Holi Special Dishes: स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ होली को बनाये और भी कलरफुल

Holi Special Dishes: स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ होली को बनाये और भी कलरफुल

हम सभी के पसंदीदा त्योहारों में से एक होली का त्यौहार अब नजदीक है। यह त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को आता है। यह त्यौहार पौराणिक समय से चला आ रहा है। पहले राधा और कृष्णा की बरसाने वाली होली हुआ करती थी।

मथुरा और वृन्दावन की लट्ठमार होली आज भी पुरे विश्व में प्रसिद्द है। जिसे देखने के लिए विदेशी सैलानी भारत आते है। त्यौहार कोई भी हो, बच्चे इनका भरपूर आनंद लेते है।

इस दिन होली खेलने के साथ साथ कई तरह के पकवानो का भी लुफ्त उठाया जाता है। इन स्वादिष्ट व्यंजनों की मिठास से होली का मज़ा दुगना हो जाता है।

होली के अवसर पर आप कुछ नए प्रकार के पकवान बना सकती है जो अापने पहले नहीं बनाये हो। आज हम आपको केसर पिस्ता फिरनी की रेसिपी, बेक्ड चॉकलेट गुजिया की रेसिपी और जलजीरा ठंडाई बनाने की रेसिपी बता रहे है। तो आइये जानते है Holi Special Dishes.

Holi Special Dishes: स्वादिष्ट पकवान बनाने की विधियां

Holi-Special-Dishes-in-Hindi-1

केसर पिस्ता फिरनी रेसिपी

  • 4 लोगों के लिए
  • पकाने का समय - 1 घंटा
  • पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
  • कुल समय - 1 घंटा 10 मिनट

बनाने के लिए सामग्री

  • दूध - 1 ¼ कप (फूल क्रीम वाला)
  • चावल - 100 ग्राम और फिर इसे भिगो दे
  • केसर - 1 ग्राम
  • पिस्ता - 30 ग्राम
  • चीनी - ½ कप
  • इलायची पाउडर - ½ टी स्पून
  • गुलाब जल - ½ टेबल स्पून

गार्निशिंग के लिए सामग्री

  • पिस्ता - 15 ग्राम
  • केसर - ½ ग्राम
  • गुलाब की पंखुडिया - 2 टि स्पून

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले चावल को कम से कम 1½ घंटे के लिए भिगो कर रख दे।
  2. अब आप एक भारी तली वाले बर्तन में दूध उबालने को रखें।
  3. जब तक दूध उबले तब तक आप चावल में से पानी निकाल कर उसे थोड़ा दरदरा होने तक पीस ले।
  4. अब पिस्ते को छील ले और फिर बारीक़ काट ले ।
  5. दूध में केसर डाल दे और थोड़े देर बाद उस दूध में दरदरे पीसे हुए चावल डाल दे।
  6. अब दूध को लगातार बड़े चमचे से चलाते रहे।
  7. जिससे की चावल और दूध बर्तन की तली में ना चिपके।
  8. अब उसमे शक्कर डाल कर चलाये।
  9. इसके बाद दूध में इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करे फिर वापस उसे चलाते रहे।
  10. अब दूध में थोड़ा गुलाब जल डाले और चलाये, उसके बाद दूध गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद कर दे।
  11. अब दूध को एक मिट्टी के बर्तन में निकाल ले और फिर उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे।
  12. ठंडा हो जाने के बाद उसे पिस्ते, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करे।
  13. लीजिये आपकी स्वादिष्ट केसर पिस्ता फिरनी तैयार है।

बेक्ड चॉकलेट गुजिया रेसिपी

  • 6 लोगो के लिए
  • पकाने का समय - 1 घंटा 15 मिनट
  • पूर्व तैयारी का समय - 20 मिनट
  • कुल समय - 1 घंटा 15 मिनट

बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा - 4 कप
  • घी - 8 टेबल स्पून
  • नमक - 1 टी स्पून
  • बेकिंग सोडा - ½ टी स्पून
  • खोया - 600 ग्राम
  • पिस्ता - 2 टेबल स्पून (छीलकर बारीक़ काट ले)
  • काजू - 2 टेबल स्पून (छोटे टुकड़ो में कटी हुई)
  • बादाम - 2 टेबल स्पून (छीलकर काट ले)
  • किशमिश - 40 - 50
  • इलायची पाउडर - ½ टि स्पून
  • चीनी पाउडर - 300 ग्राम
  • चॉकलेट - 1.5 कप (पिघलाकर नापे)

बनाने की विधि

  1. पहले मैदा छान ले और फिर उसमे घी और नमक डाल दे और सख्त आटा गूंथ ले।
  2. इसके बाद इसे गीले कपडे से ढ़ाक कर रख दे।
  3. अब एक कड़ाई ले और उसमे खोया डालकर गुलाबी होने तक भून ले।
  4. इसके बाद कड़ाई गैस से हटाकर ठंडा होने तक रुके।
  5. अब इस खोये में पिस्ता, बादाम, इलायची पाउडर और किशमिश डाल कर मिलाएं।
  6. इसके बाद चीनी पाउडर और पिघली हुई चॉकलेट भी मिलाए।
  7. अब अपने हाथो पर हल्का तेल लगा ले।
  8. अब आटे की छोटी छोटी बॉल्स बनाना शुरू करें।
  9. अब गुजिया बनाने के लिए गुजिया मोल्ड ले और उसमे थोड़ा तेल लगा ले।
  10. अब आटे की बॉल्स की पूरी बेल ले और उस मोल्ड में लगाए।
  11. अब इसमें फिलिंग रखे, ध्यान रखे की इसे ज्यादा न भरे।
  12. किनारों पर थोड़ा पानी लगाए जिससे की यह आसानी से बंद हो जाये।
  13. अब अपने गुजिये को मोल्ड में से निकालकर गीले कपडे से ढाक कर रखे।
  14. सभी गुजियो को इसी तरह से बना ले।
  15. अब गुजिया को बेक करने के लिए ट्रे को ग्रीस कर ले।
  16. ब्रश की मदद से गुजियों पर हल्का हल्का तेल लगाए।
  17. अब बेक करने के लिए इसे 180 डिग्री पर रख दे ओवन में ।
  18. इसे 25 मिनट के बाद निकले और ठंडा होने का इंतज़ार करे।
  19. अब एक साइड को पिघली हुई चॉकलेट से कवर कर दे और साथ ही ड्राई फ्रूट्स डाल कर गार्निश करे।

ठंडे जल जीरे की रेसिपी

  • 4 लोगो के लिए
  • पकाने का समय - 15 मिनट
  • पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
  • कुल समय - 25 मिनट

बनाने के लिए सामग्री

  • इमली का गुदा - 125 ग्राम
  • मिंट की पत्तियाँ - 3 टेबल स्पून
  • जीरा - ½ चम्मच पीसा हुआ और ¾ टी स्पून (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • गुड़ - 50 ग्राम (कद्दूकस)
  • कला नमक - 4 टी स्पून
  • अदरक - 1 टी स्पून घिसा हुआ ( नमक फ्लेवर का)
  • निम्बू का रस - 3 से 4 टेबल स्पून
  • कश्मीरी मिर्च - 1 चुटकी
  • पानी - 1.5 लीटर
  • गरम मसाला - ½ चम्मच
  • बूंदी (गार्निशिंग के लिए)

बनाने की विधि

  1. जल जीरा बनाने के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करके पीस ले।
  2. अब पूरी रात के लिए इसे ठण्डा होने फ्रिज में रख दे।
  3. अब जब आप ये जल जीरा ग्लास में डाल कर सर्व करे तब गार्निशिंग के लिए उसमे थोड़ी बूंदी डाल दे।

होली पर बनाने के लिए आसान और स्वादिष्ट पकवान आज हमने आपको बताये है जो आपकी होली को कलर और स्वाद दोनों से खुशनुमा बनाने का बहुत अच्छा तरीका है। तो इस होली बनाये ये वयंजन जो आपके घर वालो के साथ साथ आपके मेहमानों को भी बहुत पसंद आएंगे।

Subscribe to