स्टाइलिस्ट लड़कियों के लिए विंटर फैशन टिप्स

ठंड यानि सर्दियों का मौसम जहाँ हम अपने फैशन और कपड़ो को लेकर काफी कॉन्शियस हो जाते है, की अब क्या पहने और क्या नहीं पहने? आज की जनरेशन में लड़का हो या लड़की हर कोई अपने ग्लैमरस लुक के साथ रहना चाहता है| ट्रेंडी लुक पाने के लिए आपको स्वेटर्स भी ऐसा पहनने की जरुरत होती है| जिससे आपका लुक स्टाइलिश लगे|

अकसर हमने लोगो को यही कहते सुना है की ठंड के दिनों में स्टाइलिस्ट दिखना थोड़ा मुस्किल है|  लेकिन आपने हमेशा बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों को देखा है वो हर मौसम में अपनी लाइफस्टाइल और फैशन को मेंटेन रखती है| हम में से कई लोग उन्हें फॉलो करने की भी सोचते होंगे! लेकिन नॉलेज ना होने के कारण आप ऐसा नहीं कर पाते है|

लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| आज हम आपको Winter Fashion Tips in Hindi में बताएँगे की आप भी कैसे ठंड के दिनों में भी फैशनेबल दिख सकते है| तो लडकिया अब ज्यादा इंतज़ार मत करो, फैशनेबल स्वेटर्स, हाई हील्स और मैचिंग दस्ताने से आप अपने लुक एक दम परफेक्ट बना सकती है।
 

Winter Fashion Tips in Hindi: बनाये अपना स्टाइल स्टेटमेंट

 

 

स्वेटर्स भी हो कुछ खास:- 

जानिए इनके अलग-अलग पैटर्न

स्वेटर्स में आई हुई नयी वैरायटी के बारे में आप जानकर खुश हो जायेंगे, क्युकी आज कल टर्टल नेक, स्ट्रेच क्रीप वी नेक और भी कई लेटेस्ट फैशन में शामिल हो चुके है गोल गले का पैटर्न भी फिर से आ गया है। लड़की के लिए स्वेटर्स पैटर्न के थ्री फोर्थ स्लीव्स के कुर्ते अभी काफी ट्रेंड में है। प्रिंटेड लॉन्ग स्वेटर्स, कॉलनेक डॉलमेन स्वेटर्स के साथ ही स्वेटर्स में ट्यूनिक और ट्विस्टेड रिब्ड भी स्टाइलिश लगता है|  

 

अल्ट्रा कोजी और साइड पॉकेट वाले स्वेटर्स

स्टाइलिश रहना आज हर कोई चाहता है, तो हाल ही में चल रहे हाथ से बुने हुए ओपन फ्रंट लॉन्ग स्वेटर को आप पहन कर खुद में आरामदायक महसूस कर सकते है, इसके नीचे आप जीन्स, लेगिंग्स या फिर डिज़ाइनर सलवार भी पहन सकते है। अगर इनमे साइड पॉकेट्स के बारे में बात करे तो ऐसे पैटर्न आपके स्टाइल को पूरा करता है।  

 

हाथो से बुने स्वेटर्स

बच्चो को नए स्टाइल के साथ तो सभी ने देखा होगा, लेकिन क्या आपको यह मालूम है की हमारे पेरेंट्स आज भी हाथो से बुने हुए स्वेटर्स को ही पहना पसंद करते है, लेकिन अब आप इन्हे फिरसे पहनना शुरू कर सकते है, क्युकी लेटेस्ट ट्रेंड्स में इन्हे भी खूब पसंद किया जा रहा है और पहना जा रहा है।  

 

गर्ल्स के लिए हाई हील्स:-

आज हर लड़की हाई हील्स पहनने का शौक रखती है| लेकिन अक्सर ऐसा हो जाता है, की हम कंफ्यूज हो जाते है, की विंटर ड्रेस के हिसाब से कौनसी हील्स पहनी जाये। तो अब आप निश्चिन्त हो जाइए, क्युकी हम आपको ग्लैमरस दिखने के लिए कुछ ऐसे हाई हील्स के बारे में बताएँगे, जिसे आपको पहनते वक्त कोई कन्फूज़न ना हो, और आप परफेक्ट भी दिख सके।  

नार्मल और वैज हील्स

Winter Style Tips के अनुसार अगर आप कोई भी कैज़ुअल ड्रेस पेहन रही है तो, उस पर नार्मल हील्स पेहेन सकती है, लेकिन अगर प्लाजो या केप्री या फिर कुरता पहन रही है, तो उस पर वैज हील्स से आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा।  

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- विंटर केयर टिप्स- सर्दियों में इस तरह रखें अपनी सेहत का खास ख्याल
 

मल्टीकलर हील्स और ब्लैक स्टीलेटो हील्स

इसे आप किसी भी रंग की इवनिंग गाउंस पर पेहेन सकती है, मल्टीकलर हील्स को भी हम किसी भी हैवी सूट पर पहन सकते है। ब्लैक स्टीलेटो के लिए एक ऑप्शन यह भी है, की इससे हाई वेस्टेड शार्ट ड्रेस के साथ भी ट्राई कर सकते है या फिर नी लेंथ से थोडी ऊपर वाली शॉर्ट स्कर्ट के साथ भी यह अच्छा लुक दे सकता है।  

 

ब्लैक पर्ल पंप हील्स

इन हील्स को पहनने के लिए किसी भी शिमर या वेलवेट या कोई शाइनिंग वाला फेब्रिक पहने, क्युकी यह ब्लैक पर्ल पंप हील्स आपको ग्लैमरस लुक देती है। इसके साथ स्टोन या कोई भी पर्ल वाली ज्वैलरी अपने गले में पहन सकते है, यह आपको पूरा पार्टी वियर लुक देती है।  

 

स्टाइलिश ग्लव्स

हम खुद को ठंड में बचाने के लिए स्टाइलिस्ट स्वेटर्स, जैकेट्स, पुलोवेर्स तो पहनते है, लेकिन अपने हाथो के लिए पहने गए ग्लव्स के इस्तेमाल से हमारा पूरा फैशन ख़राब हो जाता है| लेकिन आज कल कई ऐसे नए फैशन के दस्ताने यानि ग्लव्स मार्किट में आ चुके है, जिन्हे आप आसानी से कैर्री कर सकती है। कई मशूर हस्तियों को ध्यान में रखते हुए मार्किट में कई प्रकार के दस्ताने मिल रहे है।  जिन्हे पहन कर आप और भी ज्यादा फेशनेबल दिख सकती है।  

अगर आपकी हाईट लम्बी है, तो इसके लिए आप मार्किट में मिल रहे लॉन्ग ग्लव्स को भी अपने हाथो पर पहन कर अपने लुक को और बेहतर बना सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं आप अपने पसंदीदा डिज़ाइन और ड्रेस के मैचिंग के ग्लव्स को भी खरीद सकती है|

ऊपर आपने जाना Winter Fashion Tips in Hindi यदि आप भी सर्दियों के मौसम में फैशनबल दिखना चाहती है तो ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करे|