शादी की पार्टियो में इन हेयर स्टाइल्स से पाइए आकर्षक लुक

शादियों का मौसम शुरू हो गया है| महिलाओ और लड़कियों को सजने सवरने का बहुत शौक होता है| शादी की पार्टियो में जाने के बहाने उन्हें भी तैयार होने का मौका मिल जाता है| जब तैयार होने की बात आती है तो ड्रेस, ऐक्सैसरीज और मेकअप के अलावा अच्छी हेयरस्टाइल बनाना भी जरुरी होता है|

रोजाना तो हम साधारण हेयरस्टाइल करते है लेकिन पार्टी में कौनसी हेयरस्टाइल की जाये यह महिलाओ के लिए परेशानी वाला कारण बन जाता है| कुछ लोगो को उनके पसंदीदा सेलिब्रिटी की हेयर स्टाइल कॉपी करना अच्छा लगता है| कुछ लोग जुड़ा बनाके उन पर मोती लगाकर अपने बालो को सजाते है तो कुछ लोग अपने बालो को खुला छोड़ना पसंद करते है|

पार्टी में कौनसी हेयरस्टाइल करने से आप सुन्दर लग सकती है| क्या आप भी ऐसे ही सवालो के सोच में डूबे है? तो आइये हम आपकी परेशानी हल कर देते है| यहाँ देखिये Hairstyle in Hindi, ऐसी हेयरस्टाइल जो दिखने में तो आकर्षक है ही साथ में इन्हे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है|
 

Hairstyle in Hindi - बालो के लिए बेहतरीन हेयर स्टाइल्स

 

बन विद पफ

पार्टियो में बन याने की जुड़ा बनाने वाली हेयरस्टाइल काफी लोकप्रिय है| इस हेयरस्टाइल को करके आप सादा और आकर्षक लुक पा सकती है|
  • इस हेयरस्टाइल के लिए आगे के बालो को स्टफिंग क्लिप के इस्तेमाल से पफ बना ले|
  • इस के बाद पीछे के बालो पर जुड़ा बना लें| आप डिज़ाइन वाला या सादा कोई भी जुड़ा बना सकती है|
  • जुड़े में हलकी ऐक्सैसरीज का इस्तेमाल करे|
  • इस Puff Hairstyle को पार्टीवेयर साड़ी के साथ करने पर यह आपके लुक्स में चार चाँद लगा देगी|
 

 

मेसी लेयर्ड कट हेयर स्टाइल

अगर आपने लिक्विड मेकअप का ज्यादा इस्तेमाल किया है| और आप खुद को फ्रेश और हॉट लुक देना चाहती है तो ऐसे में मेसी लेयर्ड कट hairstyle आपके लिए बेहतर विकल्प है| इसमे आपके बाल बिखरे हुए रखते है| अगर आपके बाल पहले से लेयर्ड कट नहीं है तो आपको इसे लेयर्ड कट करवाना होगा|
  • इसमें बालों को लेयर में काटते है और उनकी लैंथ शोल्डर रखते है।
  • बालों की टॉप लेयर छोटी और साइड लेयर कंधे तक रखी जाती है।
  • जिन लोगो का चेहरा आयताकार व अंडाकार है इस हेयर स्टाइल को करने पर उनका लुक लाजवाब लगता है।
 

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- घर पर ही हेयर स्पा से बालों को बनाइये आकर्षक और मजबूत
 

रोल्स हेयरस्टाइल

यदि आपने पार्टी में इंडो वेस्टर्न पहनावा पहना है| तो हम आपको रोल्स हेयरस्टाइल करने के लिए सुझाव देंगे| इसमें बालो में बड़े कर्ल दिए जाते है| इस हेयरस्टाइल को करने के लिए आपको इलैक्ट्रिक रोलर्स की जरुरत पढ़ सकती है|
  • इस हेयरस्टाइल बनाने से 10 से 15 मिनट पहले रोलर्स को गर्म करले|
  • रोलर्स के गरम होने के बाद हाथो की दो उंगलियो में बालो को पकडे, फिर रोलर्स की सहायता से उसे आगे की और कर्ल दे|
  • ऐसा पुरे बालो में करे| अगर आपके पास इलैक्ट्रिक रोलर्स नहीं है| तो बाजार में साधारण रोलर्स भी मिलते है, जिनपर बालो को घुमा कर कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है|
  • रोलर्स हटाने के बाद बाल अपने आप रोल हो जाते है|
  • अब बालो को सैट करने के लिए खुला छोड़ दें |
 

 

स्‍टाइलिश चोटी हेयर स्टाइल

बालो को खुला रखने और जुड़ा बनाने के अलावा चोटी बनाने का बहुत चलन है। एक चोटी को आप कई तरह की डिजाइन से बना सकती हैं। लेकिन बालों में ख़ूबसूरत चोटी बनाने के लिए यह भी जरूरी है की आपके बालों की लंबाई अच्‍छी हो| इस समय के लिए फ्रैंच चोटी एक क्‍लासिक Hairstyles for Women है। इसे करने के लिए
  • पहले बालों को सुलझाकर कंघी कर ले|
  • अब बालो को कंघी करके तीन हिस्‍सों में बांट दें।
  • बालों के विभाजित तीनों हिस्‍सों को सीधा कर लें|
  • अब फ्रैंच चोटी बनाने के लिए सीधी तरफ के हिस्‍से को बीच वाले हिस्‍से की तरफ लाएं।
  • अब उल्‍टी तरफ वाले बालो के हिस्‍से को बीच वाले की ओर ले जाएं, फिर से थोड़े बालों को सीधी ओर से लेकर बीच और लाएं।
  • ऐसा उल्‍टी ओर से भी करें| मतलब कुछ और बालों को लेकर बीच वाले हिस्‍से के ऊपर रखें।
  • जब तक बाल छोर पर ना पहुँच जाये तब तक ये प्रक्रिया करे|
  • बस बन गयी आपकी चोटी, अब चाहे तो इसे सुंदर पिनों से सजाये|
 

  आज आपने जाना Hairstyle in Hindi. कोई भी हेयरस्टाइल को करने से पहले अपने बालो को वाश जरूर करे| इसके अलावा बालों में खुशबू चाहते है तो कंघी पर अपना मनपसंद परफ्यूम स्प्रे करें। इससे बाल सुलझाने पर बालों में हलकी खुश्बू आएगी| यह हलकी महक लोगो को आपकी तरफ जरूर आकर्षित करेगी|