जानिए मुहांसों के दाग-धब्बे दूर करने के लिए प्राकृतिक उपचार

मुहांसे आजकल की आम समस्या है| बहुत से लोग इसकी समस्या से परेशान होते है| इलाज करवाने पर मुहांसे तो चले जाते है किन्तु इसके जिद्दी दाग पीछा नहीं छोड़ते| यह काफी लम्बे समय तक रहते है, जिसके कारण चेहरे की खूबसूरती चली जाती है|

चिकित्सक से इलाज करवाने पर भी यह जल्दी नहीं जाते, जिसके चलते आधे से ज्यादा लोग बिच में ही इलाज छोड़ देते है|

किशोर अवस्था में मुहांसे सबको होते है, या फिर तैलीय त्वचा होने के कारण भी मुहांसे होते है| इसलिए इसके दागो की समस्या अधिकतर लोगो को होती है| आज के लेख में हम आपको How to Remove Pimple Marks in Hindi बता रहे है|

यहाँ दिए गए उपाय अत्यंत सरल एवं उपयोगी है, जिसे आप आसानी से अपना सकते है| तो आइये जानते है की मुहासों के दाग हटाकर चेहरे को खुबसूरत कैसे बनाया जा सकता है|
 

How to Remove Pimple Marks in Hindi: दाग धब्बो से पाए छुटकारा

 

  यदि हम कॉस्मेटिक चीजों की बात करे तो यह आपकी स्किन पर कैसा प्रभाव दिखायेगा, कुछ कह नहीं सकते| क्योंकि यह किसी को सूट करते है, किसी को नहीं| इस कारणवश ऐसे ट्रीटमेंट लेने की वजह से बहुत से लोगो का चेहरा उलटा ख़राब हो जाता है| इसलिए हम आपको मुहासों की दाग से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचारों को ही आजमाने की सलाह देंगे| आइये जानते है Home Remedies for Pimples Marks:-  

मुल्तानी मिटटी

ऐसा कहा जाता है की मुहांसों की मुख्य वजह तेलिय त्वचा है| यदि आप मुल्तानी मिटटी का पैक लगाते है तो आपको मुहांसों की समस्या ही नहीं होती है| यह त्वचा से पूरा तेल सोख लेती है| इसका प्रयोग करने के लिए मुल्तानी मिटटी के साथ गुलाब जल का भी प्रयोग करे|
  • मुल्तानी मिटटी त्वचा को एक समान बनाती है और दाग धब्बे मिटाने में सहायक है|
  • गुलाब जल त्वचा को गुलाबो सा निखार देने में सहायक है|
 

पपीता

Papaya for Skin बहुत ही फायदेमंद है| दरहसल पपीता मे ऐसे एंज़ाइम होते है जो की त्वचा के दाग धब्बे कम करते है। इसलिए पपीते का प्रयोग बहुत फायदेमंद है| प्रयोग के लिए पपीते का गुदा निकाल कर चेहरे पर इससे मालिश कर ले| फिर इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दे और फिर पानी से धो ले|
  • इससे मुहांसे के ही नहीं एक्ने के दाग धब्बे भी दूर होते है|
  • इससे चेहरे पर निखार आता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- त्वचा की रंगत निखारता है बादाम का तेल, जानिए और भी फायदे

 

टमाटर

टमाटर का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है| इसका उपरी प्रयोग आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है| इसे चेहरे पर नियमित रूप से लगाने पर त्वचा के दाग धब्बे दिन प्रतिदिन कम होने लगते है|
  • यह सनबर्न की समस्या को भी दूर करते है|
  • जिनके चेहरे पर बहुत सारे ब्लैकहैड है वो इसे लगाये, इससे त्वचा साफ़ हो जाती है|
 

भरपूर पानी पिए

यदि आप नहीं जानते है तो हम आपको बता दे की हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी से बना है| पानी हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए जरुरी है| पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है|
  • पानी पिने से त्वचा में चमक रहती है|
  • दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पीना लाभदायक होता है|
 

निम्बू

जैसे की हम शुरुवात से ही बात करते आ रहे है की घरेलू उपचारों में निम्बू का जिक्र अधिकतर रहता है| इसमें मौजूद औषधीय गुण कई उपचारों में लाभदायक है| त्वचा से दाग धब्बे हटाने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है|
  • निम्बू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो दाग धब्बो को दूर कर त्वचा की रंगत निखारती है|
  • इसमें शहद मिलाकर लगाये तो दोगुने फायदे मिलते है|
  • इससे त्वचा में चमक आती है और इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण इससे मुहांसे दूर होते है|
 

अन्य उपाय इन्हें भी जानिए:-

  • एलोवेरा जैल को अपने चेहरे के दाग-धब्बे पर लगाने से चेहरा इवन टोन हो जाता है|
  • सप्ताह में दो से तीन बार सब्जियों का जूस पिए, यह त्वचा को अन्दर से पोषण देकर दाग धब्बे दूर करता है|
  • नियमित रूप से व्यायाम करने पर भी त्वचा स्वस्थ होती है और इसकी खूबसूरती बढती है|
  • चेहरे की साफ़ सफाई बरतना भी दाग धब्बो और त्वचा की अन्य समस्याए दूर करने का अच्छा तरीका है|
  ऊपर आपने जाना How to Remove Pimple Marks in Hindi. इन उपायों को अपनाकर आप मुहासों के दाग धब्बों से निजात पा सकते है| इन उपायों का कोई साइड नहीं होता है|