जानिए एलर्जी क्या हैं और इससे बचने के घरेलू उपाय

जानिए एलर्जी क्या हैं और इससे बचने के घरेलू उपाय

एलर्जी, यह बहुत ही आम शब्द है जो हम सभी ने सुना है| एलर्जी के कई प्रकार है और इसके कई कारण भी होते हैं। जब कभी भी हमारा शरीर किसी पदार्थ के प्रति अति संवेदनशीलता दर्शाता है तो इसे ही एलर्जी कहा जाता है, अर्थात साधारण शब्दों में कहा जाए तो जब हमारे शरीर को कोई चीज़ सूट नहीं करती है तो शरीर द्वारा किसी पदार्थ के प्रति प्रतिकिर्या दर्शाई जाती है वही एलर्जी कहलाती है|

अक्सर धूल-मिट्टी या मौसम में आए बदलाव के कारण एलर्जी हो जाती है| किसी को कुछ तरह के फूलों की खुशबू से तो किसी को मशरूम से। यानी एलर्जी को लेकर कोई तयशुदा लिस्ट नहीं है| इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह किसी भी मौसम में हो सकती है| दरहसल हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिनके संपर्क में आने के कारण हमें एलर्जी हो सकती है।

देखा गया है की सर्दियों के दिनों में यह सबको ज्यादा परेशान करती है। इसके होने पर आमतौर पर  जुकाम, खांसी, नाक से पानी बहना, आंखों में लाली, खुजली आदि समस्याए होती है| लेकिन कई बार यह गंभीर भी हो जाती है| आज हम आपको Home Remedies for Allergy बता रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते है|
 

Home Remedies for Allergy: एलर्जी का आसान इलाज

 

Home Remedies for Allergy

  वैसे तो एलर्जी से दूर रहने का सबसे अच्छा उपाय इससे दुरी बनाना है| लेकिन कुछ एलर्जी वक्त के साथ उपचार करने पर ठीक भी हो जाती है| तो आइये जानते है Remedies for Allergies:-  

त्वचा की एलर्जी के लिए नीम

कुछ लोगों की त्वचा बहुत संवेदशील होती है। किसी वस्तु विशेष के संपर्क में आते ही उन्हें एलर्जी हो जाती है। कुछ लोगो को दूसरे के टॉवेल, कपड़े आदि से भी एलर्जी होती है| ऐसे में उन्हें इन चीज़ो से दूर ही रहना चाहिए|

जिन लोगो को बार बार त्वचा की एलर्जी होती है उनके लिए नीम का उपयोग बहुत फायदेमंद है| ऐसे लोगो को रोज 15-20 नीम के कोपले (कच्ची नरम पत्तियां) चबा चबा कर खाना चाहिए|

इसके साथ ही नीम की पत्तियों से बना पेस्ट भी लगा सकते है| हल्दी से बनी आयुर्वेद की दवा हरिद्रा खंड भी त्वचा के एलर्जी जन्य रोगों में बहुत गुणकारी है, पर इसका सेवन किसी आयुर्वेदिक वैद्य से पूछकर ही करना चाहिए| यह एक प्रभावी Skin Allergy Treatment है|
 

नाक की एलर्जी के लिए गिलोय और आंवला

नाक की एलर्जी दो तरह की होती है। एक तो वो जो पूरे साल चलती है और दूसरी वो जो साल में किसी खास वक्त के दौरान ही होती है| वैसे तो दोनों के लक्षण एक जैसे ही होते है|
  1. जिन भी लोगों को नाक की एलर्जी बार बार होती है, उन्हें नियमित कपालभाति का अभ्यास करना चाहिए| इसके अतिरिक्त घरेलू उपचारों में सुबह भूखे पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस में 1चम्मच शहद मिलाकर, कुछ समय लगातार इस मिश्रण को ले| इससे नाक की एलर्जी में आराम मिलता है|
  2. आयुर्वेद की दवा सितोपलादि पाउडर एवं गिलोय पाउडर को सुबह शाम भूखे पेट, 1-1 ग्राम की मात्रा में शहद के साथ कुछ समय तक लगातार लेने से नाक एवं श्वसन संस्थान की एलर्जी में आराम पहुंचता है|
  3. नासिका एवं साँस की एलर्जी से बचाने के लिए सर्दी में घर पर बनाया हुआ या किसी अच्छी कंपनी का च्यवनप्राश भी अच्छा रहता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- घमौरियों से परेशान है तो अपनाए ये आसान घरेलू उपचार

 

एलर्जी से बचाव के लिए नींबू और शहद

नींबू और शहद दोनों ही आपके शरीर के लिए बहुत गुणकारी है| इसके उपयोग करने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में एक निम्बू निचोड़ कर उसमे 2 चम्मच शहद मिलाकर पी जाये| इसे कुछ महीने तक रोजाना पिए| इससे आपका इम्यून सिस्टम इतना मजबूत हो जाता है कि शायद ही आपको एलर्जी हो।

इसके अतिरिक्त आप चाहे तो मिक्स जूस भी पी सकते हैं। मिक्स जूस बनाने के लिए आपको खीरे, चुकंदर और गाजर को मिक्स करना होगा। इनका मिक्स जूस रोजाना एक बार लें। आप केवल गाजर का रस भी ले सकते है|
 

अन्य उपाय इन्हे भी जानिए

  1. जिन लोगो को धूल मिटटी से एलर्जी है वो धूल मिटटी भरे वातावरण में काम ना करे| और अत्यधिक जरुरत पड़ तो फेस मास्क पहन कर ही काम करेंl
  2. सार्वजनिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने पर महिलाओं को वेगिनल इन्फेक्शन हो जाता है| जिससे उस जगह खुजली होती है| इससे निपटने के लिए नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर डालकर लगाए|
  3. यदि आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने के बाद त्वचा पर एलर्जी हो जाती है तो इसे पहनना छोड़ दे|
  4. रोज सुबह खाली पेट फल या सब्जी के जूस में 5 बूंद अरण्डी के तेल की डालकर पिएं। आप चाहें तो फल व सब्जी के जूस के अलावा  इसे पानी के साथ भी ले सकते हैं। इससे आप आंतों, स्किन और नाक तीनो तरह की एलर्जी से छुटकारा पा सकते हैं।
  ऊपर आपने जाना Home Remedies for Allergy. एलर्जी से बचाव और इसका उपचार आव्यशक है| नाक की एलर्जी को तो आपको गलती से भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यदि इलाज न किया जाए, तो इससे आपको साइनस और पेट की समस्याएं हो सकती हैं। कुछ चीजों से यदि आपकी एलर्जी बढ़ जाती है, उन सभी को आप खत्म तो नहीं कर सकते, लेकिन हां कुछ कदम उठाकर इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है|
Subscribe to