अनचाहे गर्भ से बचने के लिए प्राकृतिक गर्भनिरोधक को अपनाये

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए प्राकृतिक गर्भनिरोधक को अपनाये

माँ बनाना हर महिला का सपना होता है, लेकिन आज कल की युवापीढ़ी इनके लिए कुछ समय लेना चाहती है| आजकल शादी के 2 से 3 साल तक दंपति बच्चा नहीं चाहते है| इसके लिए वह तरह-तरह के तरीके अपनाते है, जो कभी-कभी उल्टा असर कर जाते है या किसी न किसी अन्य परेशानी में उलझ जाते है|

आज हमआपको कुछ ऐसे Natural Birth Control Tips in Hindi देने वाले है जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे और आप अनचाहे गर्भ से भी बच सकेंगे | आमतौर पर गर्भनिरोध बहुत ही सोच-समझकर और चिकित्सक की सलाह के अनुसार अपनाया जाने वाला तरीका है|

गर्भधारण के लिए पुरुष के वीर्य में उपस्थित शुक्राणु का महिला की योनि में मौजूद अंडाणुओं से मिलान होना आवश्यक है| वैसे तो गर्भधारण को रोकने के लिए बाजार में कई उपचार उपलब्ध है| लेकिन कभी कभी इनसे किसी न किसी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट भी हो जाता है| इसलिए आप ऐसे प्राकृतिक उपचारो को जाने जो अनजाने गर्भ को रोकने में सहायक होते है|

 

Natural Birth Control Tips in Hindi: जानिए कुछ प्राकृतिक तरीके

 

Natural Birth Control Tips in Hindi

 

Birth Control Methods: जाने कुछ उपचार

कई कारणों से महिलायें समय से पहले गर्भधारण से बचाना चाहती है| आपातकाल गर्भनिरोध अक्सर दवा के रूप में मिलते है| यह महिला को गर्भधारण से रोकते है| यह तरीका Birth Control के अन्य तरीको के नाकाम होने पर भी अपनाया जा सकता है| आइये जानते है कुछ अन्य Birth Control Methods-

 

विड्राअल

यह एक असरदार और भरोसेमंद तरीका तो नहीं है, लेकिन इसे उपयोग में जरूर लाया जा सकता है| इस प्रक्रिया में पुरुष वीर्य के स्खलन के पहले ही अपने लिंग को योनि से बाहर निकाल लें| ऐसा करने से पुरुष के शुक्राणु महिला के अंडाणुओं से संपर्क नहीं कर पाएंगे और आप अनचाहे गर्भ से बच सकते है|

 

लय पद्धति

यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है जो गर्भनिरोध को रोकने के लिए आप अपना सकते है| सबसे आम तरीका है की सम्भोग का किया जाए| इस पद्धति में पुरुष का लिंक महिला की योनि के संपर्क में न लाया जाये जब वह ओव्यूलेशन में हो| ओव्युलेशन क समय मासिक चक्र के कुछ दिन बाद आत है| इस प्रक्रिया तब कारगर होती है जब महिला के मासिक चक्र नियमित हो|

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- गर्भावस्था के दौरान प्रसव दर्द से राहत दिलाने के असरदारी तरीके

 

पुरुष और महिला कंडोम

आजकल बाजार में पुरुष और महिला दोनों के लिए ही गर्भनिरोधक कंडोम्स उपलब्ध है, जो अनचाहे गर्भ को रोकने में मदद करते है| यौन सम्बन्ध बनाने से पहले पुरुष को अपने लिंग पर सही तरीके से इसे लगाकर ही सेक्स करना चाहिए| इससे किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट भी हो होता है| यह बहुत ही कारगर उपाय है| लेकिन आपको सतर्क रहना चाहिए कि कंडोम कही फट न जाए, नहीं तो महिला गर्भवती हो सकती है|

इसके प्रयोग से पुरुष के शुक्राणु महिला की योनि के संपर्क मई नहीं आते है| जबकि महिला कंडोम गर्भाशय ग्रीवा को कवर करने और गर्भाशय के माध्यम से शुक्राणुओं को रोकने के लिए प्रयोग किया जाता है|

 

कॉपर टी

गर्भधारण से बचने का यह भी एक कारगर उपाय है| जिसे आसानी से अपनाया जा सकता है| कॉपर टी को असुरक्षित सेक्स के सात दिनों के भीतर गर्भाशय में डाला जाता है। ये प्रेगनेंसी रोकने में 99.9 प्रतिशत तक सफल रहता है। इसे अगले पीरियड के बाद निकाला जा सकता है।

यह एक छोटे सा टी आकार का प्लास्टिक होता है| जिसे महिला के गर्भाशय में लगा दिया जाता है| इसे आई यू डी भी कहा जाता है| इसका अर्थ है इंट्रायूटेरिन डिवाइस अर्थात गर्भाशय में लगाया जाने वाला उपकरण| इसे तांबे के तार के एक चले में लपेटा गया होता है|

 

इम्प्लांट

यह एक होर्मोनयुक्त छोटी घडी है, जिसे महिला की बांह स्किन के अंदर डाल दिया जाता है| इसे 3 से 5 साल के लिए डाला जाता है| इम्प्लांट कराने के बाद यह लगातार प्रोजेस्टाँन हॉर्मोन निकालता रहता है जो महिला को गर्भवती होने से बचाता है|

यह सभी कुछ ऐसे तरीके है जो आपको अनचाहे गर्भ से बचा सकते है| इसके अलावा Birth Control Pills का उपयोग कर सकते है लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल से साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते है| इसलिए बिना डॉक्टर से परामर्श लिए इनका अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए|

ऊपर आपने जाना Natural Birth Control Tips in Hindi, आप भी इन् सुझावों को अपनाकर गर्भधारण से बच सकते है|