त्यौहारो पर सुंदरता बढ़ाने के लिए आजमाए यह घरेलू नुस्खे

त्यौहारो पर सुंदरता बढ़ाने के लिए आजमाए यह घरेलू नुस्खे

त्यौहारो पर खुबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग फेशियल करवाते है| मंहगे मंहगे उत्पादों का प्रयोग करते है| और खासकर महिलाये तो त्यौहारो पर ब्यूटी पार्लर के तरफ रुख करती है| लेकिन इसमें बहुत खर्च आता है और तो और आप शरीर के कुछ हिस्से जैसे चेहरे को ही खुबसूरत बना पाते है|

जितना ज्यादा आप ट्रीटमेंट लेंगे जैसे की यदि यदि चेहरे के साथ साथ आप अपने हाथो, पैरो और बालो के लिए भी कोई ट्रीटमेंट लेना चाहते है तो उतना ही आपका बजट बढता जायेगा| लेकिन यदि आप अपने जेब को इतना खाली नहीं करना चाहते है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है|

हम आपके लिए लाये है कुछ Home Remedies for Beauty, जिसकी मदद से आप सर से लेकर पैर तक खुबसूरत लग पाएंगे| घरेलू उपचार होने की वजह से आप को किसी तरह के साइड इफेक्ट्स की चिंता भी नहीं रहेगी|
 

Home Remedies for Beauty: खुबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी टिप्स

 

Home Remedies for Beauty in Hindi

 

चेहरे के लिए टिप्स

  • चेहरे को साफ़ करने रखने के लिए क्लीजिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए कच्चे दूध को कॉटन की सहायता से चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह से मालिश करे| इसके बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो ले|
  • चेहरे पर जमने वाली गन्दगी से चेहरे पर ब्लैकहेड्स हो जाते है| जिसके चलते चेहरा बहुत गन्दा दिखाई देता है| इससे निजात पाने के लिए टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, इससे चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाती है|
  • नींबू स्किन व्हाइटनिंग का काम करता है| नींबू में चुटकी भर हल्दी मिलाकर आप इसे नियमित आधा घंटा लगाये| इससे रंगत निखरती है, नींबू को नेचुरल ब्लीच के नाम से भी जाना जाता है|
  • कई सारे फल जैसे पपीता, केला, संतरे आपकी त्वचा के काम्प्लेक्शन को निखारते हैं| रोजाना रात को सोने से पहले आप चेहरे पर फ्रूट मास्क लगा सकते है| यह बहुत ही प्रभावी Tips for Fair Skin है|
 

हाथो के लिए टिप्स

  • केवल अच्छा चेहरा ही नहीं बल्कि अच्छे हाथ भी आपकी सुंदरता को व्यक्त करते हैं| हाथों का महत्व भी चेहरे की तरह ही होता है| सुंदर चेहरे की तरह सुन्दर हाथ भी सबको आकर्षक करते है|
  • यदि रोजाना रात को सोने से पहले आप अपने हाथों और उगलियों पर बादाम तेल से मालिश करते है तो इससे हाथो की त्वचा पर चमक आती है| साथ ही साथ हाथो की त्वचा में झुर्रिया भी नहीं पढ़ती है|
  • यदि आपके हाथ बहुत खुरदुरे हो, तो अपने हाथों पर नींबू का रस और थोड़ी सी चीनी डालकर हथेलियों को आपस में रगड़िए| आपको ऐसा तब तक करना है जब तक चीनी घुल ना जाए| फिर गुनगुने पानी से हाथो को धो ले, आपके हाथ मुलायम हो जायेंगे|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- ग्लोइंग चेहरे के लिए घर पर बनाये स्किन टोनर 

 

होंठो के लिए टिप्स

  • होंठों की खूबसूरती भी आपको सुन्दर दिखाने में बहुत महत्त्व रखती है| यदि होंठ काले और रूखे हो तो अच्छे नहीं दीखते| और खासकर ठण्ड का मौसम तो होंठो का हाल बेहाल कर ही देता है|
  • होंठो ने नमी बरक़रार रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिए| इससे होंठ कम फटते है| साथ ही साथ रोज रात को पेट्रोलियम जेली लगाकर सोये|
  • यदि आपके होंठ बहुत काले है तो रोजाना रात को उनपर दूध की मलाई में चुटकी भर हल्दी लगाकर सोये| इससे होंठ नरम भी बनेंगे और उनका कालापन भी दूर होगा|
 

बालो के लिए टिप्स

  • यदि आप मुलायाम बाल चाहते है तो उसके लिए आपको उन्हें कंडीशन करना भी आवश्यक है| Hair Smoothning के लिए बालो को धोने से पहले उसमे 1 घंटा पहले दही का पैक लगा ले, फिर बालो को शैम्पू कर ले|
  • यदि आप बालो को मुलायम करने के साथ साथ उनमे चमक भी लाना चाहती है तो बालो को धोते वक्त बाल धोने वाले पानी में थोडा सा निम्बू निचोड़ कर डाल दे|
 

पैरो के लिए टिप्स

  • बहुत कम लोग होंगे जो अपने पैरो की देखभाल करते है यही वजह है की उनके पैर काले और एड़िया फटी दिखाई देती है|
  • पैरो का ख्याल रखने के लिए जब भी बहार से आये उसे अच्छे तरह से धोये|
  • हफ्ते में दो दिन पैरो को गुनगुने पानी में रखे और ब्रश की सहायता से पैरो ले तलवे को साफ़ करे|
  ऊपर आपने जाना Home Remedies for Beauty in Hindi. यदि आप खूबसूरती को निखारने के लिए कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते है तो इसका असर बहुत जल्दी ख़तम हो जाता है| इसलिए खूबसूरती को लम्बे समय तक रखने के लिए आप घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करे इससे आपकी खूबसूरती काफी समय तक बरकरार रहेगी।