सेहतमंद शरीर के लिए दिन की शुरुआत हो सूखे मेवे के साथ

सेहतमंद शरीर के लिए दिन की शुरुआत हो सूखे मेवे के साथ

आजकल अधिकतर लोगो की जिंदगी बहुत भागदौड भरी हो गयी है| ऐसे में उनके पास समय पर खाने पिने का वक्त ही नहीं है| ऐसे में लोग चाहते है की उनकी दिन शुरुवात कुछ हेल्थी चीजों से हो, ताकि दिन भर उनमे एनर्जी बनी रही| जब हेल्थी अर्थात स्वास्थ्यवर्धक चीजों की बात आती है तो सूखे मेवो से बेहतर भला क्या हो सकता है?

सूखे मेवे उर्जा के अच्छे स्त्रोत होते है और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते है| इसलिए यदि हम यह कहे की दिन की शुरुवात इसके बिना अधूरी है तो भी गलत नहीं होगा|

सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, अंजीर, किशमिश आदि में प्रोटीन, कैलोरी, आयरन, विटामिन आदि भरपूर मात्रा में मौजूद होता है| सूखे मेवे के सेवन से ना केवल शरीर को ताकत मिलती है बल्कि यह आपकी सुन्दरता को भी बढाता है|

इनमे प्रोटीन्स और एंटीऑक्सीडेंट होते है जो आपकी त्वचा की रक्षा करते है और आपके चेहरे को चमकदार बनाते है| आज के लेख Dry Fruits Benefits in Hindi में हम इनके और भी कई फायदो के बारे में जानेंगे|
 

Dry Fruits Benefits in Hindi – जानिए सूखे मेवे के फायदे

 

Dry Fruits Benefits in Hindi

 

ताकतवर शरीर के लिए बादाम

शारीरिक दुर्बलता को दूर करने में बादाम सहायक होता है| यह मस्तिष्क को भी सक्रिय करता है| इसलिए बादाम का उपयोग ताकत वाले लडडू में भी किया जाता है| इसलिए रोजाना सुबह भीगी हुई बादाम खाना चाहिए|
  • कुछ किये गए अध्यनो के मुताबित नियमित बादाम का सेवन करने से बुरा कॉलेस्ट्रोल कम होता है|
  • बादाम खाने से उच्च रक्तचाप और ह्रदय रोगों के होने का खतरा दूर होता है|
  • इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है जिससे यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है|
  • आँखों की रौशनी बढाने के लिए बादामों की पांच से छह गिरी पानी में भिगोकर, छिलके उतारकर पीसले और मक्खन और मिश्री के साथ मिलाकर रोजाना सेवन करे|
  • बादाम खाने से बाल मजबूत बनते है और चेहरे पर ग्लो आता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- कई खूबियों से भरपूर है किवी – मधुमेह, डिप्रेशन और कैंसर में फायदेमंद

 

सेहतमंद दिल के लिए काजू

काजू का टेस्ट बहुत से लोगो को अच्छा लगता है, कई लोग इसे फ्राई करके खाना भी पसंद करते है| यह महंगा जरुर है, किन्तु इसको खाने से आप कई बीमारियों पर कण्ट्रोल कर पाते है| इसमें शरीर के लिए कई जरुरी तत्व जैसे की मैगनीशियम, जिंक, पोटैशियम, मैगनीज़, कॉपर, आयरन आदि मौजूद होता है|
  • काजू में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए इसके सेवन से हड्डिया मजबूत बनती है|
  • आप फेस ग्लो के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते है| इसके इस्तेमाल के लिए इसे दूध के साथ घिसकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाये|
  • काजू में बिल्‍कुल भी कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है साथ ही इसमें मोनो सैचुरेटड फैट होता है जो आपके दिल की सेहत दुरुस्त रखता है| इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है|
  • यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को दूर रखने में भी सहायक है| क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है|
  • काजू के और भी फायदे जानने के लिए देखे kaju ke fayde in hindi.
 

बीमारियों से लड़ने के लिए अंजीर

ठण्ड के दिनों में अंजीर खाने का बहुत महत्व है, किन्तु आप दुसरे मौसम में भी दो भीगे हुए अंजीर तो खा ही सकते है| बाजार में आपको सूखे हुए अंजीर आसानी से मिल जाते है| यह कई बीमारियों से लड़ने में मददगार होते है, आइये जानते है वो क्या है|
  • अंजीर में अधिक मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी कम होती है| इसलिए इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है|
  • अंजीर में आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है इसलिए एनीमिया की बिमारी में इसका सेवन लाभप्रद होता है।
  • यदि आपको कब्ज की समस्या लगातार बनी हुयी है तो 3 से 4 पके अंजीर को दूध में उबालकर रात को सोने से पहले खाएं और दूध भी पीले|
  • शरीर में सोडियम–पोटेशियम का संतुलन बिगड़ने के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है| अंजीर का सेवन इस संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है|
 

ब्रेन फूड अखरोट

अखरोट खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है| Akhrot Health Benefits की हम बात करे तो इसे खाने से उर्जा का स्तर बना रहता है| इससे ना केवल शरीर को उर्जा मिलती है बल्कि दिमाग को भी ऊर्जा मिलती है। इसलिए याद्दाश्‍त बढाने के लिए भी इसका सेवन लाभकारी होता है।
  • अखरोट में बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोक क्षमता होती है क्योंकि इसमें शरीर के लिए सभी जरुरी तत्व फाइबर, विटामिन और एंटी आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं।
  • यह आपके बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है|
  • अखरोट का सेवन कई सारी बीमारिया जैसे की मधुमेह, कैंसर, अनिद्रा आदि से लड़ने में मदद करते है|
  ऊपर आपने जाना Dry Fruits Benefits in Hindi. आपने देखा की कैसे यह सूखे मेवे आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी है, इसलिए नियमित अपने दिन की शुरुवात ड्राई फ्रूट्स के साथ जरुर करे|
Subscribe to