जानिए गिरते बालो के लिए प्रभावी घरेलू उपचार

जानिए गिरते बालो के लिए प्रभावी घरेलू उपचार

किसी भी व्यक्ति के सुन्दर दिखने में उसके बाल अहम् भूमिका निभाते है| यदि किसी के बाल घने मजबूत हो तो उसकी सुन्दरता दोगुनी हो जाती है| वही यदि बाल कम हो तो चेहरा अच्छा होने के बावजूद भी पूरा लुक ख़राब हो जाता है| अच्छे बाल सभी को अच्छे लगते है, तभी तो इन्हें सुन्दर बनाये रखने के लिए लोग हजारो रुपये खर्च करते है|

किन्तु उम्र के बढ़ने या फिर लापरवाही के चलते बार गिरने की समस्या शुरू हो जाती है| यदि बाल गिरने की संख्या 50 से 100 रही तो यह सामान्य बात है, किन्तु यदि यह संख्या इससे भी अधिक है तो धीरे धीरे आपके सारे बाल खत्म हो जाते है| यही वजह है कुछ लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो जाते है|

बाल गिरने के कई कारण है जैसे पोषक तत्वों की कमी, तनाव, बालो का ख्याल रखना, बालो को रंगना आदि| कई बार कुछ बीमारियों के चलते भी बाल गिरने लगते है| यदि आप भी इस परशानी से जूझ रहे है, तो परेशान मत होइए कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप इनका गिरना रोक सकते है| आइये जानते है Home Remedies for Hair Loss in Hindi.
 

Home Remedies for Hair Loss in Hindi: झड़ते बालो से निजात पाए

 

Home Remedies for Hair Loss in Hindi

 

भरपूर पानी पिए

किसी भी उपचार को करने से पहले हम आपको बताना चाहते है की कुछ लोगो के शरीर में अत्यधिक उष्णता होती है और इस वजह से भी उनके बाल झड़ने लगते है| इसलिए भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए, जिससे आपके शरीर को शीतलता मिले और आपके बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाये|
  • इसके अतिरिक्त पानी पिने से आपके शरीर में रक्तसंचार बेहतर बनता है, और आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है| तो ना ही आप बीमार पड़ते है और ना ही आपके बाल झड़ते है|
  • पानी का सेवन आपके बालो में चमक भी लाता है|
 

मेथी

मेथी के शरीर को मिलने वाले लाभों के बारे में तो आप सभी जानते है तो हम आपको बता दे की यह आपके बालो के लिए भी बहुत फायदेमंद है| दरहसल मेथी के बीजों में बालों को पोषण देने वाले सभी जरुरी तत्व मौजूद रहते हैं| इसलिए मेथी का सेवन और हेयर पैक दोनों ही बालों की जड़ को मजबूती प्रदान करता है।
  • प्रयोग के लिए मेथी दानों को पीसकर इसका चूर्ण बना लें।
  • चूर्ण में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और आधे घंटे के लिए इस पेस्ट को बालों में लगाएं।
  • महीने में दो बार इस प्रयोग को करने से बालों का झड़ना कम होगा तथा बाल काले, घने और लंबे होंगे|
 

आंवला

जब बालो की देखभाल की बात चल रही है और आंवले का नाम ना आये, ऐसा भला हो सकता है क्या? यह बालो की कई समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी उपचार है|
  • आंवले में भरपूर मात्र में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बालो के लिए लाभप्रद है|
  • आप आंवले को प्रत्यक्ष रूप से भी सेवन कर सकते है और इसके पाउडर का पैक भी बालो में लगा सकते है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- होंठो का कालापन दूर करने के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार

 

अन्य उपाय इन्हें भी जानिए:-

  1. आयुर्वेद में शहद का बहुत महत्व है, यह कई चीजों के उपचार में मदद करता है| बालो को चमकदार बनाने के लिए आप इसका कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते है|
  2. त्रिफला के चूर्ण में लौह भस्म मिलाकर सुबह-शाम लेना फायदेमंद है| इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बालो में चमक भी आती है|
  ऊपर आपने जाना Home Remedies for Hair Loss in Hindi. उपरोक्त तरीको को अपनाकर आप अपने बालो को झड़ने से बचा सकते है| यह सभी घरेलू उपचार बहुत फायदेमंद है| इन् उपचारों को अपनाने के अलावा रोज योग करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा, योग आपको तनाव से मुक्ति दिलाता है जो बाल झड़ने का एक मुख्य कारण है|
Subscribe to