जानिए घर पर ही मेनिक्योर करने के आसान तरीके

जानिए घर पर ही मेनिक्योर करने के आसान तरीके

लडकिया और महिलाये अपने चेहरे के साथ-साथ अपने हाथों को भी सुंदर दिखाना चाहती हैं। इसलिए जितना वो अपने चेहरे का ध्यान रखती है उतना ही अपने हाथो का भी ध्यान रखती है| और ऐसा हो भी क्यों न सुन्दर, कोमल हाथ सभी को अपने और आकर्षित करते है|

लेकिन रोजमर्रा के कार्य में व्यस्त होने के कारणवश किसी के पास समय नहीं है की वो रोजाना पार्लर जा सके| जिसके चलते हाथो की त्वचा रूखी और बेजान सी लगने लगती है|

घर व ऑफिस में काम करने के कारण आपको पार्लर में जाने का वक्त भले ही नहीं मिलेगा, लेकिन सुन्दर, चमकीले नाखुनो की खाव्हिश तो ऐसी ही बने रहेगी| लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको आज घर पर ही मेनिक्योर करने का तरीका बता रहे है| तो चलिए जानते है Manicure at Home in Hindi.
 

Manicure at Home in Hindi - खूबसूरत हाथों के लिए

  Manicure at Home in Hindi  

मेनिक्योर क्या है?

मेनिक्योर आपके हाथो को चमकाता है और उन्हें खूबसूरत बनाने में मदद करता है| दरहसल धूल मिटटी आदि चीज़ों से हमारे हाथ काले पड़ जाते है| इसलिए हाथों और नाखूनों को हमेशा प्राकृतिक तत्वों से अच्छी देखभाल की जरुरत होती है, ताकि इनकी मृत त्वचा निकल सके और हाथों और नाखूनों को खूबसूरत रूप मिले। इसके अतरिक्त हाथो के खूबसूरत दिखने के लिए नाखूनों को सही शेप में रखना भी बहुत ज़रूरी होता है|  

मेनिक्योर कैसे करे:-

 

नाखुनो को साफ़ करे

यदि आपके नाख़ून गंदे है तो आपके हाथो की ना केवल सुंदरता जाती है बल्कि इससे कई तरह की बीमारिया होती है| अपने गंदे और दाग लगे हुए नाखूनों को साफ़ करने के लिए:-
  • गरम साबुन के पानी में कुछ देर के लिए अपने हाथो को डुबोएं।
  • इनको साफ करने के लिए एक अच्‍छे ब्रश का इस्तेमाल जरूर करें।
  • यदि आपके दाग गहरे है और आसानी से नहीं छुट रहे है तो उसे साफ करने के लिए पानी में नमक और शैम्‍पू डाल कर दुबारा साफ करें।
 

नाखुनो को शेप दे

Home Manicure करते वक्त अपने नाखुनो को साफ़ करने के बाद उन्हें अच्छा सा शेप दे| नाखुनो और हाथो के अच्छे दिखने के लिए उनका शेप में होना बहुत ज़रूरी होता है। इसके लिए आप नेल कटर और फाइल की मदद ले सकते है|
  • यदि आप हाथों को भरा हुआ दिखाना चाहती हैं तो चौकोर या स्क्वायर शेप में नाखून रखें।
  • यदि आप लंबे हाथ दिखाना चाहती है तो स्कुओवल शेप दे|
  • एक बात का ख्याल रखे की नाखून का शेप हमेशा आपकी अंगुलियों से मेल खाता हुआ होना चाहिए।
 

हाथो का कालापन हटाये

  • सबसे पहले तो यदि आपके नाखून पर नेलपॉलिश लगी हुई हैं तो उसे रिमूवर से साफ करें।
  • एक नींबू लें और उसे काट कर हाथो पर रगड़े, फिर उंगलियो को गरम पानी से धो ले| इससे हाथो का कालापन दूर हो जायेगा|
  • शक्कर और शहद से बने स्क्रब से मालिश करने पर मृत त्वचा निकल जाती है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- घर पर ही हेयर स्पा से बालों को बनाइये आकर्षक और मजबूत

 

शहद और अंडे का पेस्ट

अपने त्वचा को साफ़ करने के बाद उसे मुलायम बनाने के लिए शहद और अंडे का पेस्ट लगाए| इसके लिए शहद की कुछ बुँदे, अंडे का सफ़ेद हिस्सा, ग्लिसरीन और थोड़े से जई के पाउडर को एक पात्र में लेकर मिश्रण बना ले| अब अपने हाथों को अच्छे से धो लें और इसके बाद इस मिश्रण का प्रयोग करें। 10 मिनट रखने के बाद हाथों को गर्म पानी से धो लें।  

यदि नाख़ून हो टूटे

  • यदि आपके नाखून टूटे और उखड़े हुए हैं तो उन्‍हें ऑलिव आइल लगा कर आप ठीक कर सकते है|
  • अपनी उंगलियों को गरम ऑलिव आइल में कुछ 8-10 मिनट तक के लिए डुबो कर रखे|
  • इसके पश्चात जितना भी तेल बच जाए उससे अपने हाथों की मालिश करें।
 

नेलपॉलिश लगाए

Manicure Tips के अनुसार सारी प्रक्रिया होने के बाद हाथो को सुन्दर दिखाने के लिए नेलपॉलिश लगाए| इसके लिए बेस से शुरुवात कर एक ही डायरेक्‍शन में इसे लगाए| आप अपने पसंद की, या फिर अपने हाथ पर सूट होने वाली नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती है|
  • यदि एक कोट लगाने के बाद आपकी नेलपॉलिश बाहर की तरफ फैल गई है तो उसे पेपर टॉवल की मदद से सफाई के साथ पोंछ लें।
  • नेलपॉलिश को हिलाने से उसमे बबल बन जाते है इसलिए उसे इस तरह घुमाये की उसमे बबल ना बने|
  • नेलपॉलिश लगाते वक्त बहुत सारी लेयर्स में इसे ना लगाए, 2 लेयर्स में ही इसे लगाए तभी यह दिखने में अच्छी लगती है|
  ऊपर आपने जाना Manicure at Home in Hindi. इन दिए गए तरीको से आप बिना किसी की मदद के और बिना पैसे गवाए खुद घर पर ही मेनिक्योर कर सकती है|
Subscribe to