स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पिये 8-10 गिलास पानी

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पिये 8-10 गिलास पानी

जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन संभव ही नहीं है। कोई भी खाना खाए बिना तो रह सकता है पर  बगैर पानी पिए रहना नामुनकिन है। क्या आप जानते है की हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। पानी ना पिने से हमें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा हमारे शरीर के अंग भी काम करना बंद कर सकते है। इसलिए कहा जा सकता है की पानी अमृत की तरह है| सिर्फ पानी पीकर इंसान 21 दिन जी सकता है।

वैसे तो हम पानी तभी पीते हैं जब हमें जोर कि प्‍यास लगी हो, पर क्‍या आप जानते हैं कि पानी हमारे शरीर और त्‍वचा के लिए कितना फायदेमंद है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दमकती त्वचा पानी हो या मोटापे पर काबू पाना हो तो, सबसे जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

यहाँ तक की शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर भी पानी पीने की सलाह देते हैं। एक व्यक्ति को दिन भर में कम से कम रोज़ 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे ना केवल डायजेस्टिव सिस्टम बल्कि स्किन और बाल भी हेल्दी रहते हैं। पानी शरीर से जहरीले पदार्थ बहार निकालता है। पानी पीने के कई फायदे हैं, फिर क्या आज से भरपूर पानी पीना शुरू कर दे। ताकि आपको पानी की कमी से होने वाली बीमारियां न घेरें। इसलिए सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिने का नियम बना ले| इससे पेट साफ रहता है। तो आइये जानते है ऐसे ही कुछ Benefits of Drinking Water in Hindi, पानी पिने के अधबुध फायदे|

पानी पिने से मिलते है ये स्वास्थ्य लाभ

Benefits Of Drinking Water in Hindi

 

तेज दिमाग

नियमित खाली पेट पानी पीने से दिन भर दिमाग अच्छा चलता है| यदि आप खूब पानी पीते हैं तो दिमाग के तेज चलने के बारे में भी निश्चिंत रहिए|

स्लिम ट्रिम रहे

जो लोग दुबला होने की चाहत रखते है, उनके लिए भी पानी पीना बहुत फायदेमंद है| जब आप सुबह ठंडा पानी पीते हैं तब आपके शरीर का मैटाबॉलिज्‍म 24 % तक और बढ़ जाता है, जिससे आप जल्‍द ही वेट कम कर लेते हैं।

पाये खूबसूरत त्वचा

पानी पिने से शरीर हाइड्रेट रहता है | यह त्‍वचा की टिशू की भरपाई कर के उसमें लचीलापन लाता है और त्वचा को नम रखने में मदद करता है, जिससे त्‍वचा में चमक आती है। महज नियमित पानी पिने से आप जवां नजर आते है|

आप यह भी पढ़ सकते है:- त्वचा की खास देखबाल के लिए आसान व असरदार टिप्स

नई कोशिकाओं का निर्माण

हमारे शरीर की कोशिकाओं में पानी की मात्रा करीब 75 फीसदी होती है और खून का 83 फीसदी हिस्सा पानी से बना होता है| सुबह के वक्त पानी पीने से शरीर में खून और नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया बढ़ती है|

बीमारियां दूर करे

पानी पीने से कई तरह की बीमारियां भी आपके शरीर से दूर रहती है जैसे की सिरदर्द, गले की बीमारी, मासिक धर्म, कैंसर, आंखों की बीमारी, डायरियां, पेशाब संबन्‍धित बीमारी, किड़नी, टीबी, गठिया आदि|

मूड ठीक रखे

कई घंटे सोने के बाद जब हम जागते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है| इसलिए रोज सुबह भरपूर पानी पीना चाहिए, इससे रात भर की पानी की कमी पूरी हो जाती है और शरीर चुस्त महसूस करता है| आप खुद देखेंगे की आपका मूड अच्छा रहने लगा है।

थकान दूर करने में फायदेमंद

यह हमारे शरीर से खराब तत्‍व और विषैले रासायनिक पदार्थो को पसीने के द्वारा निकालता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो जाहिर सी बात है कि आपके दिल को शरीर की हर कोशिका में साफ खून पहुचाने में ज्‍यादा काम करना पडेगा। इसलिए हो सके तो अपने शरीर में पानी की अच्‍छे से पूर्ती करें वरना शरीर की हर कोशिकाओं में पानी की कमी हो जाएगी। और आप थका थका महसूस करेंगे|

पाचन और कब्ज ठीक करे

कब्ज का मुख्य कारण डीहाइड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी है| सोकर उठने के बाद एक-दो गिलास पानी पीना पेट साफ करने के लिहाज से फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आपको कब्जियत की परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। खाली पेट में पानी पीने से आंतों की भी सफाई होती रहती है| इसलिए सुबह पानी पीना दिन की अच्छी शुरुआत का मंत्र है|

शरीर का तापमान सामान्य रखे

पानी हमारे शरीर में प्राकृतिक तौर पर तापमान को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है। एक सामान्य शरीर का तापमान 98.6 फारेनहाइट होता है। इसी वजह से जब भी हम धूप में जाते हैं, तो हमारे शरीर से ढेर सारा पसीना निकलता है ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे। पानी हमे गर्मी से बचाता है। अगर आप जरुरत के हिसाब से पानी नहीं पिएंगे तो शारीर का तापमान घातक रूप से बढ़ सकता है। इसलिए भरपूर पानी पीना शुरू कर दे।

Benefits of Drinking Water: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. खाली पेट पानी पीने से रेड ब्‍लड सेल्‍स जल्‍दी जल्‍दी बढने लगती हैं, जिससे खून की कमी नहीं होती है|
  2. पानी जोड़ों का दर्द भी कम करता है।
  3. पानी पिने से चेहरे पर ताज़गी बनी रहती है|
  4. पानी पिने से पेट सांफ रहता है और भूख बढ़ती है।
  5. पानी पीने से एसिडिटी नहीं होती  है, क्योंकि पानी पेट साफ रखता है।
  6. सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिया करें। इससे इम्यून सिस्टम भी सही रहता है।

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs