घर बैठे करना चाहते है प्रेगनेंसी की जाँच, अपनाएं नुस्खे कुछ खास

घर बैठे करना चाहते है प्रेगनेंसी की जाँच, अपनाएं नुस्खे कुछ खास

माँ बनने का सपना हर महिला के जीवन का बेहद खास और महत्वपूर्ण लम्हा होता है। यही वो समय होता है जो पति पत्नी की जिंदगी में नया मोड़ और नया रंग लाता है। माँ बनाने के एहसास मात्र से ही मन प्रफुल्लित और उत्सुक हो जाता है और वो जल्द से जल्द पता करना चाहती है कि वो गर्भवती है या नहीं।

आज के आधुनिक युग में यह जानना बहुत आसान हो गया है कि महिला गर्भवती है या नहीं। मार्केट में कई कंपनियों की प्रेगनेंसी टेस्ट किट मौजूद है। जिन्हें घर लाकर आप बहुत आसानी से जांच कर सकते है। कुछ महिलाएं डॉक्टर से संपर्क करने के बाद ही इस बात पर विश्वास करती है कि वो प्रेग्नेंट है या नहीं

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आज से कुछ सालों पहले इस तरह की कोई तकनीक नहीं थी। जिससे यह जान सके की महिला गर्भवती है या नहीं। लेकिन अब आपको घर के बाहर या क्लीनिक तक जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू तरीके बता रहे है। जिनके माध्यम से आप बहुत आसानी से ये जान सकते है कि आप गर्भवती है या नहीं। तो आइये जानते है Home Pregnancy Test in Hindi.

 

Home Pregnancy Test in Hindi: जाने कुछ सटीक उपाय

home-pregnancy-test-in-hindi  

Toothpaste Pregnancy Test: टूथपेस्ट से जांच

हम जानते है कि आपको इस बात पर बिल्कुल भी यकीं नहीं हो रहा होगा कि रोजाना सुबह उठते ही इस्तेमाल में आने वाले टूथपेस्ट से यह कैसे जान सकते है कि आप गर्भवती है या नहीं। लेकिन यकीन मानिये ये बहुत आसान और अच्छा तरीका है प्रेगनेंसी टेस्ट करने का, आइये जानते है इसे कैसे करना है।

 

टेस्ट करने का तरीका

टूथपेस्ट के द्वारा गर्भावस्था जांचने के लिए आप सफ़ेद रंग के पेस्ट का प्रयोग करें। सुबह के समय जब आप सबसे पहले यूरिन के लिए जाएं, तो इसे किसी डिस्पोजल या गिलास में कुछ मात्रा जाँच के लिए लें। अब आप इसमें 1 चम्मच की बराबर मात्रा में टूथपेस्ट मिला दें। इन दोनों को थोड़ा मिक्स कर लें। अगर मिक्स करने पर इसमें किसी तरह का परिवर्तन होता है अर्थात इसका रंग बदल जाता है या इसमें झाग बनाने लगते है। तो आप समझ जाये कि ये पॉजिटिव संकेत है और आप गर्भवती है। अगर इसके विपरीत कोई प्रतिक्रिया न दिखें। यह सीधा संकेत है कि आप पेग्नेंट नहीं है।

आपको बता दें कि गर्भावस्था का पता लगाने के लिए सुबह का पहला यूरिन इसलिए प्रयोग किया जाता है क्योंकि उस समय एचसीजी स्तर ज्यादा होता है।

 

Sugar Pregnancy Test: चीनी से जांच

टूथपेस्ट के अलावा घर में मौजूद शुगर यानी चीनी भी एक बहुत अच्छा विकल्प है। जिसे जरिये आप गर्भावस्था की जांच कर सकते है। चीनी से गर्भावस्था की जांच करने के लिए पहले एक डिस्पोजल में शक्कर के कुछ दाने डाल दें और फिर सुबह के समय का पहला यूरिन उसमें मिला दें। यह तो आप भी जानते है कि चीनी पानी में जाने के बाद बहुत जल्दी घुल जाती है। लेकिन जब आप प्रेगनेंसी टेस्ट की यह प्रक्रिया करते है तो वह गुच्छों में बदल जाती है। अगर ऐसा होता है तो आप समझ जाये कि टेस्ट पॉजिटिव है और आप गर्भवती है।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए गर्भावस्था के 9 महीने में होने वाले बदलाव की जानकारी

 

जानें प्रेग्नेंसी जांच के अन्य उपाय 

  1. घर पर आप साबुन से भी गर्भावस्था की जांच कर सकते है। इसके लिए आपको एक डिस्पोजल में साबुन और यूरिन लेना है। इन्हें मिलाये और कुछ देर बाद चेक करें, अगर उसमें बुलबुले जैसा कुछ उठ रहा है। तो इसका मतलब है कि टेस्ट पॉजिटिव है और आप प्रग्नेंट है।
  2. इसके अलावा ब्लीच पाउडर और यूरिन के सैंपल की कुछ मात्रा को मिक्स कर लें। अब उसमें ध्यान से देखें अगर आपको बुलबुले उठते दिखें तो समझ जाये कि कोई खुश खबर है और आप प्रग्नेंट है।
  3. -एक बहुत साधारण सा तरीका यह है कि एक कांच के गिलास में अपना सुबह का पहला यूरिन डालें और थोड़ी देर बाद उसे ध्यान पूर्वक देखें। अगर वह आपको सफ़ेद परत जैसी नजर आये तो समझ जाये की टेस्ट पॉजिटिव है और अगर कोई प्रतिक्रिया न हो तो आप गर्भवती नहीं है।
  4. विनेगर के द्वारा भी आप अपनी प्रेग्नेंसी को जांच सकते है। इसके लिए एक डिस्पोजल में यूरिन और विनेगर को मिलाये। अगर विनेगर के रंग में परिवर्तन आता है तो टेस्ट पोसिटिव है और आप प्रेग्नेंट है।
  5. डंडेलिओन वृक्ष की पत्तियों से भी यह जांच संभव है। इसके लिए आप यूरिन को इसके पत्तों पर डालें। अगर पत्तियों के ऊपर लाल रंग के दाने दिखाई दें। तो यह संभव है कि आप गर्भवती है।
  6. अब जो हम तरीका बता रहे है उस पर यकीन करना शायद आपके लिए मुश्किल हो, क्योंकि अब हम आपको बता रहे है। गेंहू और जौ से कैसे की जाये प्रेगनेंसी की जांच। इसके लिए आपको कुछ दाने गेंहू और जौ के लेने है और उसमें सुबह का पहला यूरिन मिक्स करना है। अगर यह दोनों अनाज अंकुरित हो जाये तो समझ लें कि आप यक़ीनन गर्भवती है और अगर ऐसा कुछ नहीं होता है तो सब सामान्य है।
 

आज आपने जाना Home Pregnancy Test in Hindi. यह सभी कुछ ऐसे सटीक उपाय है। जो आपको किसी भी कुंफूजन से दूर रखकर इस बात का पता बहुत आसानी से लगा लेंगे कि आप गर्भवती है या नहीं।