Home Remedies for Pimples – मुँहासो से बचने के घरेलू उपाय

युवावस्था में हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है। लेकिन कील, मुँहासे जैसीं समस्या ज्यादातर इसी उम्र में होती है।  जिससे टीनेजर्स और युवा, खासकर लड़कियाँ हीनभावना से भर जाती हैं। यहाँ तक की कुछ लड़कियाँ तो अपना आत्मविश्वास तक खोने लगती हैं।

युवावस्था में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते है। जिन बदलाव के चलते चेहरे की तैलीय ग्रंथि एक्टिव हो जाती है। इसी कारण से उन पर बैक्टीरिया अटैक कर देते है। और चेहरे पर मुँहासे हो जाते है।

यह एक ऐसी समस्या है जो युवावस्था में अधिक होती है। हालाकि अधिक उम्र में भी मुँहासो की समस्या देखने को मिलती है। इसलिए आपको जरुरत है त्वचा की सही देखभाल की ताकि मुँहासे परेशान न करें। आइए जानें Home Remedies for Pimples.

उपचार जानने से पहले ये भी जरुरी है की आप उसके पीछे के कारणो को जाने। इसलिए पहले हम आपको मुँहासे होने के पीछे के कारणों को बताएँगे|

मुँहासे होने के प्रमुख कारण

  1. ज्यादार मुँहासे टीनएज में होते हैं, क्योंकि इसी अवस्था में शरीर में सेक्स हार्मोन्स की वृद्धि होती है।
  2. महिलाओं में मासिक धर्म अनियमित होना।
  3. मृत त्वचा भी मुँहासे होने के पीछे का कारण हो सकती है।
  4. बहुत अधिक मात्रा में जंक फूड के सेवन से मुँहासे हो जाते हैं।
  5. प्रदूषण और धूल से इन्फेक्शन भी इसके कारण हो सकते हैं। कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा उपयोग करना भी पिम्पल्स को बढ़ावा देता है।
  6. तनाव भी मुँहासे को न्योता देता है।
  7. लम्बे समय तक कब्ज रहना|
  8. खानपान की गलत आदते।

मुँहासो से बचने के घरेलु उपचार

हल्दी (Turmeric)

त्वचा संबंधी समस्याओ को दूर करने के लिए हल्दी बहुत ही फायदेमंद है। हल्दी एक एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसीलिए इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।

लगाने की विधि: एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुहासों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। आपके मुँहासे खत्म हो जाएंगे।

 

पुदीना (Peppermint)

पुदीना शरीर को ठंडक पहुचाने का काम करता है| साथ ही, इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं।

लगाने की विधि: पुदीने की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीस लें। फिर इसका पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर रात को सोने से पहले लगा लें या इसे छानकर जूस निकालकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करें। धीरे-धीरे मुँहासे ख़त्म हो जायेंगे|

यदि चेहरे पर बहुत सारे दाग हो तो लगातार एक महीने तक पुदीना का लेप लगाये, चेहरा सुन्दर लगने लगेगा।

 

नींबू (Lemon)

नींबू के रस को चेहरे पर लगाने से से कील-मुंहासे ठीक हो जाते हैं, मुँहासे में नींबू बहुत फायदेमंद होता है। कारण नींबू चेहरे की अतिरिक्त तैलीयता (Extra Oil) को खींच लेता है|

लगाने की विधि: नींबू के रस को चार गुना ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से कील-मुंहासे नष्ठ हो जाते हैं और चेहरा सुन्दर बन जाता है| दिन में दो बार इसे तीन-चार दिनों तक लगाएं। मुँहासे दूर हो जाएंगे।

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, इसलिए इसका प्रयोग शरीर पर करने से त्वचा कोमल और चिकनी होती है।

 

बर्फ (Ice)

पिंपल्स को खत्म करने के लिए बर्फ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बर्फ को रगड़ने से चेहरे का ऑइल खत्म होता है, जिससे मुँहासे होने की समस्या घट जाती है।

लगाने की विधि: बर्फ के टुकड़े को कॉटन में लपेटकर चेहरे पर हल्के से मसाज करें। तीन-चार दिन तक दिन में दो बार बर्फ से मसाज करने से मुँहासे की ठीक हो जाएंगे।

आप यह भी पढ़ सकते है:-Hair Fall Control Tips In Hindi – पाइए सुन्दर लहराते बाल

 

भाप (Steam)

भाप भी मुँहासे हटाने का एक असरदारी तरीका है। चेहरे पर भाप लेने से रोम छिद्र खुल जाते हैं और चेहरे की गंदगी दूर हो जाती है।

लगाने की विधि: जब भी मुँहासे की समस्या हो, चार-पांच दिनों तक दिन में दो बार चेहरे पर भाप लें। ऐसा करने से मुँहासे खत्म हो जाएंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।

 

लहसुन (Garlic)

शायद बहुत कम लोग यह जानते होंगे की लहसुन भी मुँहासे को बहुत जल्दी दूर कर देता है। दरहसल लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं, जिससे की मुँहासो से निजाद मिलती है|

लगाने की विधि: लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें। इस पेस्ट को सिर्फ मुँहासे पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से मुँहासे खत्म हो जाएंगे।

 

खीरा (Cucumber)

खीरा में कई तरह के पोषक तत्व होते है।  गर्मियों में यह स्किन के लिए विशेष रूप से लाभदायक होता है।

लगाने की विधि: खीरे के छिलके उतारकर उसे टुकड़े करके मिक्सर में पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। दिन में कम से कम दो बार ये पेस्ट लगाने से मुँहासे दूर हो जाते हैं। खीरे के पेस्ट में थोड़ा नींबू का रस व शहद मिला कर लगाएंगे तो स्किन ग्लो करने लगेगी।

 

नीम

जब मुहासों को दूर करने की बात हो रही और उसमे नीम का नाम न आये, ऐसा कैसे हो सकता है। नीम की पत्तियों को आयुर्वेद में त्वचा की बीमारियों की अचूक दवा माना गया है।

लगाने की विधि: नीम की पत्तियों को धोकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

 

हनी (Honey)

शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। पिंपल्स की समस्या में यह रामबाण औषधि की तरह काम करता है।

लगाने की विधि:
कॉटन बॉल को शहद में डुबोकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। 1 हफ्ते में ही असर दिखने लगेगा ।