जानिए मुहासों का कारण और योग द्वारा उनका उचित उपचार

युवावस्था में चेहरे पर मुहांसे हो जाना एक सामान्य समस्या है| कुछ लोगों को यह अधिक हो जाते है जिससे उनका चेहरा ख़राब दिखने लगता है| अगर चेहरे पर मुहांसे निकलते है तो आप क्या करते है, उन्हें फोड़ लेते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए| चेहरे पर हो रहे मुंहासों को फोड़ने पर, चेहरा ओर भी बिगड़ सकता है| ऐसा करने से चेहरे पर दाग हो जाते है तथा चेहरा खराब दिखने लगता है| इनका सर्वप्रथम इलाज तो यह है कि इन्हे फोड़े नहीं, इन्हे अपने आप ठीक होने दें|

कम उम्र में ही चेहरे पर मुंहासों का निकल आना, हमारी चिंता का मुख्य कारण होता है| मुंहासों की वजह से चेहरे का आकर्षण और सुंदरता पर ग्रहण लग जाता है| मुँहासे हटाने के लिए कई प्रकार के बाह्य प्रसाधनो का इस्तेमाल करते है, कई प्रकार के लैप, दवा लोशन, क्रीम लगाने के बाद भी कोई विशेष लाभ नहीं मिलता है|

प्राकृतिक चिकित्सकों और योग विशेषज्ञों के अनुसार इसका मुख्य कारण कब्ज की समस्या और व्यायाम का अभाव होता है| व्यायाम और योग एक ऐसी चिकित्सा है जिसके जरिए बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन युवाओं में योग के प्रति आलस्य और अरुचि है| योगाभ्यास मुहासों की रोकधाम के लिए बहुत उपयुक्त है| योग Yoga for Pimples in Hindi इसका एक नायाब तरीका है|

 

Yoga for Pimples in Hindi: योग के द्वारा करे मुहासों का उपचार

 

 

Causes of Pimples: मुंहासों के कारण

हमारे शरीर पर छोटी छोटी वसामय ग्रन्थियां (Sebaceous Glands) होती है जिनमे से द्रव्य स्त्रवन होता है| कभी-कभी इस द्रव्य के जमने के कारण, चेहरे के छोटे बालों की जड़ का मार्ग रुक जाता है| इस वजह से जीवाणु संक्रमण होकर मुँहासे उठ जाते है| आइये जानते है कुछ मुख्य Causes of Pimples

 
  1. मिर्गी या गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से भी मुंहासों की आशंका बाद जाती है|
  2. ज्यादा तैलीय, तीखा या मसालेदार भोजन का सेवन करने से भी मुंहासे हो सकते है|
  3. धूल, मिट्टी या धूप में ज्यादा रहने से भी मुहांसे होने लगते है|
  4. अत्यधिक तनाव की वजह से भी मुहांसे होना संभव है|
  5. जिन लोगों की त्वचा ज्यादा तैलीय होती है, उन लोगों में यह समस्या सामान्य है|
  6. सौंदर्य प्रसाधनों के इस्तेमाल से चेहरे के सुष्म रोपकुप का अवरोध हो जाता है, जिससे मुंहासे होने लगते है|
  7. युवावस्था में मनुष्य के शरीर में कई आंतरिक हार्मोनल परिवर्तन होते है| हार्मोन्स परिवर्तन क्रिया की वजह से भी मुहांसे होने लगते है|
  8. कब्जियत पेट की सभी समस्याओं का मुख्य कारण होता है| यदि पेट खराब होगा तो कई बीमारियां जन्म लेंगी ही| मुहासों का एक कारण यह भी है|
  9. मुँहासे मुख्यतः पानी कम पीने की वजह से भी होते है| पानी मनुष्य जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है| पर्याप्त पानी का अभाव, फलों का रस, रेशेदार सब्जियों का सेवन न करना भी इसका एक कारण है|
  10. जिन व्यक्तियों के माता पिता को भी यह समस्या होती है उन्हें मुहांसे होने की आशंका ज्यादा होती है| ऐसे व्यक्तियों के लिए मुंहासों को ठीक करना परेशानी का सबब बन सकता है|

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- बाबा रामदेव की योग विधियों से भगाए कैंसर का रोग

 

Yoga for Pimples: मुंहासों के लिए योग

पार्लरों और कॉस्मेटिक में फिजूल पैसा ना बर्बाद कर, अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ परिवर्तन कर मुहासों से मुक्ति पायी जा सकती है| अगर आप हमेशा के लिए मुंहासों की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते है तो योग करें -

 

व्रजासन

इसके लिए जमीन पर आसन बिछाकर, दोनों पैर मोड़कर बैठ जाएं| फिर पैरों के पंजों को फैला कर, एड़ियों को बहार की तरफ फैलाये| इसके बाद कुल्हो को एड़ी पर रखकर बैठ जाएं| इसे व्रजासन कहते है| इस आसन को प्रतिदिन करने से पेट से जुड़ी समस्या में आराम मिलेगा साथ ही मुहासों की परेशानी भी दूर हो जाएगी|

 

शशकासन

इस आसन को करने के पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी पिये| फिर शौच आदि से निवृत होकर शशकासन को करना चाहिए| इसे करने के लिए व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं| इसके पश्चात दोनो हाथों को ऊपर की तरफ करके सामने की तरफ फैलाये तथा दोनों हाथों को जमीन पर फैलाये तांकि कोहनियाँ सीधी रहे| अब नाक और सिर को जमीन से लगाने का प्रयास करें लेकिन कुल्हो को न उठाएं| यह प्रक्रिया करते समय गहरी सांस ले व् छोड़े| प्रतिदिन इस योग का अभ्यास करें|

 

इन आसनों के अलावा धनुरासन, अग्निसार आसन, पवनमुक्तासन, आदि करना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है| इन सभी Yoga for Pimples in Hindi के करने से मुहासों की समस्या तो नष्ट हो ही जाएगी, साथ-साथ आपके शरीर को दिमागी ताजगी, स्फूर्ति तथा पेट की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी|