रूखी त्वचा के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

रूखी त्वचा के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

शुष्क त्वचा कभी-कभी बहुत परेशानी बन जाती है। शुष्क त्वचा को निरंतर और नियमित मॉइस्चराइजिंग की ज़रूरत होती है| अगर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल ना किया जाये तो चेहरा बहुत ही रूखा दिखाई पडने लगता है और यदि आप अपने चेहरे की ऑलिव ऑयल या फिर मॉइश्चराइजर से मालिश करें तो स्किन बहुत ज्यादा ऑयली बन जाती है। दोनों ही स्तिथि में परेशानी होती है। इस प्रकार की त्वचा पर साबुन का प्रयोग भी ध्यानपूर्वक करना चाहिए क्योंकि साबुन त्वचा को शुष्क बना देते हैं हालाँकि हाइड्रेटिंग फेसवॉश एकमात्र विकल्प मौजूद है।

शुष्क मौसम का असर चेहरे के रंग पर भी पढता है। इसलिए ड्राई स्‍किन को नम बनाना जरुरी है| ऐसे में चेहरे की सुंदरता कायम रखने के लिए घरेलू नुश्खे कारगर साबित होते है| घरेलु नुश्खो के प्रयोग से चेहरे पर प्राकृतिक नमी लौट आती है। और इससे किसी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट होने का खतरा भी नहीं रहता है। तो आइये जानते है Home Remedies For Dry Skin, रूखी त्वचा से निपटने के लिए कुछ आसान घरेलु उपाय|

Dry Skin Care Tips - रूखी त्वचा के लिए घरेलु नुश्खे


Home Remedies for Dry Skin


शहद से निखारे सौंदर्य

रूखी त्वचा के लिए शहद बेहद ही फायदेमंद है। अकसर मौसम के बदलने के कारण त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा को नमी मिलती है। बेहतर परिणामो के लिए आप चाहे तो हर रोज इसे लगा सकते है। बस इसे चेहरे पर 10 मिनट लगा कर रखे और बाद में चेहरा धो ले। इसका नियमित रूप से प्रयोग करने पर आपको खुद ही परिवर्तन नजर आएगा।

दूध से निखारे त्वचा

रूखी त्वचा को अच्छा बनाने के लिए आधा कप ठंडे दूध में जैतून के तेल की कुछ बूंदें डालिए, उसके बाद इन दोनों को एक बोतल में डालकर डालकर हिलाए| फिर इस मिश्रण को रूई के फाहे का प्रयोग करके चेहरे पर लगाइए। इससे त्वचा में निखार आएगा।

हर्बल चाय है फायदेमंद

नमी की कमी के कारण त्वचा की कोमलता नष्ट हो जाती है। इसलिए इससे बचने के लिए हम गर्म पदार्थ जैसे हर्बल टी आदि का दिन में कई बार सेवन कर सकते हैं। अदरक और नींबू के मिश्रण से बनी चाय का सेवन करने से त्वचा हमेशा दमकती रहती है और जो इसका नियमित सेवन करते है उनका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

तेल से मसाज करे

चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए तेल भी एक अच्छा विकल्प है| एक चम्मच तिल के तेल  में थोडी-सी क्रीम या दूध की मलाई मिलाकर अच्छी तरह फेंट लीजिए, फिर उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट हलका मसाज करने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लीजिए। इससे आपका चेहरा नर्म, मुलायम और चमकदार हो जाएगा। आप चाहे तो ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते है।

इसके अलावा बादाम का तेल और शहद बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर नाखूनों और क्यूटिकल्स में लगाकर मसाज करें। 15 मिनट बाद गीले तौलिए से पोंछ लीजिए, रूखी त्वचा में निखार आएगा।

मैंगो से बना मास्क

चेहरे को नमी और चमक प्रदान करने के लिए आम से बना फेस पैक भी बहुत फायदा करता है। इसे बनाने के लिए एक पका हुआ आम लें और इसे छीलकर गूदा अलग कर लें। गूदे को मिक्सर में डालकर क्रश कर लें। उसके बाद एक टेबलस्पून गूदे में एक टेबलस्पून शहद और तीन टेबलस्पून जैतून का तेल  डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे चेहरे पर लगााए और आधे घंटे बाद सादे पानी से चेहरा धो लें|

आप यह भी पढ़ सकते है:- दही फेस पैक से चेहरा बनाये चमकदार और स्वस्थ

बेसन पैक भी असरदारक

बेसन शुष्क त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके अलावा महीन लाइनों और झुर्रियों को दूर करने में भी इसका उपयोग फायदेमंद है| बेसन के इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच शहद और थोड़े से दूध में दो बड़े चम्मच बेसन मिलाएं। नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। इस पैक को लगाने से धीरे धीरे आपका रंग भी निखरने लगेगा।

अन्य तरीके इन्हे भी जाने :-

  1. तीन चम्मच गुलाबजल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर हाथों और पैरों की त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे लगा रहने दे| बाद में सादे पानी से धो लीजिए, रूखी त्वचा चिकनी और साफ हो जाएगी।
  2. त्वचा पर पिघली हुई डार्क चॉकलेट लगाने से त्वचा नर्म और कोमल बनती है आमतौर पर शुष्क त्वचा चमक खो देती है, वो भी इसके प्रयोग से वापिस आ जाती है।
  3. एक एवोकैडो का रस निकालकर उसमें दही मिलाएं। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। सूखी त्वचा पर इसे लगाए और कुछ देर बाद धो लें।
  4. दो केले छीलें और मिक्सी में डालकर गूदा बनाएं। इसे चेहरे पर फैलाए और एक घंटे बाद पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम होती है।
  5. अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है| लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते है की त्वचा के लिए भी अंडे बहुत फायदेमंद हैं। अंडे का पीला हिस्सा लगाने से चेहरे की शुष्कता समाप्त होती है।
  6. अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है और उसमें जलन भी होती है, तो ऐसे में 2 चम्मच सिरके को एक मग पानी में मिलाएं और नहाने के बाद जहां-जहां रूखी त्वचा हो वहां लगाइए, इससे जल्द ही फायदा होगा।

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs