आकर्षक होंठों के लिए जानिए लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

आकर्षक होंठों के लिए जानिए लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

मेकअप किसी भी लड़की की सुन्दरता को दोगुना कर देती है| लिपस्टिक मेकअप का एक अहम हिस्सा है, इसका केवल एक कोट आपके चेहरे पर चमक ला देगा| यदि आप पूरा मेकअप करले और सिर्फ लिपस्टिक को ही छोड़े तब भी आपका मेकअप अधुरा सा लगता है|

लिपस्टिक आपको आकर्षक होंठ पाने में मदद करती है| इससे आप किसी भी पार्टी या खास मौके पर आकर्षक दिख सकती है| मेकअप के फाइनल टच में लिपस्टिक की जगह कोई नहीं ले सकता|

लिपस्टिक ना केवल होंठो की सुन्दरता बढाती है बल्कि इससे स्त्रियों में आत्मविश्वास भी आता है| लेकिन यदि आपने इसे सही से नहीं लगाया तो आपका पूरा लुक ख़राब हो जाता है| इसलिए आज हम आपको अपने होठों पर अच्छे ढंग से लिपस्टिक लगाने के टिप्स बता रहे है| आइये जानते है How to Apply Lipstick in Hindi.
 

How to Apply Lipstick in Hindi – लिपस्टिक कैसे लगाये?

 

How to Apply Lipstick in Hindi

 
  1. रूखे होंठो पर लिपस्टिक बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती है| इसलिए होंठो को मुलायम बनाने के लिए पहले इस पर अच्छी क्वालिटी का लिप बाम लगायें।
  2. अब Perfect Lipstick लगाने के लिए पहले लिप लाइनर की मदद से होठों पर होंठ को अलग करने वाली रेखा खींचे ताकि लिपस्टिक बाहर की और ना निकले।
  3. इसके लिए अच्छी नुक्की वाली पेंसिल का उपयोग करे और होंठो का अच्छा शेप दे|
  4. आपको बहुत अच्छे से होठों के किनारों और चारों तरफ की रेखाओं को बनाना है ताकि होठ के रंग बाहर न जायें।
  5. अब लिपस्टिक को लगाना शुरू करे| इसे लगाने से पहले आ का उच्चारण करे, इससे आप किनारों तक लिपस्टिक को अच्छे से लगा पाएंगी|
  6. पहले ऊपर के होंठो पर इसे लगाये और फिर निचे के होंठो पर|
  7. यदि आपके होंठ पतले है और आप चाहती है वो और उभर के दिखे तो लिप ग्लॉस लगाकर आप इसे अधिक उभार सकती हैं। लेकिन होंठ मोटे है तो इसे ना लगाये|
  8. यदि आपको लग रहा है की आपकी लिपस्टिक बहुत ज्यादा हलके रंग की है तो आप इस पर एक और कोट लगा सकती है|
  9. इसके अलावा आपकी लिपस्टिक यदि बहुत ज्यादा लग गयी है और सेट नहीं हो रही है तो अपने होंठो पर उंगलियों की मदद से हल्का पाउडर लगाएं| इससे लिपस्ट‍िक अच्छी तरह से सेट हो जाएगी|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- आँखों को खूबसूरत बनाने के लिए आईलाइनर लगाने के स्टाइलिश तरीके

 

इन बातो का भी रखे ख्याल

  • लिपस्टिक के शेड का चुनाव अपने स्किन टोन के अनुसार करें।
  • होंठो को नरम बनाये रखने के लिए लिप बाम या लिप लोशन लगाये|
  • Lip Makeup Tips के अनुसार आप अपने परिधान के अनुसार भी इसका चयन कर सकते है|
  • ऑरेंज या ब्राउन शेड बहुत कम ही लोगों पर अच्छे लगते हैं जबकि हलके शेड्स जैसे पिंक, वायलेट अधिकतर लोगो पर जमते है|
  • यदि लिपस्टिक को ग्लॉसी लुक देना चाहते है तो लिपस्टिक लगाने के बाद थोड़ी सी लिपस्टिक को वैसलीन के साथ मिलाकर लगाने से ग्लॉसी लुक मिलेगा|
  • लिपस्टिक लगाने के लिए आपके होंठो का स्वस्थ होना जरुरी है| नहीं तो आपकी लिपस्ट‍ि‍क भी फटी-फटी नजर आती है| इसके लिए होंठो को एक्सफोलीएट करना जरुरी है|
  • एक्सफोलीएट करने के लिए होंठो को समय-समय पर स्क्रब की मदद से साफ करती रहें, ताकि डेड स्किन निकल जाये| साथ ही इन पर मॉइश्चराइज लगाये ताकि होंठ मुलायम रहे|
  • लिपस्‍टिक को आप ब्रश की मदद से भी लगा सकती है| ब्रश से लगाने का फायदा यह है आप इसे प्रेशर के साथ लगा सकते है| लेकिन एक बात का ख्याल रखे की ब्रश में बहुत ज्यादा कलर ना भरे और साफ़ ब्रश का ही इस्तेमाल करे|
  ऊपर आपने जाना How to Apply Lipstick in Hindi, अब आप भी अच्छी तरह से लिपस्टिक लगाकर किसी भी पार्टी या फंक्शन में आकर्षक लग सकती है|
Subscribe to