दिवाली पर खास दिखने के लिए अजमाए यह मेकअप टिप्स

त्यौहारो का मौसम आते ही महिलाओ और लड़कियों को सजने सवरने का मौका मिल जाता है| और आखिर वो सजे भी क्यों ना दिवाली के त्यौहार पर अच्छा दिखने की चाहत भला किसको नहीं होती है| दिवाली अपनों से मिलने और खुशियां बांटने का त्यौहार है, तो ऐसे खास मोको पर की जाने वाली तैयारी भी कुछ खास होनी ही चाहिए।

त्यौहारो के समय में अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती है तो ट्रेडिशनल मेकअप को ही चुने| ट्रेडिशनल मेकअप से ही त्यौहारो वाला लुक आता है| अब आपको लगेगा की इन् सब के लिए तो ब्यूटी पार्लर जाना पड़ेगा, जिसमे वक्त लगता है| और त्यौहार के दिन महिलाओ के लिए तो वक्त निकलना थोड़ा मुश्किल ही होता है|

लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| हम आपको कुछ ऐसे आइडियास के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप घर पर ही आसानी से तैयार हो पायेगी| तो यहाँ पढ़िए Diwali Makeup Tips in Hindi, जिसकी मदद से आप दिवाली की शाम को खूबसूरत लगकर सबका दिल जीत सकती है|
 

Diwali Makeup Tips in Hindi - इस तरह करे अपना मेकअप

 

 

चेहरे का मेकअप

चेहरे का मेकअप सबसे अहम होता है| इसे सही तरह से करना बेहद जरुरी है| अपने चेहरे के मेकअप के होने के बाद ही आप अपने आँखों और होंठो का मेकअप कर सकती है| चेहरे पर मेकअप करने से पहले अच्छे से चेहरा धो ले। फिर कंसीलर की मदद से चेहरे के दाग धब्बे छुपाये| इसके बाद त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ फाउंडेशन की एक परत चेहरे पर बेस के रूप में लगायें।

फाउंडेशन के ऊपर त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ पाउडर लगाएं। इसे स्पंज या कॉटन की मदद से लगाये ताकि यह चेहरे पर अच्छी तरह से एक सामान लगे| Face Makeup Tips के अनुसार अब चेहरे के टी-जोन यानी माथा-नाक, ठोड़ी और गालों पर ब्लशर लगायें| गालो के लिए पिंक और ब्राउन रंग का इस्तेमाल करे, और माथे और नाक पर लाइट गोल्डन रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है|
 

 

आँखों के लिए मेकअप

दिवाली की पुजा शाम के वक्त होती है| शाम के वक्त की गयी तैयारी में आँखों का मेकअप किया गया हो तो आपका लुक और खास नजर आता है| अपनी आँखों को सुन्दर लुक देने के लिए आइलाइनर लगाये| आइलाइनर के लिए शिमरिंग ब्लैक या ब्लू दोनों बेहतर विकल्प है| पलकों को घनी व खूबसूरत बनाने के लिए आइलैशज का प्रयोग किया जा सकता है| आइलैशज के ऊपर मस्कारा लगाएं। आँखों की पलकों पर अपने लीबाज से मैच करता हुआ आइशैडो लगाये| अगर आपको कलर्स के चयन में दिक्कत हो रही हो तो आप अपने कपड़ो के अनुसार गोल्डन या सिल्वर में से एक रंग चुन सकती है| अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए काजल लगाना ना भूले|  

 

लिपस्टिक से बनाये होंठ खूबसूरत

होंठो की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करे| लेकिन अक्सर देखा गया है की लिपस्टिक चुनने को लेकर महिलाये बहुत कंफ्यूज रहती है| कई बार तो लिपस्टिक का जो रंग उनकी दोस्त पर अच्छा लगता है, उन्हें लगता हे की वही रंग उनपर भी अच्छा लगेगा| जरूरी नहीं कि जो शेड सब पर अच्छा लगता है वो आपके ऊपर भी अच्छा लगे। इस बात का ख्याल रहे की हर किसी का स्किन टोन अलग होता है, इसलिए Lip Makeup Tips के अनुसार अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से ही लिपस्टिक चुनें।

गोरे रंग वाले कोरल या डार्क रेड कलर का चयन करे, डार्क स्किन वाले बरगंडी और ब्राउन टोन के साथ रेड कलर भी लगा सकते है। अगर आपको ऑरेंज कलर पसंद है, तो उसे भी लगाया जा सकता है, यह आपके होंठो को नेचुरल लुक देता है|
 

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- दुल्हन के हाथो और पैरो के लिए बेहतरीन मेहँदी डिज़ाइन
 

बालो के लिए हेयर स्टाइल

पहले लड़कियाँ और महिलाये अपने बालो को खुला छोड़ना पसंद करती थी| लेकिन आजकल बालो का जुड़ा बनाने या फिर चोटी बनाने का ज्यादा प्रचलन है| अगर आपको अलग तरह की चोटी करना या जुड़ा बनाना नहीं आता है तो आप बना बनाया जुड़ा भी ले सकती है| मार्केट में आपको बालो के लिए कई एक्सेसरीज मिल जाएगी| जिस से आपके लुक में चार चाँद लग जायेंगे|  

 

मेकअप से पहले लाये चेहरे पर ताज़गी

हम शाम को मेकअप तो कर लेते है, लेकिन दिनभर काम की थकान के बाद शाम को चेहरा मुरझा जाता है, इसलिए मेकअप के अलावा चेहरे का तरोताज़ा होना भी जरुरी है| इन् तरीको अपनाकर आप चेहरे पर ताज़गी ला सकते है|
  1. सबसे पहले दिनभर के थके अपने चेहरे पर टोनर की कुछ बूंदें छिड़कें और टिश्यू पेपर की मदद से पोंछ ले|
  2. आंखों की थकान दूर करने के लिए उन्हें गुलाब जल में डुबोकर भीगी रुई से साफ़ करें।
  3. चेहरे पर जवां रंगत लाने के लिए पहले फाउंडेशन और फिर पाउडर लगाएं।
लीजिए बस 10 मिनट देकर हो गयी आप फ्रेश|  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs