सुहागरात पर दूध पिलाकर बनाये इस रात को हसीन

शादी की पहली रात यानी सुहागरात में अधिकतर शादी-शुदा जोड़ों को केसर और बादाम मिला दूध पीने को दिया जाता है। क्‍या आप जानते हैं सदियों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे कौन सा वैज्ञानिक कारण छुपा हुआ है?

शादी दो आत्‍माओं का मिलन होता है। शादी की पहली रात को सुहागरात बोलते हैं, जिसमें पति पत्‍नी दोनों एक हो जाते हैं। इस रात को यादगार बनाने के लिये दुल्‍हे के परिवार वाले पति-पत्‍नी का कमरा फूलों से सजाते हैं और दुल्‍हन को दूध और केसर से भरा ग्लास दुल्‍हे को देने के लिये कहते हैं। यह दूध का ग्लास इस दिन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपने अक्सर बॉलीवुड की फिल्म और टीवी पर आने वाले सीरियल में देखा होगा की शादी की यह पहली रात दुल्हन दूल्हे के लिए दूध का गिलास लेकर जाती है। ऐसा करने से आप दोनों के बीच की दुरी कम होती है। और आप दोनों अपनी इस रात को यादगार बनाने के लिए तैयार रहते है।

सुहागरात पर दुल्‍हे को दूध पिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह सुहागरात का एक अहम हिस्‍सा बन चुका है। यदि आप को भी अपनी सुहागरात पर दूध से भरा गिलास पीने को दिया गया, तो जरुर उसके पीछे कोई कारण होगा। इसी बात से आपको रूबरू करने के लिए हम आपको बतायेगे की इस दिन इस दूध के ग्लास का कितना महत्व है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- शादी की पहली रात को यादगार बनाने के तरीके
 

शादी की पहली रात यानि सुहागरात पर दूध पिलाने से होते यह है फायदे

 
हार्मोन में सुधार:-
दूध में मौजूद प्रोटीन की मदद से टेस्टोस्टेरॉन और एस्ट्रोजन नामक दो सेक्स हार्मोन भी बनते हैं। इसलिये दूल्‍हे को दूध और बादाम का प्रोटीन से भरा मिश्रण दिया जाता है ताकि उसका हॉर्मोन लेवल बना रहे और वो दोनों अच्छे से संतुष्ट हो सके।
यौन सक्रियता बढ़ाए:-
यदि दूध में केसर या शिलाजीत आदि मिला कर पिया जाए तो पुरुष प्रजनन तंत्र के लिये अच्‍छा होगा। यह आपकी यौन सक्रियता को बढ़ाता है और आपको बेड पर अच्छे से परफॉर्म करने में मदद करता है। नियमित दूध के सेवन से कामेच्छा, शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता बढ़ती है।
ऊतकों में मजबूती लाता है दूध:-
कामसूत्र के संकेतो के अनुसार अगर दूध में सौंफ का ताजा रस, शहद, नघपान और चीनी मिला कर पिया जाए तो ऊतकों में मजबूती आती है। यह आपको सेक्स करने के लिए उकसाता है और आपका यह दिन यादगार बनाता है।
इम्‍यूनिटी और पाचन बढ़ाए:-
आयुर्वेद के अनुसार दूध शरीर के प्रजनन ऊतकों को ऊर्जा देता है। साथ ही दूध दिमाग तेज बनाता है, शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाता है और पाचन क्रिया दुरुस्‍त रखता है और शरीर द्वारा शोषित हो जाता है जिससे रात को आप अच्‍छा परफार्म कर सकें।
माहोल बनाये:-
सुहागरात को रोमांटिक बनाने की तयारी इस दूध के साथ करे। आपका मजा इसको पीने के बाद दुगुना हो जायगा। इसलिए हर दुल्हन अपने नए दूल्हे के लिए रोमांटिक बैडरूम में इस दूध को सर्व करती है और कई प्रकार की तैयारी करती है।
मूड और नींद सुधारे:-
दूध में विटामिन डी पाया जाता है जो कि दिमाग में सेरोटिन नामक हार्मोन पैदा करने में मदद करता है। इससे मूड तो अच्‍छा होता ही है साथ ही भूख और नींद भी लगती है। साथ ही यह डिप्रेशन और थकान को भी दूर करता है। यह आपके सेक्स करने के मूड को भी बनाये रखता है और साथ ही आपको एनर्जी देता है।
प्रजनन कोशिकाओं को पोषण दे:-
आयुर्वेद के अनुसार दूध सात्‍विक और पोषण पहुंचाने वाला आहार है। इसमें वह शक्‍ति होती है कि वह वात और पित्‍त में बैलेंस बिठा सके। यह कामोद्दीपक का काम भी करता है और साथ ही प्रजनन कोशिकाओं को पोषण भी देता है।

ऊपर आपने जाने सुहागरात पर दूध पिलाने के अनमोल फायदे। तो बनाइये अपने और अपने पार्टनर की पहली रात को हसीन और यादगार ताकि आप जीवन भर इस दिन को न भूल सके।