्यान रखे की इस पर सीटी नहीं लगानी है| अब उस केक को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं और तक़रीबन आपको उसे 40 से 50 मिन्ट तक पकाना है और 30-40 मिन्ट के बाद चाकू बीच में लगाकर देख लें कि केक बेक हुआ है|

यदि केक का मिश्रण चाकू के साथ चिपक रहा है तो केक को थोड़े समय के लिए और बेक कर लें और कुछ देर बाद कुकर को खोल कर केक ठंडा होने दें| कुकर के ठन्डे होने के बाद चाकू की मदद से केक के किनारों से अलग कर लें और एक प्लेट में निकाल लें| आपका केक बन गया है|
 
ऊपर आपने जाना Chocolate Cake Recipe in Hindi. वैसे तो ऊपर दी गयी विधि को बनाने के बाद आपका केक खाने को तैयार है लेकिन यदि आप इसे डेकोरेट करेंगी तो यह देखने और खाने में बहुत अच्छा लगेगा| केक निकालने के बाद इसके ऊपर चैरी भी डाल सकते है| और यह चॉकलेट केक है तो इस पर चॉक्लेट क्रीम और बारीक़ चॉक्लेट चिप्स डालकर सर्व करें।