पतले बालों के लिए हेयर स्टाइल, जो बदल दे आपका लुक

पतले बालों के लिए हेयर स्टाइल, जो बदल दे आपका लुक

आजकल के इस व्यस्तता से भरी जीवनशैली में किसी के पास समय नहीं है| जिसके चलते लोग अपने  बालों की देखभाल जैसे समय पर तेल लगाना आदि नहीं कर पाते है| इस वजह से बाल पतले हो जाते है| साथ ही साथ आजकल लोगो का खान पान भी सही नहीं है| संतुलित आहार छोड़कर लोग फ़ास्ट फ़ूड आदि खाना पसंद करते है| इससे बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता और बाल पतले हो जाते है|

सही देखभाल के जरिये आप अपने बालों को फिर से घना बना सकते है| लेकिन इसमें समय लगता है और ऐसे में यदि आपको 1 दिन में ही अपने किसी दोस्त की शादी या कोई स्पेशल फंक्शन अटेंड करना हो तो, आप अपने बालों को लेकर दुखी हो जायेंगे|

वो लोग बड़े ही खुशनसीब होते है जिनके बाल घने होते है| ऐसे लोगो पर सारी हेयर स्टाइल जचती है| वही जिन लोगो के बाल पतले होते है उन्हें समझ ही नहीं आता की वो कैसे बाल जमाए| यदि आपके बाल पतले भी तो अब आपको और दुखी नहीं होना पड़ेगा| हम आपके लिए लाये है कुछ खास हेयर स्टाइल। तो आइये जानते है Hairstyle for Thin Hair in Hindi.
 

Hairstyle for Thin Hair in Hindi: पतले बालों के लिए हेयर स्टाइल

 

Hairstyle for Thin Hair in Hindi

 

आड़े-तिरछे फ्रिंज

पतले बालों को घना दिखाने का यह सबसे अच्छा तरीका है| जिन लोगो के बाल बहुत हलके है लेकिन माथा चौड़ा है उन लोगो को यह हेयरस्टाइल करनी चाहिए| दरहसल इसमें फ्रिंज यानी आपके बालों की लेयर्स को कुछ इस तरह काटते हैं कि बालों का कोई एक आकार न दिखे। अर्थात आपके बालों को अलग-अलग आकार के ढेर सारे फ्लिप्स देते है|  

पिक्सी और बॉब कट

कुछ लड़कियों को छोटे बाल बहुत अच्छे लगते है| पर बालों के हलके होने के कारण उन्हें समझ नहीं आता है की पिक्सी कट करवाया जाये या नहीं| ऐसे में पिक्सी के साथ यदि बॉब कट करवाया जाये तो आपके बाल भी घने दिखेंगे। Short Bob Hairstyles फंकी लड़कियों की खास पसंद है|  

सिर्फ आगे की तरफ से बॉब कट

चाहे बाल हलके हो या घने फॉरवर्ड एंगल वाला बॉब कट कई लड़कियां करवाती है| यह पतले बालों के लिए स्पेशल हेयर स्टाइल है| और यह लगभग हर फेस टाइप पर सूट करता है| लेकिन कर्ली बालों पर यह सूट नहीं करता है|  

कर्ली हेयर

यदि आपके बाल कर्ली हो या फिर यदि आपके दोस्त के बाल कर्ली हो तो आपने गौर किया होगा की कर्ली बाल यदि पतले भी तो पता नहीं चलता है| ऐसे बाल घने ही नजर आते है| यह बाल हमेशा ही फैशन में रहते हैं। बस आपको इस बात का ख्याल रखना होगा की जब भी बाल कर्ल करवाएं तो जड़ों से  ना करवाएं। इससे आपके बालों की जड़ों को नुकसान नहीं होगा।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- Hair Fall Control Tips In Hindi – पाइए सुन्दर लहराते बाल

 

लेयर्स हेयर स्टाइल

अक्सर एक समान लेंथ वाले सीधे बाल बहुत ही पतले नज़र आते हैं। यदि आपको सीधे बाल पसंद भी है तो उसे यु शेप देते हुए थोड़ी सी लेयर्स कटवा दे| ये बालों में वॉल्यूम ऐड करने का सबसे अच्छा तरीका है।  

पिक्सी कट

हलके और पतले बाल यदि लम्बे हो तो टूटते ज्यादा है| ऐसे में पिक्सी कट बालों के लिए बेस्ट है| इस हेयर स्टाइल में आपको अपने बालों की देखेरख भी नहीं करनी होती है और यह आपके लुक को मॉडर्न भी बना देता है| ऑफिसियल ड्रेसअप में तो यह लुक खूब फबता है|  

साइड बैंग्स

यदि आपके बाल स्ट्रेट फ्रिंज हो तो उसे आप तिरछी मांग बनाकर सेट कर सकते हैं| ऐसे में यह साइड बैंग्स हो जाता है। ये करने में भी बहुत ही आसान होती है|  

शार्ट एंड स्‍वीट बैंग्‍स

इस हेयरस्टाइल में बालों को छोटा रखा जाता है और सामने माथे की ओर हल्‍के बाल रखे जाते है| इस हेयरस्टाइल से टीनेजर को अच्छा लुक मिलता है|  

रफ लुक

यदि आप हर रोज यही सोंच कर परेशान हो जाती हैं कि आज कॉलेज के लिये कैसी हेयरस्‍टाइल बनाएं, तो आप अपने बालों को बिखरा हुआ लुक दे सकती है| इससे आप चिक और स्‍टाइलिश दोनों ही लगते हैं।  

कंधों तक बालों की लंबाई

यदि आपका चेहरा गोल है और बाल लंबे है तो आपको अपने बालों की लंबाई कंधों तक ही रखना होगी| ऐसा करने से आपको आपके चिकबोन्स उभरे हुए नजर आएंगे| आप चाहें तो वेव्स सा कर्ली हेयर भी रख सकते हैं लेकिन आपको हेयर कट लेयर शेप में ही करवाना होगा|   ऊपर आपने जाना Hairstyle for Thin Hair in Hindi. यदि आपके बाल भी पतले है तो ऊपर दी गयी हेयर स्टाइल्स को आजमाए और दिखे स्टाइलिश|
Subscribe to