यहाँ जानिए मराठी दुल्हन के श्रृंगार के लिए खास टिप्स

शादी ब्याह का मौसम शुरू हो चूका है| जैसा की हम सभी जानते है की भारत विविधताओं का देश हैं। यहाँ आपको अलग अलग संस्कृतीयो के लोग देखने को मिलेंगे| सब का अपना अलग पहनावा, भाषा और  खानपान है| अगर शादियों की बात की जाये तो सभी में शादी भी अलग रिवाज से की जाती है|

दुल्हा और दुल्हनों का श्रृंगार भी अलग प्रकार से होता है, आप देखकर ही पहचान जायेंगे की कौन से वर-वधु पंजाबी है, कौन से तमिल, गुजराती, मराठी आदि है। जाती धर्म चाहे कोई भी हो सभी में दुल्हन का मेकअप खास किया जाता है| और ऐसा हो भी क्यों न हर लड़की इस दिन को लेकर खास सपने सजाकर रखती है|

मराठी शादी में दुल्‍हन की तैयारी सामान्य से अलग की जाती है| इसमें दुल्हन को सिल्क से बनी साड़ी पहनाई जाती है| इसके अलावा इन लोगो में सर पर तानी पहनाई जाती है| इसके अतिरिक्त पहने जाने वाले गहने भी सबसे अलग होते है| मराठी मेकअप में दुल्हन का अंदाज बहुत ही खास होता है|

लेकिन कई बार जानकारी के आभाव में की गयी तैयारी से दुल्हन का श्रृंगार महाराष्ट्रीयन नहीं लग पाता है| इसलिए यहाँ इस आर्टिकल में आपको मराठी दुल्‍हनों के श्रृंगार के बारे में बता रहे है| यहाँ जानिए Marathi Bride Makeup in Hindi.
 

Marathi Bride Makeup in Hindi- ऐसे दिखेंगी परफेक्ट महाराष्ट्रियन ब्राइड

 

 

पैठानी साड़ी

महाराष्ट्रियन ब्राइड को सुन्दर और सबसे अलग दिखाने वाली कोई चीज़ है तो वो है पैठानी साड़ी| यह सिल्क से बनी साड़ी होती है जिस पर भारी गोल्डन बॉर्डर बनी होती है| शादी के दिन लाल, पीला और ऑरेंज कलर का चुनाव होता है|

 

नाक की नथनी और जोड़वी

मराठी दुल्हन के श्रंगार में नथनी का एहम हिस्सा है| मराठी लोगो की नथ थोड़ी अलग होती है| और इसमें मोती जरूर होते है| यह यह न केवल देखने में खूबसूरत लगती हैं, बल्कि चेहरे की सुंदरता को और भी ज्यादा बड़ा देती है।

इसके अलावा पैरों में पहनी जाने वाली दो सिल्वर रिंग को जोड़वी कहा जाता है| यह दुल्हन को ससुराल के तरफ से उसकी सासू मां देती है

 

महाराष्ट्रियन चूड़ा

आपने हमेशा देखा होगा की अन्य प्रांतों में लाल रंग का चूड़ा पहना जाता है लेकिन यदि हम मराठी दुल्हनो की बात करे तो इनमे हरे रंग का चूड़ा पहना जाता है। कांच की ये हरी चूड़ियां इनमे शुभ मानी जाती है| Marathi Wedding Rituals के अनुसार चूड़ियां ऑड नम्बर यानि 3, 5 और 11 की संख्या में पहनी जाती है|

 

मोती से बनी तनमानी

मराठी दुल्हन के ज्वेलरी के रूप में इसे पहनाया जाता है| दरहसल यह एक तरह की माला होती है जो मोतियों से बनी हुई होती है, और इसे शादी में पहनना शुभ माना जाता है।

 

मुंडावलया

मराठी वधु के कई गहनो में से यह भी एक गहना है, जो मोतियों का बना होता है, इसका आकर गोल होता है ताकि यह सर के हिस्से में ठीक से पहना जा सके| इसे माथे पे पहना जाता है|

 

मेहरून चाँद की बिंदी से बढ़ाये शोभा

हर नई दुल्हन को बिंदी लगाने का शौक रहता हैं, और यह पूरा होता है उनकी शादी वाले दिन जो उसके लिए बेहद ही खास होता है, मराठी दुल्हन की बात करे तो यह गोल चन्द्रमा जैसे आकर की बिंदी लगाती है, यह मेहरून रंग की होती है और दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है।

 

फूलो के गजरे

गजरे के बिना तो मराठी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा है| मराठी दुल्हन के बालो में अधिकतर जुड़ा बनाया जाता है, और उसे गजरो से सजाया जाता है| यह न केवल बालो में हलकी महक देता है, बल्कि इससे जुड़े की शोभा और भी बढ़ जाती है।

 

वाकी

वाकी एक खूबसूरत सोने का बना हुआ गहना होता है, जिसे लड़की अपनी शादी वाले दिन अपने दोनों हाथो की भुजाओ पर पहनती है।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- शादी की पार्टियो में इन हेयर स्टाइल्स से पाइए आकर्षक लुक
 

Bridal Makeup Tips in Hindi:- अन्य बाते इन्हे भी जाने  

शादी के दिन तैयारी करके दुल्हन सुन्दर तो लगती है| लेकिन शादी के एक दिन पहले यदि लड़की ने फेशियल किया हो तो उससे उसका चेहरा और भी दमकने लगता है| फेशियल वैसे तो कई तरह के किये जाते है, लेकिन एक लड़की के लिए खास तौर पर उसकी शादी में कौनसा फेशियल किया जाये, इसका सबसे अधिक ख्याल रखना चाहिए, ताकि उसके चेहरे पर किसी भी तरह का कोई भी साइड इफ़ेक्ट नही हो। इसके अलावा और भी कई तरीके है, जिनसे शादी तक चेहरे में निखार लाया जा सकता है|
  1. चेहरा यदि ऑयली हो तो फेशियल कराने से पहले स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करे, इससे आपकी ऑयली त्वचा हट जाएगी।
  2. गोल्ड फेशियल ब्राइड के लिए परफेक्ट होता है, इससे ने केवल चेहरे पर रौनक आती है, बल्कि यह हर स्किन पर जल्द ही सूट हो जाता है। यह दुल्हन के लिए सबसे बेहतरीन Best Facial for Bride है।
  3. यदि किसी की स्किन सेंसिटिव होती है तो हर्बल फेशियल का इस्तेमाल करे| इसे करने से कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता और त्वचा निखरने लगती है, हर्बल फेशियल किसी भी ब्रांडेड कंपनी का यूज़ किया जा सकता है|
  4. अगर आपकी शादी ठंड के सीजन में हो रही हो सबसे पहला ख्याल यह रखे की घर से बहार निकलते वक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करे, साथ ही अपनी त्वचा को मॉइस्चराइजर से मॉइस्चरीज़ करे, ताकि अपनी त्वचा काली नहीं पड़े और आप आपका चेहरा खूबसूरत भी दिखे।
  5. घरेलु उपचार से भी आप अपने चेहरे को शादी से पहले निखार सकते है, उसके लिए आपको कोई भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी है, बस दिन मे 2 लीटर पानी रोजाना पीना है और जितना हो सके नारियल पानी का सेवन करना है इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग और मुलायम दिखने लगेगी।
  6. शादी के समय पहली बार फेशियल नहीं करे, हो सके तो 2 से 3 महीने पहले से ही फेशियल करवाना शुरू कर दे, ताकि आपकी त्वचा में रौनक दिखाई दे सके।