Happy Raksha Bandhan: भाई को खिलाये स्पेशल बेसन के लड्डू

Happy Raksha Bandhan: भाई को खिलाये स्पेशल बेसन के लड्डू

प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का बहुत महत्व रहा है। यहाँ हर त्यौहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है| रक्षाबन्धन भी भारतीय सभ्यता के प्रमुख त्योहारों में से एक है| हर साल इसे श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

इस वर्ष (2016) में इसे 18 अगस्त को मनाया जायेगा| इस खास दिन पर बहन अपने भाई को राखी बांधती है और मिठाई खिलाती है, तथा भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है|

तो क्यों ना इस रक्षाबन्धन को खास तरह से मनाया जाए| आज हम आपको बता रहे है बेसन के लड्डू बनाने की विधि, ताकि आप अपने भाई को अपने हाथ के बने स्वादिष्ट लड्डू खिला सके| घर बने लड्डू स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते है क्योकि इसमें बाजार की तरह कोई मिलावट नहीं होती है| आइये जानते है Besan Ladoo Recipe in Hindi.
 

Besan Ladoo Recipe in Hindi – जाने बेसन के लड्डू बनाने की विधि

 

Besan Ladoo Recipe in Hindi

  बेसन के लड्डू बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है, यह बहुत से लोगो को पसंद आती है|  इसे बनाना आसन भी होता है| और इसकी खासियत यह है की इन लड्डू को आप बनाकर महीने भर भी रख सकते है, तो आइये जानते है besan ke ladoo recipe:-  

जरुरी सामग्री:

  • 2 कप - बेसन
  • 5 से 7 - काजू
  • 5 से 7 – बादाम
  • 2 से 4 – हरी इलायची
  • 1/2 कप – घी
  • 1 कप – पीसी चीनी
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- घर पर बनाए यम्मी दही वड़े, जानिए इसे बनाने कि विधि

 

Besan Ka Ladoo बनाने की प्रक्रिया:-

सबसे पहले 2 कप बेसन ले, और उसे छान ले| इस तरह यदि बेसन में गांठे होगी तो वो हट जाएगी और बेसन एक जैसा हो जायेगा| इसे बाद आपको बेसन को भूनना है लेकिन पहले सूखे मेवे यानि काजू और बादाम के बारीक़ और लम्बे टुकड़े काट ले| हरी इलायची के दानो को भी मिक्सी में डालकर दरदरा बारीक़ कर ले|

इसके पश्चात कड़ाही गरम करें और उसमें घी डाले और बेसन को मध्यम आँच पर कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए भूनिए| जैसे ही 7 मिनट हो जाये गैस की आंच कम करदे| अब बेसन को सुनहरे रंग का होने तक भुने, इस वक्त तक बेसन की भीनी भीनी महक भी आने लगती है|

बेसन को भूनते वक्त एक बात का ख्याल रखे की बेसन जले नहीं, इसके लिए चम्मच की मदद से इसे हिलाते रहे| जिनती सामग्री हमने बताई है उस हिसाब से इसे भूनने में 15 मिनट का समय लगता है|

अब बेसन में कटे हुए मेवे को मिलाएँ और कुछ सेकंड्स के लिए बेसन को और भूनने दे| अब गैस को बंद कर दें| कढाई अभी भी गर्म है इसलिए आँच से हटाने के बाद भी आपको कुछ देर के लिए बेसन को चम्मच की सहायता से चलाना होगा, आपको ऐसा इसलिए करना है ताकि बेसन जले नही| अब बेसन को थोडा बहुत ठंडा होने दे|

जब बेसन केवल हल्का गरम रह जाये तो उसमें शक्कर और इलायची पाउडर को अच्छी तरह से मिलाएँ| फिर बेसन को अच्छे से मसले ताकि वो मुलायम हो जाये| फिर बेसन का मिश्रण हथेली में लेकर दूसरी हाथो की उंगलियों की मदद से गोल करें और लड्डू का आकार दें|

आप लड्डू का आकर, बड़ा या छोटा अपने हिसाब से दे सकते है| इसे सजाने के लिए पिस्ते का भी इस्तेमाल किया जा सकता है| बस आपके लड्डू खाने के लिए तैयार है|
 
ऊपर आपने जाना Besan Ladoo Recipe in Hindi. इन रेसेपी को आप ना केवल रक्षाबंधन बल्कि कई मौको पर ट्राई कर सकती है| इन लड्डू को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए दरदरे बेसन का प्रयोग करे|

Subscribe to