करेले के 1 कप जूस में है कई बीमारियो से लड़ने की क्षमता

करेले को इंग्लिश में बिटर गॉर्ड कहते है। यह एक चिकित्स्कीय औषधि है जिसका इस्तेमाल बहुत सी दवाइयों में किया जाता है| हालांकि यह टेस्ट में कड़वा होता है और हमारी जुबान को नहीं सुहाता है| लेकिन अगर आप इसके औषधीय गुणों के बारे में जान लेंगे तो इसका सेवन जरूर करेंगे|

करेले में विटामिन्स और एंटी ओक्सिडेन्ट्स मौजूद होते है| रोजाना एक गिलास करेले का जूस पीने से बहुत सी स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होती हैं| कच्चे करेले का जूस बहुत फायदेमंद है क्यों कि इसमें सभी जरूरी विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जिसकी जरुरत हमारे शरीर को होती है। इसमें विटामिन A,B और C पाया जाता हैं ।

इसके अलावा करेले में कैरोटीन, पोटैशियम, बीटाकैरोटीन, आइरन, मैग्नीशियम, जिंक और मैगनीज जैसे गुणकारी तत्व भी होते हैं । हमारे शरीर को इन सभी चीजो की बराबर मात्रा में जरुरत होती हैं| करेला रक्त शोधन में भी बहुत आवश्यक हैं। इसके लिए करेले के रस का सेवन किया जाता हैं चाहे तो इसमें काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते है| यहाँ हम आपको बता रहे हैं Karela Juice Benefits in Hindi, कैसे करेले का रस आपकी सेहत को फायदा पहुँचाता है|
 

Karela Juice Benefits - जानें करेले के जूस का सेवन करने के फायदे

 

 

मधुमेह में फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए करेला का जूस बेहद ही लाभदायक है| अगर एक कप करेले के जूस का सेवन नियमित रूप से किया जाये तो शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ जाती है| इसमें मौजूद केरंटिन खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखता है| चैराटिन और मोमर्सिडीन जैसे एंटी-हाइपर ग्लेसेमिक तत्वों के कारण करेले का जूस ब्लड शुगर लेवल को मांसपेशियों में संचारित करने में मदद करता है| करेले के बीजों में भी पॉलीपेप्टाइड-पी होता है जो कि इन्सुलिन को काम में लेकर मधुमेह में शर्करा की मात्रा को कम करता है|

प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करे

जिन लोगो का प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर है उन्हें करेले के जूस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए| इसमें विटामिन B1, B2, B3, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व हैं|

प्राकृतिक रक्त शोधक

करेले का जूस शरीर में खून को साफ़ करता है| यह जहरीले तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है और फ्री रेडिकल्स से हुए नुकसान से भी बचाता है| इसलिए ब्लड को साफ़ करने और मुहासों जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए एक गिलास करेले का जूस अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर ले।

पाचन शक्ति बढ़ाये

करेले का जूस कमजोर पाचन तंत्र को सुधारता है और अपच को भी दूर करता है| ऐसा इसलिए होता है क्यों कि यह एसिड के स्त्राव को बढ़ाता है नतीजनत् पाचन शक्ति बढ़ती है| इसलिए अच्छी पाचन क्षमता के लिए सप्ताह में एक बार सुबह करेले का जूस जरूर पिए|

हैजा के उपचार में लाभदायक

हैजा एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है जो किसी भी आयु के व्यक्ति को हो सकती है| करेले का जूस इसमें मदद कर सकता है | इसके लिए दो चम्मच करेले के जूस को बराबर मात्रा में सफ़ेद प्याज के रस के साथ प्रतिदिन स्वस्थ हो जाने तक लिया जाना चाहिए|

आँखों की कमजोरी बढ़ाये

करेला आँखो की रौशनी बढ़ाता है नियमित करेले के जूस का सेवन कर आप विभिन्न दृष्टि दोषों को दूर कर सकते हैं| दरहसल करेले में बीटा- कैरोटीन और विटामिन ए की अधिकता होती है जिससे दृष्टि ठीक होती है| इसके अलावा इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली नजरों की कमजोरी से बचाता है|   आप यह भी पढ़ सकते है:- घरेलु तरीको से बढ़ाये आँखों की चमक  

लिवर मजबूत करे

नियमित तौर पर एक गिलास करेले का जूस पीने से लिवर मजबूत होता है यह लिवर से जहरीले पदार्थों को निकालता है और पोषण प्रदान करता है जिसे लिवर सही काम करता है और लिवर की बीमारियां दूर रहती हैं| इसे पिने से पीलिया जैसी बीमारिया नहीं होती है।

सोराइसिस को ठीक करे

करेले का जूस सोराइसिस को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद करता है| एक कप करेले के जूस में एक चम्मच नींबू का जूस मिला लें फिर इस मिश्रण का सुबह खाली पेट सेवन करें| 4 से 6 महीनें तक इसका सेवन करने से त्वचा पर सोराइसिस के लक्षण दूर होते हैं|

भूख बढ़ाये

करेले के जूस को रोजाना पीने से पाचन क्रिया सही रहती है जिससे भूख बढ़ती है| दरहसल भूख नहीं लगने से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है जिससे कि स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानियां होती हैं| इसलिए करेले का जूस जरूर पिए|

त्वचा के रोगों में फायदेमंद

करेले के रस के सेवन से रक्त साफ होता हैं और त्वचा के रोग ठीक हो जाते है | करेले से पाचन क्रिया ठीक होती हैं इस कारण भी चेहरे पर मुंहासे जैसे रोग नहीं होते | करेला पेट साफ़ करने में भी सहायक होता हैं जिससे चर्म रोग नहीं होते| करेले की पत्तियों में भी विशेष गुण होते हैं आप चाहे तो इसका लैप भी बना के लगा सकते है।  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs