अगर आपकी आँखे जाती है सूज, अपनाएं घरेलू नुस्खे अचूक

अगर आपकी आँखे जाती है सूज, अपनाएं घरेलू नुस्खे अचूक

आँखे मनुष्य शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग होती है। जिसके द्वारा हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पा रहे है, इसलिए हमें आँखों की देखभाल बहुत ध्यान से करना चाहिए और इनमें थोड़ी भी परेशानी होने पर इग्नोर ना करते हुए सीधे डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

लेकिन आजकल हम इतने व्यस्त हो गए है कि छोटी-मोटी बीमारी पर तो ध्यान ही नहीं देते है। जो आगे जाकर हमारे लिए दुखदाई साबित होती है। आपने देखा होगा आजकल आँखों के नीचे या आसपास सूजन होना बहुत सामान्य हो गया है। यह तो सभी जानते है कि सुबह उठने के बाद आँखों पर सूजन होना सामने होता है, क्योंकि ये कुछ देर में अपने आप ठीक भी हो जाती है। परंतु अगर ऐसा हमेशा होता है तो यह सामान्य नहीं है। इसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर है जिसे जानना बहुत जरुरी है।

आँखों की बहुत-सी ऐसी समस्याएं है। जिसे घरेलु उपचारों द्वारा ठीक किया जा सकता है। आज हम यहाँ आपको आँखों की सूजन को दूर करने के कुछ आसान उपाय बता रहे है। जिनके प्रयोग से आप आँखों से जुडी अन्य परेशानियों से भी मुक्ति पा सकेंगे। तो आइये जानते है Home Remedies for Puffy Eyes in Hindi.

 

Home Remedies for Puffy Eyes in Hindi: जाने कुछ आसान उपचार

  home-remedies-for-puffy-eyes-in-hindi  

सूजी और फूली हुई आंखें हमारी खूबसूरती पर दाग की तरह होती है, क्योंकि यह स्पष्ट नजर आती है। आयु बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या बहुत आम हो जाती है, क्योंकि उम्र के साथ ही आँखे भी बूढ़ी होने लगती है और त्वचा बेजान होने लगती है। यहाँ हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे है जो आँखों के ऊतकों के अंदर तरल पदार्थो का निर्माण करते है।


Puffy Eyes Causes: जाने आँखों की सूजन के कारण

नमक का अधिक सेवन साइनस
एलर्जी थकान
अपर्याप्त नींद तनाव
पानी की कमी उम्र बढ़ना

आंखों की सूजन दूर करें ये घरेलू उपचार

 

पानी का पर्याप्त सेवन

हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते है कि पानी अधिक पीना चाहिए, लेकिन हम उनकी बात कहा मानते है। परंतु आँखों की परेशानियों से बचने का यह सबसे अच्छा तरीका है, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। क्योंकि पानी के पर्याप्त सेवन से हमारा शरीर अच्छी तरह से हाइड्रेट होता है तथा शरीर में मौजूद ख़राब और जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते है। हर व्यक्ति को पुरे दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा जितना हो सके नमक का सेवन कम करना चाहिए। साथ ही चाय और कॉफी से दुरी बनाये रखना चाहिए, क्योंकि इनमे बहुत अधिक मात्रा में कैफीन होता है। जो शरीर में निर्जलीकरण की समस्या को जन्म देता है।

 

टी-बैग का करें प्रयोग

 पफी आँखों को ठीक करने में ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग्स भी बहुत फायदेमंद साबित होते है। चाय की पत्ती में मौजूद कैफीन रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है। जिससे आँखों की सूजन कम होती है। इसके लिए आप कोई भी 2 टी बैग्स को गर्म में पानी डुबोकर रख दें और कुछ देर बार उसे बाहर निकल लें। ठंडा हो जाने पर इसे आँखों पर रखें। आप देखेंगे कि आँखों की सूजन, लालिमा और जलन बिलकुल ठीक हो चुकी है।

 

खीरा

आँखों को स्वस्थ रखने में खीरा ककड़ी का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह बहुत प्रचलित और असरदार पद्धति है। इसके लिए आप खीर की कुछ स्लाइस काटकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडा हो जाने पर आँखों पर 10 मिनट रखने से बहुत आराम मिलेगा। यह आँखों की सूजन को तो काम करेगा ही साथ ही आँखों के काले घेरों और झुर्रियों को भी ख़त्म कर देगा। खीरा की जगह आप आलू की स्लाइस का भी प्रयोग भी कर सकते है।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- आँखों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाये रखने में सहायक है योगासन

 

आइस क्यूब या ठंडी चम्मच

यह तो आप जानते होंगे कि आंखों में जलन, सूजन या लालिमा होने पर बर्फ से सिकाई करना बहुत अच्छा होता है। लेकिन इसे सीधे आँखों पर नहीं रखना चाहिए। आप इसे किसी साफ़ कपडे में रखे और फिर धीरे-धीरे आँखों की सिकाई करें।

इसके अलावा आप आप किसी गिलास में आइस क्यूब को निकले और उसमे 4 चम्मच रख दें। जब चम्मच ठंडी हो जाये, तब आप 2 चम्मच उठाये और उसे आँखों पर रखें। जब चम्मच गर्म हो जाये तो उसे गिलास में पफर ठंडा होने रख दें और दूसरी 2 चम्मच को आँखों पर रखें। इससे भी पफी आँखों की समस्या दूर होगी।

 

अंडे की सफेदी

अंडे की सफेदी भी आँखों के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होती है। इससे त्वचा में कसावट तो आती है ही साथ ही त्वचा पर होने वाली रेखाओं और काली हो चुकी स्किन को भी ठीक करता है। इसके लिए आप अंडे के सफ़ेद हिस्से को बारीक़ पीस लें और ब्रश की मदद से आँखों के नीचे सूजन वाले स्थान पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

 

पर्याप्त नींद जरुरी

नींद की कमी भी कई शारीरिक समस्याओं को जन्म देती है जैसे मानसिक तनाव, थकान, अनिद्रा आदि। साथ ही आँखों की सूजन या लाल होना भी इस कारण हो सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर पूरी करना चाहिए।

 

आज आपने जाना Home Remedies for Puffy Eyes in Hindi. अगर आप भी आँखों में हो रही इस तरह की समस्या से परेशान है तो ऊपर जो उपाय बताये गए है। उन्हें अपनाये यकीनन आपको बहुत लाभ मिलेगा। साथ ही आँखों की रौशनी में भी बढ़ोतरी होगी।

Subscribe to