जानिए दालों के प्रकार और इनसे होने वाले सेहतमंद फायदे

जानिए दालों के प्रकार और इनसे होने वाले सेहतमंद फायदे

आप सभी ने दाल का सेवन तो किया ही होगा| भारतीय भोजन में दाल का विषेश स्‍थान होता है। कई तरह की दालें ना केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है| पाचन की दृष्टि से भी इसे बहुत फायदेमंद माना गया है|

हम हमारे भोजन में कई तरह की दालें खाते हैं| पर क्या आप जानते है की इन दालों में कितने फायदे छुपे हुए हैं? दाल कई तरह की होती है जैसे मूंग, राजमा, उरद, तुअर आदि| इनमे कई तरह के पोषक तत्‍व जैसे की प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन, फॉस्फोरस, आयरन आदि मौजूद होते है|

यह सभी तत्‍व शरीर के स्वास्थ्य को ठीक रखने के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार है| और यदि आप शाकाहारी है तो आपको बिना देर किये इसे अपने खाने में शामिल करले| आइये जानते हैं Health Benefits of Pulses in Hindi, अर्थात कौन सी दाल में कौन से गुण छुपे हुए हैं।
 

Health Benefits of Pulses in Hindi: दाल से मिलने वाले फायदे 

 

Health Benefits of Pulses in Hindi

 

अंकुरित मूंग दाल

बहुत सारे लोगो को मूंग दाल खाना पसंद नहीं होता है| लेकिन क्या आप जानते है की यह आपके शरीर के लिए कितनी स्वास्थ्यवर्धक है| दरहसल दालों में सबसे पौष्टिक मूंग दाल होती है, और अंकुरित करने पर तो इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है|  इसमें कैल्शियम, पौटेशियम, आयरन, विटामिन ए, बी, सी और ई की भरपूर मात्रा होती है।
  1. मूंग की दाल से पाचन क्रिया सही बनी रहती है परिणाम स्वरुप आपको पेट सम्‍बंधी समस्‍या नहीं होती है|
  2. मूंग दाल शरीर में आवश्‍यक तत्‍वों की पूर्ति करती है नतीजनत आपका शरीर मजबूत बनता है|
  3. इसके स्‍प्राउट में साइट्रोजेन होता है जो आपके शरीर में कोलेजन और एलास्टिन बनाने का काम करता है इससे उम्र का असर चेहरे पर नहीं दिखाई देता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- वजन घटाने में मददगार है जीरा, जानिए इसके अन्य लाभ

 

मसूर दाल

मसूर दाल की प्रकृति गर्म होती है इसलिए ठंडी के दिनों में इसका सेवन करना अच्छा होता है| जिन लोगो का खून पतला होता है उन्हें इसे रक्त में गाढ़ापन लाने के लिए खाना चाहिए| इससे शरीर को बहुत शक्ति मिलती है।

मसूर में कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, क्लोरीन, एल्युमीनियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशिय, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, सल्फर, कॉपर, जिंक, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट आदि पाया जाता है| Masoor Dal Benefits कई है|

  1. इसमें विटामिन D पाया जाता है जो शरीर की हड्डियों के लिए अच्छा है|
  2. इससे कब्ज व अनियमित पाचन क्रिया में लाभ पहुँचता है|
  3. मसूर की दाल को जलाकर, उसकी भस्म बना कर दांतों पर रगड़ने से दाँतो के सभी रोग दूर होते हैं |
  4. इस उबटन को चेहरे पर नित्य लगाने से साँवला पड़ गया रंग गोरा होता है और चेहरा कांतिमय होता है|
 

अरहर की दाल

अरहर की दाल को तुअर की दाल भी कहा जाता है| चावल के साथ इस दाल का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है| इसका सेवन करने से बॉडी को कई तरह के न्यूट्रि‍शंस जैसे प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व मिलते हैं| यह प्रोटीन और फाइबर का बहुत बड़ा स्रोत हैं|
  1. ये कॉलेस्ट्रॉल फ्री है इसलिए हाई बी पी के मरीज इसका सेवन कर सकते है|
  2. तुअर दाल कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत्र है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है|
  3. यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है इसलिए नियमित रूप से इसे डायट में शामिल करने से दिल संबंधी रोग और टाइप 2 डायबिटीज से बचा जा सकता है|
 

काली बीन्‍स

काली बीन्‍स की सब्जी बनाई जाती है| कुछ लोग इसे भेल बनाने में भी इस्तेमाल करते है| इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन भी पाया जाता है| इसलिए हफ्ते में दो से तीन बार तो इसका सेवन अवश्य करना चाहिए|

गभवर्ती महिलाओं के लिये तो इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद है| दरहसल इसमें फोलेट पाया जाता है जो कि बच्‍चे के विकास के लिये एक जरुरी तत्‍व होता है। एक कटोरी काला बीन्‍स आपको 90 प्रतिशत तक के फोलेट की पूर्ति कर देता है|
 

राजमा

राजमा को किडनी बीन्स के नाम से भी जाना जाता है| इसे लोगो द्वारा बड़े चाव से खाया जाता है| इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन राजमा में सोया प्रोडक्‍ट के मुकाबले अधिक प्रोटीन होता है।

राजमा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन 'के' पाया जाता है, जो की नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है| इसको खाने से दिमाग को भी बहुत फायदा होता है|
 
ऊपर आपने जाना Health Benefits of Pulses in Hindi. दाल फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती हैं| इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है|

Subscribe to