ग्लोइंग स्किन टिप्स - निखरी और दमकती त्वचा के लिए

ग्लोइंग स्किन टिप्स - निखरी और दमकती त्वचा के लिए

दमकती हुई त्वचा की चाहत हर किसी को होती है| लेकिन कामकाजी महिलाएं घर और ऑफिस की व्यस्तता के चलते अक्सर अपनी त्वचा और खानपान पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। नतीजन इसका असर उनकी त्वचा की रंगत पर भी पड़ता है। ऐसे में अन्य महिलाओ की अच्छी त्वचा को देखकर वो चौक जाती है| उन्हें ऐसा लगता है अन्य लोगो को निखरी त्वचा विरासत में मिली होगी|

लेकिन हम आपको बताना चाहते है की ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है| हर कोई लड़की दमकती त्वचा पा सकती है अगर उसपर ध्यान दिया जाये तो| इसलिए आपको उदास होने की जरुरत नहीं है| यहाँ जानिए Glowing Skin Tips in Hindi. निखरी त्वचा की इच्छा रखने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए त्वचा संबंधी ये सुझाव मददगार हो सकते हैं।

अब आप सोंच रहे होंगे की हम आपको महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने की सलाह देंगे लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है| हम आपको प्राकृतिक तरीके से दमकती त्वचा पाने की तरीके बता रहे है और जिन लोगो के पास अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं रहता है उनके लिए तो यह बेहद ही फायदेमंद है|

त्वचा में चमक लाने के लिए दो से तीन महीने तक रोज आंवला खाए, या फिर रोज खाली पेट आधा गिलास गाजर का जूस पिएं| रात को सोने से पहले दूध पिए| इससे आपको एक महीने में ही फर्क दिखाई देने लगेगा।

 

Glowing Skin Tips in Hindi: दमकती त्वचा के लिए टिप्स

  Glowing Skin Tips in Hindi  

त्वचा की चमक के लिए दही औए शहद

दही और शहद को चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो की त्वचा की चमक को बरकरार रखने वाले कोलेजन का उत्पादन करता है। वही शहद में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को मजबूत, नरम और अधिक लचीला बनाते है| इन दोनों के मिश्रण में 1 चम्मच निम्बू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाये| इसके बाद हल्‍के गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

 

टैनिंग से बचने के लिए सन्सक्रीन

सूरज की हानिकारक किरणे भी हमारी त्वचा की रौनक छीन लेती है| इससे हमारा रंग भी काला पढ़ जाता है| इसलिए सन्सक्रीन के इस्तेमाल से त्वचा पर टैनिंग नहीं पड़ती है और न ही झुर्रियां होती हैं। इसलिए धुप में बाहर निकलने से आधा मिनट पहले अपने हाथों और चेहरे पर सन्सक्रीन लगाएं। इसके अतरिक्त हमेशा अपने चेहरे को स्कार्फ़ और ग्लासेस की मदद से ढककर ही बाहर निकलें|

 

पर्याप्त नींद है जरुरी

आपको शायद इस बार में जानकारी ना भी हो लेकिन चमकदार त्वचा के लिए अच्छी नींद भी जरुरी है| जो लोग रात को देर तक जागते है और उनकी नींद नहीं हो पाती है| तो इसका असर उनके स्किन पर भी पढता है| इसलिए कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर ले| यह एक प्रभावी Face Glow Tips है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- खूबसूरत व चमकदार चेहरा पाने के लिये घरेलू सौंदर्य सलाह
 

ताज़े ठंडी पानी से स्नान

कुछ लोग रोज स्नान नहीं करते है| जिसके कारण त्वचा पर मैल जमा होने लगता है और त्वचा काली और बेजान हो जाती है| इसलिए त्वचा को खूबसूरत बनाये रखने के लिए रोज स्नान करना भी जरुरी है| सर्दियों के दिनों में नहाने से पहले तेल की मालिश करके आधे घंटे धुप में बैठना चाहिए|

सर्दियों में एकदम गर्म पानी से नहीं नहाये बल्कि पहले गर्म पानी और फिर ठंडे पानी से नहाये| सिर पर गर्म पानी नहीं बल्कि ताजा ठंडा पानी ही डालें। इससे त्वचा बहुत अधिक सक्रिय होती है। त्वचा को सुन्दर व स्वस्थ रखने के लिए पानी शरीर के तापमान से कम होना चाहिए|

 

प्राकृतिक नमी है जरुरी

त्वचा को दमकदार बनाये रखने के लिए उसमे नमी की जरुरत होती है| लेकिन साबुन के इस्तेमाल से हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है| इसलिए त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए बनाए रखने के लिए माइल्‍ड साबुन या मॉइश्‍चराइजर का इस्तेमाल करे| आप चाहे तो बेसन का भी इस्तेमाल कर सकती है|

 

अनार का सेवन

अनार में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है| इसके सेवन से त्वचा में आई किसी भी प्रकार की चोट और खरोच जल्‍दी भर जाती है| यह त्वचा को लाल दिखाने में सहायक होता है। इसके सेवन से खून बढता है| इसलिए त्वचा में लालिमा लाने के लिए अनार का सेवन जरूर करे|

 

Home Remedies for Glowing Skin: अन्य तरीके इन्हें भी जानिए

  1. रोज सुबह-शाम खाना खाने के बाद सौंफ खाए| इससे ब्लड साफ होता है और त्वचा की रंगत बदलती है|
  2. योग को अपने जीवन में शामिल करे| स्वस्थ शरीर और त्वचा पाने के लिए इससे बेहतर उपाय कुछ भी नहीं है|
  3. एक चम्मच शहद में एक चम्मच पानी मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूख जाने पर पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा चिकनी, कोमल और शाइनी होगी|
  4. गर्मियों के दिनों में एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाये| इस पानी से नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और उसमे चमक आती है|
  5. गर्मियों में दिनों में कूलिंग मास्क का प्रयोग अच्छा विकल्प है। बस खीरे के जूस को मुल्तानी मिट्टी में डाले और इससे बना फेस मास्क लगा ले| यह चेहरे को ठंडक देते है| जिससे आपका लुक रिफ्रेशिंग दिखता है|
  6. एलोवेरा में मौजूद तत्व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकाल लें|  अब इस जेल को कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाये और लगभग एक घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोज करने से चेहरे में चमक आती है|

ऊपर आपने जाना Glowing Skin Tips in Hindi. यदि आप भी ग्लोइंग फेस पाना चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरूर अपनाये|

Subscribe to