बच्चो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानिए सेहतमंद आहार

बच्चो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानिए सेहतमंद आहार

छोटे बच्चे माता पिता की जान होते है| उनकी खुशी और सेहत का ख्याल रखने के लिए पेरेंट्स खूब प्रयत्न करते है| इसके बावजूद भी कुछ बच्चे स्वस्थ नही रहते है और थोड़े से ही मौसम परिवर्तन के चलते बीमार पड़ जाते है| इसके पीछे का कारण बच्चो को दिया गया खान पान है|

बच्चो के स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरुरी है की उन्हें पोषण युक्त खाना दिया जाये| बहुत से अभिभावक को इस बारे में जानकारी ना होने के वजह से वो अपने बच्चो को संतुलित आहार नहीं दे पाते और उनके बच्चे बीमार हो जाते है|

बच्चो को खाने में चॉकलेट देने के बजाय, उन्हें अनाज, दूध, अंडे तथा फल खाने को देना चाहिए| बच्चो की अच्छी सेहत के लिए उनका विशेष ख्याल रखने की जरुरत होती है| आइये आज के लेख में जानते है Healthy Food for Kids in Hindi.
 

Healthy Food for Kids in Hindi: आपके बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए

 

Healthy Food for Kids in Hindi

 

दही

छोटे बच्चे बहुत कुछ उटपटांग खाते रहते है, जिसके चलते उनका पेट बार बार ख़राब हो जाता है| ऐसे में पेट को सही रखने के लिए दही फायदेमंद होता है| यह अच्छे बैक्टीरिया का एक बड़ा स्रोत भी है| यदि आप अपने बच्चे को रोजाना एक कप दही खिलाते है तो यह आपके बच्चे की दैनिक डेयरी उत्पाद की जरुरत को पूरा कर देता है| और हम आपको बताना चाहते है की एक कप दूध में दही की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है|
  • अपने बच्चे को एकदम मलाई वाला दही देने के बजाय लो फेट दही में शहद और फल दे तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा|
  • आप चाहे तो रोटी के साथ भी अपने बच्चे को दही दे सकते है| यह Healthy Food for Children है|
 

फल

बहुत से पेरेंट्स अपने बच्चो को फलो का जूस देते है| लेकिन इसके बजाय यदि आप उन्हें फल देंगे तो ज्यादा बेहतर होगा| शाम को नाश्ते में फल देना तो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद है| उन्हें खाना खाने के 2 घंटे पहले खाने के लिए फल दे, वेसे भी बच्चो को शाम को भूख़ लगती है|
  • यदि आप उन्हें सेब देंगे तो उनका पेट भी भरेगा और उन्हें खाने तक बुख भी लगेगी|
  • स्वास्थ्य और पोषण काउंसलर के अनुसार उन्हें कई रंग के फलो को खाने के लिए देना चाहिए|
  • फलो में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो उन्हें बीमारियों से लड़ने की क्षमता देते है| इसलिए उन्हें खाने के लिए अंगूर, सेब, केला, स्ट्रॉबेरी आदि दे|
 

सूखे मेवे

बच्चो को खेलना, कूदना बहुत पसंद होता है| इसलिए उन्हें खाने के लिए सूखे मेवे देना चाहिए| इनका सेवन शरीर में ऊर्जा का निर्माण करता है| आप इसे किसी भी वक्त उन्हें खाने के लिए दे सकती है| स्कूल जाते वक्त उनके बेग्स में इन्हें रख दे और उन्हें दिन में इसे खाने के लिए कह दे|
  • आप उन्हें सूखे मेवे जैसे किशमिश, काजू, बादाम, अखरोट ऐसे ही खाने के लिए दे सकते है|
  • अगर आप के बच्चे इसे प्रत्याक्स रूप से खाने में इंकार करते है तो उन्हें खीर या हलवा बनाकर इसे उनमे डालकर दे|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- योगा फॉर किड्स: बच्चों के बेहतर विकास के लिए योग आसन

 

सैल्मन मछली

बहुत से अभिवावक इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते है की उनके बच्चे को सैल्मन मछली खिलाना सही होगा या नहीं| हम आपको बता दे की आप अपने बच्चे को सैल्मन मछली खिला सकते है| इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो बच्चों के समुचित विकास में सहायक होता है|
  • इसका सेवन मस्तिष्क का विकास और दिल के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं|
  • यदि आप बिजी पेरेंट्स है तो आपको बता दे की बिना किसी परेशानी के आप इसे मिनटों में ग्रील्ड या बेक कर सकते हो|
 

चीज

चीज आपके बच्चो को प्रोटीन और कैल्शियम देने का सबसे अच्छा तरीका है| जो बच्चे सब्जी खाना बिलकुल भी पसंद नहीं करते है वे अपने बच्चे को रोटी पर चीज लगाकर दे सकते है| या फिर किसी-किसी दिन आप ब्रेड के साथ भी इसे दे सकते है|
  • यह एक बहुत पावरफुल स्नैक है| पर एक बात का ख्याल रखे की आपको इसे हर बार खाने में नहीं देना है|
  • यदि आप अपने बच्चे के लिए और भी ब्रेकफास्ट तलाश रहे है तो पढ़िए Breakfast Recipes For Kids in Hindi.
 

शकरकंदी

यदि आप कुछ ऐसा तलाश रहे है जो पोषक तत्वों से भरपूर हो लेकिन आपके जेब पर भी भारी ना पड़े तो शकरकंदी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| शकरकंदी के रंग और मीठे स्वाद के कारण यह बच्चो को पसंद भी आता है| आप इसे आलू की तरह उबाल कर दूध के साथ दे सकती है|
  • शकरकंदी में मौजूद विटामिन ऐ आपके बच्चो की आँखों को स्वस्थ रखता है|
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके बच्चो के स्वास्थ्य को सुधारते है|
  ऊपर आपने जाना Healthy Food for Kids in Hindi. यह सभी खाद्य पधार्थ आपके बच्चो के स्वास्थ्य को सुधारने और उनके विकास में सहायक है| इसके अतिरिक्त आप अपने बच्चे को हरी सब्जिया, गेहू से बने आटे की रोटी, दलिया, टमाटर का सलाद आदि खाने के लिए दे सकते है|