जानिए किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है खजूर का सेवन

जानिए किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है खजूर का सेवन

खजूर एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक मेवा है| अच्छे स्वाद के साथ साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कई जरुरी पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन मौजूद होते है| यह सभी तत्व आपके शरीर के लिए आवयशक होते है।

खजूर का सेवन शरीर में रक्त को बढ़ाने के साथ-साथ हृदय के लिए भी लाभकारी होता है। कब्ज की शिकायत को भी इसके सेवन से आसानी से दूर किया जा सकता है। खजूर आपके शरीर को एनर्जी और गर्मी देता है इसलिए ही लोग इसे सर्दियों में सबसे ज्यादा खाना पसंद करते है। सेहत की दृष्टि से खजूर बहुत गुणकारी है। इसमें 60 से 70 प्रतिशत तक शर्करा पाई जाती है| कुछ महिलाये पकवान बनाने में भी इसका इस्तेमाल करती है।

खजूर का सेवन आपके शरीर में होने वाले लो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके लिए बस खजूर को गाय के दूध के उबाल ले और इस दूध को सुबह और शाम के समय ले| कमजोर बच्चों को भी खजूर और शहद मिलाकर खिलाना फायदेमंद होता है| इसके अतिरिक्त जिन बच्चों को रात में बिस्तर गीला करने की आदत होती है उन बच्चों को दूध के साथ खजूर खाने के लिए देना चाहिए|

खजूर से आप साथ छोटी मोटी समस्या के साथ बड़ी समस्या से भी राहत पा सकेंगे। तो आइये आज हम आपको विस्तार से बताते है स्वास्थ्यवर्धक Dates Benefits in Hindi.
 

Dates Benefits in Hindi: खजूर से मिलने वाले बेहतरीन फायदे

  Dates Benefits in Hindi  

कब्ज में राहत

पेट की गड़बड़ी के कारण हमे अक्सर कब्ज की समस्या होने लग जाती है| इसके लिए रात को सोते समय खजूर को पानी में भिगो दे और सुबह उठकर खा ले। खजूर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।  दरहसल इसमें घुलनशील और अघुलनशील फायबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र सुधारता है| इसके अतरिक्त Dates Benefits for weight loss भी है|  

गर्भावस्था में फायदेमंद

आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फस्फोरस आदि से भरपूर खजूर गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है साथ ही ये गर्भवती महिला के दूध की मात्रा में वृद्धि भी करता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए स्वाद और खुशबू से भरपूर इलायची के स्वास्थ्य लाभ
 

जोड़ो का दर्द दूर करे

जोड़ो के दर्द की शिकायत महिलाओं के साथ-साथ पुरुषो को भी होती जा रही है। तो जिनको यह परेशानी है वो नियमित रूप से खजूर का सेवन करे, जल्द ही फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत बनेगी।  

 भूख बढ़ाये

बच्चो को भूख नहीं लगने की समस्या से अक्सर हम परेशान रहते है, इसके लिए रोजाना उन्हें खजूर खिलाये इससे उनकी भूख भी बढ़ेगी और वह मोटे भी होने लगेंगे।  यूनानी चिकित्सको के अनुसार खजूर को उष्ण प्रकृति का माना गया है| जिससे इसके सेवन से शरीर में होने वाली थकावट दूर होती है और शरीर में नई ऊर्जा और शक्ति का स्त्रोत बढ़ता है।  

दांत बनाये मजबूत

खजूर खाने से दांत मजबूत होते है और दांतो में होने वाली सड़न को भी यह दूर करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फ्लोरीन आपकी दांतो से सम्भंदित कई परेशानियों से निजाद दिलाता है|  

Khajur Ke Fayde in Hindi: खजूर से मिलने वाले अन्य लाभ

  1. खजूर को खाने से मूत्र संबंधी परेशानियां दूर होती है।
  2. शरीर के लिए खजूर का सेवन लाभकरी होता है।
  3. खजूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
  4. खजूर के सेवन से त्वचा की परेशानियां भी दूर हो जाती है।
  5. इसमें मौजूद डायरेक्टरी फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करता है।
  6. गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर का सेवन अमृत के समान होता है।
  7. खजूर में मौजूद आयरन एनीमिया की परेशानी से भी निजात दिलाता है।
  8. कैल्शियम की कमी होने पर खजूर का सेवन इस कमी को पूरा करता है।
  9. सुबह शाम खजूर के बाद गरम पानी पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।
  10. खजूर को खाने से हृदय मजबूत होता है, और यह रक्त की वृद्धि को बढ़ाता है।
  11. खजूर में विटामिन ए का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है, जो आँखों की रोशनी को तेज करता है।
  12. खजूर में मौजूद कैल्शियम और आयरन दांतो की सदन को रोकता है, और उन्हें मजबूत बनाता है।
  13.  खजूर में टैनिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जिससे संक्रमण दूर करने में मदद मिलती है।
  14. खजूर में बीटा कैरोटीन नामक फ्लेवोनॉइड्स पाया जाता है, जो कोलोन, ब्रेस्ट कैंसर और लंग कैंसर से बचाने में मदद करता है।
  15. ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसले और शरबत बनायें। यह शरबत पीने से शराब के  हानिकारक प्रभाव नष्ट हो जाते है|
  16. खजूर नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक है। इसलिए इसे एनर्जी बुस्टर भी कहा जाता है| दरहसल इसमें प्राकतिक ग्लूकोज,सुका्रेज,फैक्टोज जैसे तत्व मौजूद होते है।
ऊपर आपने जाना Dates Benefits in Hindi. खजूर उन लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी है जो वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Subscribe to