हरी चाय (ग्रीन टी) पिने के इतने फायदे नहीं जानते होंगे आप

अधिकांश लोग अपने दिन की शुरुवात चाय के साथ करते है| कुछ लोग तो चाय न पिए तो उनकी सुबह ही न हो, चाय पिने से ही उन्हें एनर्जी मिलती है| कई लोग तो दिन में तीन बार चाय पीना पसंद करते है| लेकिन ज्यादा चाय पीना भी हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता| दरहसल साधारण चाय में किसी तरह के पोषक तत्व नहीं पाये जाते है| ऐसा देखा गया है की ज्यादा चाय पिने वालो को भूख भी नहीं लगती है| यह बात जानने के बाद भी हमने चाय को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना के रखा है|

दरहसल हम इसके इतने आदि हो चुके है की इसे छोड़ना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है| अगर हम अपनी आदत नहीं बदल पा रहे है तो क्यों न हम अपनी चाय बदल दे| हम साधारण चाय की जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल करे| इससे हमारे शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा बल्कि इसके विपरीत हमें इसे पिने से बहुत सारे लाभ मिलेंगे|

ग्रीन टी याने की हरी चाय एक प्रकार की चाय होती है| यह कैमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से बनायी जाती है। इसके बनाने की प्रक्रिया में ऑक्सीकरण न्यूनतम होता है। ग्रीन टी के सेवन से मनुष्य के ब्रेन सिस्टम और इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त होते हैं साथ ही शरीर फुर्तीला बनता हैं|

हरी चाय का फ्लेवर ताज़गी से भरपूर होता है, जिससे इसे पिने से हमें ताज़गी महसूस होती है और हम हल्का महसूस करते है| आइये जानते है ऐसे ही और भी कई Green Tea Benefits in Hindi, हरी चाय पिने के स्वास्थ्य लाभ|
 

Green Tea Benefits: ग्रीन टी पिने से मिलते है ये स्वास्थ्य लाभ

 

  ग्रीन टी के नियमित सेवन से सिर्फ रोगों से ही छुटकारा नहीं मिलता बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।  

मोटापा कम करे

आज के वक्त में कई लोग मोटापे का शिकार है| अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो ग्रीन टी का सेवन करे| इससे शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता हैंजिससे चयापचय की क्रिया संतुलित होती हैं और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती हैं| इसे रोजाना पिने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है| साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम की परेशानियां भी खत्म होती हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारी ख़ूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है| इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से त्वचा की ऱक्षा करते है| साथ ही इसका सेवन करने वाले को त्वचा का कैंसर भी नहीं होता है| ग्रीन टी में एंटीएजिंग तत्व मौजूद होते हैं जिससे चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं | और चेहरे पर चमक और ताजगी बनी रहती हैं। इससे सनबर्न में भी राहत मिलती हैं|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Apple Benefits in Hindi- जानिए सेब से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
 

कैंसर से बचाव

जो लोग ग्रीन टी का सेवन करते है उनमे कैंसर होने के चान्सेस बहुत कम हो जाते है| ग्रीन टी कैंसर के विषाणुओं को मारती हैं और शरीर के लिए आवश्यक तत्व को शरीर में बनाये रखती है| कुछ शोधो से यह बात सामने आई है की ग्रीन टी पिने से से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का खतरा 25% तक कम होता हैं । साथ ही इससे त्वचा के कैंसर में भी फायदा मिलता है|

उच्च रक्तचाप में फायदेमंद

ग्रीन टी उच्च रक्तचाप को रोकने में मदद करती है| कुछ शोधो में यह बात सामने आई है की हरी चाय पीने से एंजियोटेनसिन को दमन कर रक्तचाप को कम रखने में मदद मिलती है|

प्रतिरोधक तंत्र बेहतर बनाये

Benefits Of Green Tea यह भी है की ग्रीन टी पिने से हमारी स्वास्थ्य प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है| ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है जो संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करता है|

अन्य फायदे इन्हे भी जाने:-

  1. ग्रीन टी पिने से शरीर का रक्त संचार सुधरता है, और कॉलेस्ट्रोल सही रहता है|
  2. ग्रीन टी पिने से दांत सुरक्षित होते हैं| इसमें मौजूद केफीन दांतों में लगे कीटाणुओं को मारता हैं और बैक्टीरिया को कम करता हैं|
  3. ग्रीन टी के सेवन से अल्जेरिया जैसी बीमारियाँ ठीक होती है| ग्रीन टी ब्रेन सेल्स को बचाती हैं |और डैमेज सेल्स को रिकवर करती हैं ।
  4. ग्रीन टी के सेवन से मधुमेह रोगी के रक्त में शर्करा का स्तर कम होता हैं | मधुमेह रोगी जैसे ही भोजन करता हैं| उससे शर्करा का स्तर बढ़ता हैं इसी लेवल को ग्रीन टी संतुलित करने में सहायक होती हैं|
  5. कई बार लोग किसी चीज़ो के फायदे जानने के बाद उस चीज़ की अति करने लगती है| लेकिन यह गलत है| अत्‍यधिक ग्रीन टी पीना भी नुकसानदायक हो सकती है। इसी तरह से इसे अगर आप रोजाना 2-3 कप से ज्‍यादा पियेंगे तो यह नुकसान करेगी। क्‍योंकि इसमें कैफीन मौजूद होता है इसलिये तीन कप से ज्‍यादा चाय ना पिएं।
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs