जानिए चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आसान मेकअप टिप्स

हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है| चाहे फिर बात शादी में जाने की हो या फिर किसी किटी पार्टी में, सुन्दर दिखने के लिए मेकअप का अपना अलग महत्व होता है| अच्छी तरह से किया गया मेकअप नारी की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है| जब कभी भी हम टीवी सीरियल के किसी एक्ट्रेस को देखते हैं तो हमारे मन में उनकी तरह दिखने का ख्याल आता है| और हम उनकी तरह मेकअप करने का प्रयास करते है|

दरहसल मेकअप से अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए हमें सही तरह से मेकअप करते आना चाहिए| मेकअप की ऐसी बहुत सारी टेकनीक और तरीके है, जिससे आप अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाकर दुसरो का ध्‍यान अपनी ओर खींच सकती हैं।

इसके अलावा अच्छे दिखने के लिए एक बात का ख्याल और रखे की एकदम ज्यादा मेकअप थोपने से बचे| इससे आपके चेहरे पर सिर्फ मेकअप ही मेकअप दिखाई देता है| प्राकृतिक सुंदरता के लिए लाइट मेकअप का इस्तेमाल करे| डार्क मेकअप आपको कभी भी स्मार्ट और यंग लुक नहीं दे सकता है|

चेहरे के मेकअप के लिए आपको केवल 4 चीज़ो पर ध्यान देना होता है| फेस, आँखे, होंठ और एक अच्छी से हेयरस्टाइल। यदि आपको मेकअप की अच्छी जानकारी है तो आप आसानी से अपने चेहरे पर से कील-मुहांसे और दाग-धब्बे के निशान को छिपा सकते हैं। और आपको मेकअप बिलकुल भी नहीं करते आता है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है| हम आपको आज बता रहे है Face Makeup Tips in Hindi. यह मेकअप के तरीके आपकी खूबसूरती में निखार ले लाएंगे।
 

Face Makeup Tips in Hindi- इन तरीकों से करें मेकअप

   

मेकअप की शुरुवात

हर लड़की के लिए उसका चेहरा बहुत ही अहम होता है, जिसको सवारने के लिए वो क्या कुछ नहीं करती है| पर कई लड़कियों और महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती की मेकअप की शुरुवात कैसे और कहा से करी जाये, तो सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो ले| इसके बाद इसे निखारने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल करे| लेकिन फॉउंडेशन लगाने या खरीदने ने से पहले एक बात ख्याल जरूर रखे की अच्छी कंपनी का फाउंडेशन ही आप इस्तेमाल करे। इससे आपकी त्वचा को किसी भी तरह का कोई भी गलत रिएक्शन नही होगा।  

 

आँखों का मेकअप

कहते है न की आँखे ही सब कुछ बयां कर देती है| इसलिए आँखों का खूबसूरत दिखना भी उतना ही जरुरी होता है, जितना की बाकि सब चीज़ो का। तो शादी हो या किसी भी तरह का कोई फंक्शन आप अपनी आँखों को काजल और आइलाइनर लगाकर खूबसूरत बना सकते है, पलकों को घनी और सुन्दर बनाने के लिए आइलैशज का इस्तेमाल भी किया जाता है, और उसके ऊपर फिर मस्कारा से उसे और अच्छा गेटउप भी दे सकते है। Eye Makeup Tips के अनुसार यदि आपको ऑय शैडो के कलर चुनने में कोई दिक्कत आ रही हो, तो अपने कपड़ो से मिलता जुलता ऑय लाइनर लगाये, इससे आपको कलर चुनने में आसानी होगी।  

 

निखारे होंठो की खूबसूरती

होंठो का सुन्दर और आकर्षक बनानां भी मेकअप का एक अहम हिस्सा है| पर लड़कियों को इस बात की जानकारी नहीं रहती है की होंठो के मेकअप को सही तरीके से कैसे लगाया जाये। सबसे पहले लिप लाइनर के इस्तेमाल से अपने होंठो पर बॉर्डर लाइन बना ले, वो इसलिए ताकि जब आप कोई भी तरह की लिपस्टिक लगाये तो वो फैले नहीं। उसके बाद लिपस्टिक को उस लाइन के अंदर लगा ले, ऐसा करने से आपके होंठो को एक अच्छा शेप और लुक मिलेगा और आप सुन्दर भी लगेंगी।  

 

बालो के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल

एक परफेक्ट हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चाँद लगा देती है| यदि आपको अच्छी हेयरस्टाइल बनाना नहीं भी आती है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| बस अपने बालो को या तो खुला छोड़ दीजिये या तो उनका जुड़ा बना दीजिये| फिर इन्हे एक्सेसरीज की मदद से सजा लीजिये| बाजार में आपको हेयर एक्सेसरीज आसानी से मिल जाती है, जिनकी मदद से आप अपने बालो को एक परफेक्ट लुक दे सकते है।  

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- शादी की पार्टियो में इन हेयर स्टाइल्स से पाइए आकर्षक लुक
 

Makeup Tips in Hindi: मेकअप करने से पहले इन बातो का रखे ख्याल और लगे खूबसूरत

  1. किसी भी प्रोडक्ट को लगाने से पहले उसे अपनी हथेलियों पर लगाकर टेस्ट जरूर करे|
  2. अगर आपकी त्वचा रूखी हो तो चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले लोशन का इस्तेमाल करे|
  3. आँखों का मेकअप करते समय सावधानियां जरूर बरते।
  4. Lip Makeup Tips के अनुसार होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करना नहीं भूले।
  5. मोटे होठों पर कभी भी लिप ग्लॉस नहीं लगाएं, इससे होठ अधिक मोटे दिखने लगते हैं।
  6. बालों की एक लट माथे पर गिरा लें इससे लम्बा चेहरा खूबसूरत और छोटा दिखेगा।
  7. यदि आपकी स्किन ड्राई हैं, तो फाउनडेशन में थोडा सा मॉस्चोराइजर मिला लें। लेकिन पहले चेक कर लें कि यह बहुत ज्यादा ऑयली तो नहीं है।
  8. अपनी आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मस्कारा और ऑय लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें।
ऊपर आपने जाना Face Makeup Tips in Hindi. यदि आप भी मेकअप के जरिये अपनी सुंदरता को बढ़ाना चाहते है तो ऊपर दी गयी टिप्स को जरूर फॉलो करे|