Betel Leaf for Skin: मुहांसे हटाए और चेहरे पर रौनक लाये

पान के पत्ते शुभ होने के कारण पूजा पाठ में उपयोग किये जाते है। साथ ही पान को लोग बड़े चाव के साथ भी खाते है। परन्तु इनकी विशेषता यहीं तक सीमित नही है खाने, चढ़ाने के साथ साथ यह त्वचा के लिए भी उपयोगी होता है ।

पान के पत्तों के उपयोग से आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते है और त्वचा कि रंगत भी बढ़ा सकते है। पान के पत्तों कि इस विशेषता के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

कान के असहनीय दर्द में भी पान का पत्ता उपयोगी होता है। साथ ही यह हेयर फॉल को रोकने में भी मदद करता है। पान को खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

इस तरह पान के पत्ते कई चीजो जैसे माउथ फ्रेशनर, पसीने कि बदबू आदि के लिए भी लाभकारी होते है। जानते है Betel Leaf for Skin किस प्रकार फ़ायदेमंद होते है।

Betel Leaf for Skin: त्वचा के लिए लाभकारी होते है पान के पत्ते

मुहासों से निजात दिलाये

  • पान के पत्ते के उपयोग से दाग और मुहांसे कि समस्या दूर हो जाती है।
  • इसका उपयोग करने के लिए पान के पत्तों का बहुत महीन पेस्ट बना ले।
  • उसमे कुछ मात्र में हल्दी मिलाकर उसका मिश्रण तैयार कर ले।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाये।
  • इसके बाद कुछ ही देर में चेहरा धो ले।
  • इस प्रकार 2 से 3 बार में दाग और मुहांसे दूर हो जायेंगे।

चेहरे पर रौनक लाये

  • चेहरे के उपयोग के लिए पान के पत्ते को लेकर 3 -4 मिनट तक उबाल ले।
  • इसके बाद पान के पत्तों का एक बारीक मिश्रण तैयार कर ले।
  • इस मिश्रण में थोड़ा बेसन मिलाये और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाये।
  • 15 मिनट के बाद चेहरे को धो ले, ऐसा करने से चेहरे पर रोनक आएगी।

शरीर की रंगत बढ़ाये

  • पान के पत्तों को चेहरे के अलावा पुरे शरीर कि रंगत के लिए भी उपयोग कर सकते है।
  • इसके उपयोग के लिए नहाने के पानी में पान के पत्तों का प्रयोग किया जाता है।
  • साथ ही गर्मी के दिनों में पसीने की बदबू भी आने लगती है। इससे निजात पाने के लिए नहाने के पानी में पान के पत्ते का तेल मिलाने से आपको इस समस्या से भी निजात मिल सकता है।

इसके अतिरिक्त अन्य फायदे

  1. कान के असहनीय दर्द में भी पान का पत्ता उपयोगी होता है। इसके लिए पान के पत्ते का तेल को नारियल के तेल में मिलाकर इसकी दों बूंद को कान में डालने से लाभ मिलता है।
  2. पान का पत्ता बालों का झड़ना रोकने में भी मदद करता है। इसके पत्तो को पीसकर नारियल के तेल के साथ अपने बालों की जड़ों में मालिश करे और एक घंटे के लिए छोड़ दें । बाल कम झड़ेंगे।
  3. पान के पत्ते को उबाल कर इसका उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है।इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पान के पत्तों को उबाल ले। अब इस पानी को किसी बर्तन में स्टोर कर लें।