जानिए सबकी पसंदीदा गरमागरम जलेबी बनाने की विधि

नाश्ते में सबको जलेबी बहुत पसंद आती है| खासकर छोटे बच्चे तो इसे बेहद ही पसंद करते है| यहाँ तक की आपने कई गर्भवती महिलाओं को भी इसे खाने की इच्छा जाहिर करते देखा होगा| यह भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं। इसका स्वाद करारा मीठा होता है| बच्चों से लेकर बड़ो तक सब इसे बड़े चाव के साथ खाते है|

यदि किसी को सुबह के नाश्‍ते में पोहे के साथ जलेबी मिल जाए तो बात ही क्‍या है। इसे कुछ लोग दूध और दही के साथ भी खाते है| वही कुछ लोग इसे सादा खाना भी पसंद करते है| यह एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं।

इसे बनाने के लिए मैदे का उपयोग किया जाता है| वैसे तो जलेबी को सादे तरीके से ही बनाया जाता है| लेकिन मध्य प्रदेश में कही कही आपको मावे की जलेबी भी खाने को मिलेगी| ना केवल हमारे भारत देश में बल्की बांग्‍लादेश्‍ा, पाकिस्‍तान और नेपाल में इसे खूब पसंद किया जाता है|

वैसे तो आपको बाजार में इसकी कई दुकाने मिल जाएगी| लेकिन बार बार बाहर का कुछ खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है| इसलिए आज हम आपको बता रहे है Jalebi Recipe in Hindi. इसकी रेसेपी जानने के लिए यहाँ पढ़े|
 

Jalebi Recipe in Hindi: अब घर पर झटपट बनाए स्वादिष्ट जलेबी

 

  जलेबी बनाने का तरीका बहुत ही आसान है| आप घर पर इसे आसानी से बना सकते है| यह जलेबी घर की स्वछता के साथ कुरकुरी और रस भरी बनाई जा सकती है| फिर क्या जब भी आपको इसे खाने का मन कर रहा है बना लीजिए| आइये जानते है Jalebi Banane Ki Vidhi.  

आवशयक सामग्री:-

  1. मैदा - 2 प्याले
  2. चुटकी भर केसर
  3. चीनी - 2 प्याले
  4. तलने के लिए घी
  5. छोटी इलायची - 2 पिसी हुई
  6. गुलाब जल -  1 छोटा चम्मच
  7. बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- समर स्पेशल – गर्मियों का स्वागत करे ठंडी आइसक्रीम के साथ

  जलेबी बनाने की प्रक्रिया को आरम्भ करने के लिए सबसे पहले मैदे में बेकिंग पाउडर मिलाये और उसे छान लें। अब छने हुए मैदे में पानी डाले और उसका घोल बना ले| घोल को आपको इतना पतला बनाना है जैसे की कोई क्रीम हो| अब इस घोल को 24 घंटे के लिये किसी गरम जगह पर रख दीजिये|

1 दिन रखने पर इसमें हल्का खमीर आ जायेगा| अब अगले दिन चासनी बनाने की तयारी करे| इसके लिए 2 प्याले चीनी में 2 प्याले पानी डालें और इसे तार की चाशनी बनने तक उबलने के लिए रख दे| जब चाशनी बन जाएगी तो उसमे तार टूटने लगेंगे| जैसे ही चाशनी बन जाए उसमे गुनगुने पानी में घुला हुआ केसर, गुलाब जल और इलायची का पाउडर डाले|
 

  आपकी चाशनी तैयार हो चुकी है| अब जलेबिया बनाने के लिए कढ़ाई में घी गरम करें और मैदे के घोल को एक मुलायम कपड़े में डालकर बांध लें| फिर इस कपडे में निचे की तरफ से छोटा सा छेद कर लें। यदि आपको कपडे की मदद से इसे नहीं बनाना है तो आप बाज़ार में आने वाले प्लास्टिक के छोटे मुंह वाले डब्बे का प्रयोग भी कर सकती है|

अब कढ़ाई में घी गरम कर ले| फिर कपड़े में बंधे घोल के द्वारा कढ़ाई में गोल गोल जलेबियाँ बना कर तल लें। एक बात का ध्‍यान रहें की मैदे का घोल न ज्‍यादा पतला हो और ना ही ज्‍यादा घाढ़ा| जलेबियों को तलने के बाद चाशनी में डालें। 5 मिनट बाद चाशनी से निकालकर गरमा गरम परोसे|
 

इस तरह परोसे:-

  1. जलेबी को परोशने के लिए किसी सुन्दर से कांच की प्लेट ले और उसके ऊपर पिसते डालकर परोसे|
  2. आप चाहे तो घर की बनी जलेबी को 2-3 दिन तक रेफ्रीजिरेटर में भी रख सकते है|
  3. लेकिन इसे दोबारा गरम करने के लिए वापिस तले नहीं बल्कि माइक्रोवेव का इस्तेमाल करे|
  ऊपर आपने जाना Jalebi Recipe in Hindi. यदि आप भी घर पर ही जलेबी बनाना चाहती है तो ऊपर दी गयी रेसेपी को फॉलो करे और आपकी गरमागरम जलेबी तैयार है|