चंदन में छुपे है कई गुण, सिरदर्द, तनाव आदि में लाभकारी

चंदन में छुपे है कई गुण, सिरदर्द, तनाव आदि में लाभकारी

भारत में चंदन का स्थान सर्वोच्च है| यहाँ इसका आर्थिक महत्व काफी ज्यादा है| शायद यही वजह है की देवताओ को भी चंदन लगाया जाता है| चंदम एक खुशबूदार लकड़ी है, जो कई फायदों से भरपूर है| अंग्रेजी में इसे सैंडलवुड के नाम से जाना जाता है|

औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण यह आपकें त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है| चंदन के प्रयोग से ना केवल कील मुंहासों से छुटकारा मिलता है बल्कि यह त्वचा की रंगत निखारने, त्वचा में कसावट लाने भी फायदेमंद है|

दरहसल चंदन में एंटीबॉयोटिक तत्व मौजूद होते है जो त्वचा की किसी भी प्रकार के विषाणु से रक्षा करते है| इससे फोड़े, फुंसी, घाव आदि में औषधि की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है|

इसके ऊपर बताये गए सौंदर्य गुणों से तो लगभग हर कोई परिचित है| लेकिन क्या आप जानते है चंदन का प्रयोग ना केवल सौंदर्य समस्याओं बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदेमंद है| आइये जानते है Benefits of Sandalwood in Hindi.
 

Benefits of Sandalwood in Hindi: जानिए चंदन के फायदे

 

Benefits of Sandalwood in Hindi

  चंदन में कई सारे गुणकारी तत्व होते है| इसके प्राकृतिक औषधीय गुणों के चलते ये हमें कई रोगों से निजात दिलाता है। जहां एक तरफ महिलाएं इससे अपने सौंदर्य समस्याओं का उपचार करती है वही यह आपको शारीरिक समस्याएं जैसे की सिरदर्द, दांत दर्द आदि से भी निजात दिलाता है| आइए विस्तार से जानते है Chandan Benefits in Hindi:-  

पाचन क्रिया सुधारे

चंदन पाचन क्रिया को ठीक करने में मददगार है| और जैसा की हम सभी जानते है की यदि हमारा पाचन ठीक रहता है तो हम भी स्वस्थ रहते है| और इसका प्रयोग करना भी बेहद ही आसान है आप इसे किसी भी तरह प्रयोग कर सकते है| जैसे इसका लेप, तेल, पाउडर आदि| यह शरीर की प्रक्रिया का संतुलन बनाता है। साथ ही इससे स्त्रायुतंत्र और श्वास प्रक्रिया भी मजबूत बनती है|  

सिरदर्द से निजात

सिरदर्द होने पर चंदन का लेप माथे पर लगाऐं| माथे के बीचो बीच जहां पर बिंदी लगाते है वहां इसका लेप लगाकर, कुछ देर एक्यूप्रेशर करें। यदि आपका सिरदर्द गर्मी के वजह से हो रहा है तो वो बिलकुल ठीक हो जायेगा|  

त्वचा के दाग धब्बे दूर करे

चंदन Skin Care के लिए भी फायदेमंद है| प्रयोग के लिए दूध में चंदन पाउडर और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस लेप की चेहरे पर मालिश कर आधा घंटा लगा रहने दें। इससे चेहरे के दागधब्बे तो दूर होगे ही साथ ही आपको ठंडक का भी एहसास होगा।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, जानिए त्वचा को जवां बनाने के उपाय

 

बालों को मजबूत बनाए

आपको शायद जानकारी ना हो लेकिन चंदन पाउडर को आप कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके बालों को मजबूत बनाने के साथ साथ इन्हे चमक व पोषण भी देता है। इसके नियमित प्रयोग से कर्ली बाल सीधे भी होते है|  

दांत मजबूत बनाए

Sandalwood Oil में मसूड़ों को मजबूत करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए बहुत सारे दंत मंजनों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग करके बहुत सारी दांत से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है।  

घाव सुधारे

चंदन एक फायदेमंद हर्बल एंटीसेप्टिक है| इसकी कीटाणुनाशक विशेषता होने की वजह से यह छोटे घाव और खरोंच को बहुत जल्दी ठीक करता है। यदि आपकी त्वचा जल गयी है तो चंदन उससे भी राहत दिलाता है|  

सन टैन हटाए

यदि आप धुप के समय घर से बाहर निकलते हैं तो सूरज की किरणों का असर आपकी त्वचा पर पढता है| और इस बात की अधिक संभावना है कि इससे आपको सनटैन हो जाता हैं। लेकिन यदि आप त्वचा पर चंदन का प्रयोग करें तो इसके आराम और सुकून प्रदान करने वाले गुण आपको लम्बे समय से सूरज के झुलसाने वाले प्रभाव से दूर रखेंगे। यदि आप चंदन के साथ खीरा और दही मिलाये तो यह और भी ज्यादा प्रभावी हो जायेगा|  

त्वचा के लिए फायदेमंद फेसपैक

चंदन त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है| इससे बने फेसपैक त्वचा के लिए लाभप्रद है| यदि शरीर का कोई भाग काला पड गया हो तो 2 चम्मच बादाम का तेल, 5 चम्मच नारियल का तेल और 4 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर उस खुले भाग पर लगाएं। इससे कालापन तो जाएगा ही, त्वचा भी गोरी हो जाएगी|

यदि आप निखार पाना चाहती है तो चंदन में हलदी और पानी मिलाकर लगाए, चेहरा चमक जायेगा| वही यदि आप चाहते है की आपका चेहरा फ्रेश दिखे तो चंदन में गुलाब जल मिलाकर लगाए| इससे आपका चेहरा डल नहीं दिखेगा|

चंदन आपकी त्वचा की झुर्रियों को दूर कर देता है। इसमें त्वचा को डेटोक्सीफाई करने के अलावा उम्र के निशान छिपाने के गुण भी होते हैं। इसे केवल पानी के साथ मिलाकर लगाए|
 
ऊपर आपने देखा Benefits of Sandalwood in Hindi. आप भी इसका प्रयोग करके इसके लाभो को पा सकते है| गर्मियों के दिनों में आप साबुन का प्रयोग करने की बजाय शरीर पर चंदन का पाउडर या पेस्ट का भी प्रयोग कर सकते हैं|