जानिए रिश्तों में जटिलताएं और उससे निपटने के आसान तरीके

जानिए रिश्तों में जटिलताएं और उससे निपटने के आसान तरीके

यदि कोई रिश्ता है तो उस रिश्ते में समस्याएं भी है| आप अकेले नहीं है जिनके रिश्तो में परेशानिया चल रही है| हर रिश्ता परेशानियों से गुजरता है| फर्क बस इतना है की किसी के रिश्ते में परेशानिया कुछ ज्यादा है तो किसी के उसमे कम| कोई रिश्ते को आपसी समझ से सुलझा लेता है तो कोई इसे अपनी नासमझी या अन्य कारणवश तोड़ देता है|

रिश्ते में आने वाली परेशानिया कई बार तो सुलझ जाती है पर कई बार यह बहुत आक्रामक रूप लेती है| जिसके चलते पति पत्नी में तलाक जैसे मामले देखने को मिलते है| बहुत से लीव इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोग दूर चले जाते है| यह समस्या आपको रिश्ते जैसी चीज़ों पर भरोसा रखना भुला देती है|

हम जानते है कि कई बार रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर होता है, जब यदि सामने वाला व्यक्ति आपको धोखा दे रहा है तो भला ऐसे रिश्ते को निभा कर भी क्या मतलब| लेकिन क्या हर बार ही रिस्ते टूटने की वजह बड़ी हो यह जरुरी तो नहीं? इसलिए कभी कभी हमें भावुक हुए बिना या फिर गुस्से में आये बिना सोच समझ कर निर्णय लेना चाहिए| आइये जानते है Relationship Problems in Hindi, ऐसी कौन कौन सी समस्याए है जो किसी भी रिश्ते में आती है|
 

Relationship Problems in Hindi - रिश्तों में समस्याएं

Relationship Problems in Hindi आज हम उन मुख्य समस्याओं पर गौर कर रहे है जो ज्यादातर लोगो के रिश्ते में आती है| आइये जानते है Common Relationship Problems:-
  1. रिस्तो में एक दूसरे से बातचीत बहुत जरुरी है तभी तो आप सामने वाले व्यक्ति को समझ पाएंगे, जान पाएंगे| जब एक दूसरे के बिच कम्युनिकेशन गैप ज्यादा बढ़ता है तो रिश्ता कमजोर हो जाता है|
  2. आप, में, हम सभी चाहते है की कोई ऐसा हो जो हमारी परवाह करे, हमारा ध्यान रखे| हमें हमारे बारे में कोई सोचने वाला व्यक्ति मिले| जब किसी रिश्ते में एक दूसरे के प्रति परवाह नहीं बचती तो रिश्ते में दुरी आने लगती है|
  3. कई बार काम के बोझ के चलते, अत्यधिक तनाव, परेशानिया, पैसो की कमी के चलते भी रिश्तो में दिक्कते आने लगती है| क्योकि हम सामने वाले की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते|
  4. बहुत से लोग एक रिश्ते से बहुत जल्दी बोर हो जाते है| ऐसे लोग रिश्ते को निभाना छोड़ देते है| ऐसे में रिश्ता ख़राब होना तो स्वाभाविक है|
  5. रिश्तो में दोनों का एक दूसरे के प्रति समर्पित होना जरुरी है| यदि एक व्यक्ति ही अपना कर्तव्य निभा रहा है और दूसरा नही, तो भी ऐसा करना छोड़ देगा|
  6. सोशल मीडिया भले ही बड़ी काम की चीज़ है| लेकिन यह भी कई रिश्तो के टूटने की वजह है| बहुत से लोग सोशल मीडिया पर इतना टाइम बिताते है की अपने पार्टनर एक लिए उन्हें वक्त ही नहीं मिलता|
  7. पसंद के खिलाफ शादी होना भी एक वजह है| कई बार परिवार वालो के दबाव में दो लोग बिना पसंद के शादी कर लेते है, जिसके चलते वो एक दूसरे के साथ ठीक से रिश्ता निभा नहीं पाते है|
  8. जब दो लोगो में एक व्यक्ति, चाहे वो पति हो या पत्नी, बाहर किसी से सम्बन्ध बनाने लग जाते है तो रिश्ता टूटने में समय नहीं लगता| और धोखा देना धोखा देना ही होता है, भले ही आपने शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाये हो, लेकिन आप छुपकर किसी के साथ घूमते फिरते हो तो वो भी बेवफाई ही कहलाएगी|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए आखिर क्यों होता है प्यार में धोखा

 

How to Deal With Relationship Problems: इससे कैसे निपटे?

  • आप कितने ही व्यस्त क्यों न हो अपने पार्टनर के लिए समय निकाले| पति जब घर पर आये तो रात को सोने से पहले 10-15 मिनट अपनी पत्नी से बात कर सकता है|
  • और यदि आप अन मैरिड कपल है तो महीने में एक या दो बार वीकेंड में मिलने का प्लान जरूर बनाये|
  • अपने साथी को कभी भी धोखा ना दे| यदि आपको लगता है की आप किसी और के साथ रहना चाहते है तो साफ़ साफ़ अपने साथी को बता दे ताकि वो भी एक नयी जिंदगी शुरू कर सके|
  • Relationship Advice के अनुसार महिला हो या पुरुष अपने साथी को इज्जत दे| कभी भी सामने वाले व्यक्ति में खामिया ना निकाले|
  • अपने साथी की किसी गलती पर गुस्सा होने के बजाय, देखे की ऐसा क्यों हुआ है और उसे प्यार से समझाए|
  ऊपर आपने जाना  Relationship Problems in Hindi. आपके रिश्ते में भी उपरोक्त में से कोई परेशानी है, तो इसमें ज्यादा ताजुब्ब की बात नहीं होगी| लेकिन हम आपको यही सलाह देते है की थोड़ा संयम रखे, वक्त कितना भी ख़राब क्यों न हो यह गुजर जाता है| आपके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाये!!  
Subscribe to