त्वचा की रंगत निखारता है बादाम का तेल, जानिए और भी फायदे

त्वचा की रंगत निखारता है बादाम का तेल, जानिए और भी फायदे

बादाम खाने के कई फायदे है, यह हमें कितने सारे स्वास्थ्य लाभ देता है इस बात से तो हम सभी परिचित है| लेकिन क्या आप जानते है बादाम का तेल भी हमें कई लाभ प्रदान करता है| यह गुणों का भंडार है|

दरहसल बादाम में 44% तेल मौजूद होता है जिसे कोल्ड प्रेस करके निकाला जाता है| इसके तेल का आतंरिक और बाहरी दोनों तरह से प्रयोग किया जाता है|

बादाम तेल में विटामिन ए, बी और ई मौजूद होता है| बादाम के तेल को दूध में डालकर पिने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है| इससे शरीर में ताकत आती है| यह तेल आपकी सुंदरता को बढ़ाने में भी मदद करता है|

इससे रोजाना रात को त्वचा पर मालिश करके सोने से त्वचा का रंग निखरता है, और इसकी खास बात यह है की यह हर प्रकार की त्वचा के लिए अनुरूप है| बादाम के तेल की तासीर गर्म होती है| इसलिए इसके तेल से सिर की मालिश करने पर सिर में रक्त संचार तेज हो जाता है| जिससे बाल जल्दी बढ़ते हैं और उनकी जड़े मजबूत होती है| इसके और भी कई लाभो के बारे में जानने के लिये पढ़े Almond Oil Benefits in Hindi.
 

Almond Oil Benefits in Hindi - बादाम तेल के आश्चर्यजनक लाभ

 

Almond Oil Benefits in Hindi

 

दिल के लिए फायदेमंद

  • यदि आपका दिल कमजोर है या आपका कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ है | तो बदाम का तेल का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है|
  • जो लोग बादाम तेल का सेवन करते है उन्हें हार्ट स्ट्रोक का खतरा बेहद कम रहता है|
 

अच्छे बालो के लिए

  • इसके तेल की मालिश बालो से रुसी दूर कर बालो का झड़ना रोकती है|
  • यह दो मुह बालो की समस्या को भी दूर करता है|
  • Benefits of Almond Oil for Hair कई है| इससे बाल लंबे, काले और चमकदार बनते है|
  • बादाम तेल से सिर की चम्पी करने पर बाल रूखे नहीं होते, क्योकि यह एक कंडीशनर की तरह काम करता है|
 

फटे होंठ ठीक करे

  • जिन लोगो के होंठ फट गए हैं? उन्हें लिप बाल्‍म की जगह पर बादाम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए|
  • प्रयोग के लिए बादाम तेल की 5-6 बूंद 1 चम्‍मच शहद में अच्‍छी तरह से मिला ले। इसे हवा बंद कंटेनर में रखकर आप हफ्ते भर इसका इस्तेमाल कर सकती है|
  • उपरोक्त प्रयोग करने पर होंठो का फटना कम हो जाता है और इस पर गुलाबी चमक भी आती है|
 

आँखों की रौशनी बढ़ाये

  • बादाम तेल का उपयोग करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है|
  • इससे आँखों के पर्दे भी मजबूत होते है |
  • यह आँखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में भी मददगार है|
  • बादाम तेल के सेवन से आँखों से सम्बन्धित बीमारियों में आराम मिलता है|
  • देर रात तक काम करने, या कंप्यूटर्स पर ज्यादा काम करने पर यदि आपकी आँखे दुखती है तो इसका इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जैतून के तेल के फायदे: रखे बीमारियों से दूर

 

खूबसूरत त्वचा के लिए

  • बादाम का तेल आपकी त्वचा के लिये बहुत अच्‍छा माना जाता है।
  • इसका नियमित इस्तेमाल त्‍वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।
  • हल्का होने के कारण यह हर त्वचा में आसानी से समा जाता है।
  • मुंहासों के दाग को लेकर परेशान लोगो को इसे जरूर लगाना चाहिए|
  • त्‍वचा की खुजली और सूजन और जलन को कम करने में भी यह मददगार है|
  • Almond Oil for Face की बात करे तो, इसे रोज चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर हो जाती हैं।
  • बादाम तेल हर त्‍वचा को सूट करता है, जैसे रूखी त्वचा, तैलीय त्वचा, और नार्मल त्वचा|
  • इस तेल से यदि चेहरे पर रात को मसाज करें और सो जाएं। तो आपके चेहरे पर चमक आती है|
  • इसे यदि बेसन में मिलाकर पुरे शरीर की मालिश की जाये तो यह त्‍वचा को बूढा नहीं होने देता|
  • यह त्‍वचा के रंग को साफ़ करने में मदद करता है| जिन लोगो का धुप या ऐसी में काम करने की वजह से असली रंग दब गया है, वो इसे जरूर लगाया करे|
 

अन्य फायदे इन्हें भी जानिए:- 

  1. बादाम तेल का इस्तेमाल बॉडी रैश को ठीक करता है।
  2. गर्म दूध में, एक चम्मच बादाम का तेल डाल कर पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है|
  3. इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है| यह हड्डियों को मजबूत बनाता है|
  4. रोजाना एक चम्मच बदाम का तेल पीने से आपकी याददाश्त तेज होती है और नर्वस सिस्टम भी ताकतवर बनता है|
  5. बादाम के तेल को आप फेशियल स्‍क्रब के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको लेवल 1 चम्मच चीनी में बादाम तेल मिलाना होगा|
  6. यदि आपको मांसपेशियों में दर्द रहता है| तो एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच बादाम तेल, 2 चम्मच शहद मिला कर पिए| इससे दर्द में शीघ्र राहत मिलती है|
  ऊपर आपने जाना Almond Oil Benefits in Hindi. आप भी इस तेल का प्रयोग करके उपरोक्त लाभ पा सकते है|