जुम्बा डांस - अब डांस करते हुए घटाए अपना वजन

आधुनिक समय की जीवनशैली में वजन का बढ़ना बहुत आम समस्या हो गयी है| यदि हम कहे की हर चौथा व्यक्ति इस समस्या से परेशान है तो यह कहना गलत नहीं होगा| बढ़ता वजन, मोटापा आदि को कम करने के लिए कई लोग व्यायाम करते है, लेकिन जब वजन बहुत अधिक बढ़ा हुआ हो तो व्यायाम के बावजूद भी वो कम नहीं होता|

इसके पीछे का कारण यह है की जब आप किसी विशेष तरह का व्यायाम निरन्तर करते है तो आपका शरीर धीरे धीरे उसका भी आदि हो जाता है, और वजन घटने की गति कम हो जाती है| लेकिन वजन कम करने के लिए हर बार एक नया विकल्प ढूँढना मुश्किल हो सकता है, और क्या पता नए विकल्प को करना और भी अधिक मुश्किल हो|

किन्तु एक व्यायाम ऐसा भी है जिसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है| हमें पूरा यकीन है की आप लोग ज़ुम्बा के अद्भुत लाभो से परिचित होंगे| यह एक बहुत ही मजेदार, और प्रभावी व्यायाम है|

शरीर में ऊर्जा लाने वाले, मजेदार, और फिटनेस बढ़ाने वाला यह व्यायाम दुनिया भर के घरों, जिम में लोकप्रिय है| जो लोग कसरत करने में बोरियत महसूस करते है, वे लोग भी इसे बहुत पसंद के साथ करते है| ज़ुम्बा डांस शरीर की कैलोरी जलाता है और वजन कम करने में आपकी मदद करता है| यदि आप भी अपने शरीर के लिए कोई फिटनेस क्लास प्लान कर रहे है तो उससे पहले जरूर पढ़िए Zumba Dance Benefits in Hindi.
 

Zumba Dance Benefits in Hindi - वजन घटाने में मददगार

 

  ज़ुम्बा का मोटो बस इतना है की व्यायाम करना हमेशा मजेदार और आपके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल होना चाहिए| अपने व्यस्त समय में वजन घटाने के लिए ज़ुम्बा एक बहुत ही प्रभावी तरीका है| सिर्फ 30 मिनट का व्यायाम करके आप अपने शरीर के सारे हिस्सों पर काम कर सकते है, जो की एक प्रभावी व्यायाम के लिए बहुत जरुरी है|  

ज़ुम्बा के फायदे:- 

वजन घटाने का सबसे आसान तरीका

  • ज़ुम्बा का सबसे महत्वपूर्ण लाभ वजन घटाना है| यह कसरत करने का एक बहुत मजेदार तरीका है| हम आपको बताना चाहते है की इसके जरिये औसत व्यक्ति एक ज़ुम्बा क्लास में 600 से 1000 कैलोरी के आसपास जला देता है|
  • Zumba Dance for Weight Loss का चयन करने पर सबसे अच्छी बात यह है कि आपको जिम जाकर कठिन व्यायामों को करने की मस्सकत नहीं उठानी पड़ेगी|
 

शरीर की टोनिंग

  • ज़ुम्बा को करने का एक और फायदा यह भी है की इसे करके आप बेहद की कम समय में अपने पुरे शरीर को टोन कर सकते है|
  • क्योकि ज़ुम्बा करने के दौरान, आपको संगीत की लय के अनुसार अपने शरीर को मूव करना होता है| इसे करते वक्त आपकी मांसपेशियां कभी स्क्वॉट करती है तो कभी अलग तरह से अपने शरीर को बनाती है| इसे करते वक्त आप पूरी तरह से इंगेज रहते है, जिससे आपका पूरा शरीर टोन होता है|
 

आपके अंदर उत्साह जगाए

  • लोगो द्वारा किये गए दूसरे व्यायाम बोरिंग होते है, लेकिन ज़ुम्बा के साथ ऐसा नहीं है यह बहुत उत्साहित और मजेदार है|
  • यदि आपको संगीत पसंद है तो आप निश्चित रूप से इसे करने का आनंद लेंगे| और यदि आप ज़ुम्बा क्लास ज्वाइन करते है तो वहा के उत्साहित माहौल को देखकर आपको ज़ुम्बा से प्यार जरूर हो जायेगा|
 

जुम्बा डांस क्यों चुने?

  • Zumba Dance Workout हर उम्र के लोगो के लिए एक अच्छी कसरत है| वही बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन कार्यक्रम ''जुम्बटनिक भी होता है जो उन्हें बचपन से ही कसरत की अद्भुत लाभों के बारे में सिखाता है|
  • बहुत सारे अनुसंधान में की गयी एक खोज में यह सामने आया है की ज़ुम्बा मूड में सुधार लाने वाले एंडोर्फिन का उत्पादन करता है| अवसाद से लड़ने के लिए भी यह बेस्ट तरीकों में से एक है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए जिम टिप्स, बेहतर फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए

 

क्या ज़ुम्बा एक नए तरह का नृत्य है?

ज़ुम्बा कई नृत्य शैलियों का संयोजन होने का दावा करता है, जैसे की:-
  1. सालसा
  2. मैंबो
  3. जिप्सी का रोमांस
  4. चा चा चा
  5. सांबा
  6. बैली डान्सिंग
  7. भांगड़ा
  8. हिप हॉप
  9. टैंगो आदि|
 

क्या ज़ुम्बा सच में मजेदार है

ज़ुम्बा नृत्य प्रशिक्षकों का लक्ष्य केवल इतना है की लोग व्यायाम करे, साथ ही साथ अपने व्यायाम से प्यार भी करे| यह एक ऐसा व्यायाम है जिसे आप हर दिन करना चाहेंगे|
  1. यह सबसे अलग है -  शायद ही आप संगीत पर इतने अच्छे से कोई अन्य व्यायाम करते होंगे|
  2. यह प्रभावी है -  ज़ुम्बा एक एरोबिक व्यायाम है जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  ऊपर आपने जाना Zumba Dance Benefits in Hindi. हमारी राय में ज़ुम्बा आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। जब आप इसका अभ्यास करेंगे आपको खुद ब खुद परिवर्तन नजर आने लगेगा|