स्वस्थ एवं सुंदर बालों के लिए आसान घरेलू उपाय

स्वस्थ एवं सुंदर बालों के लिए आसान घरेलू उपाय

सिर्फ युवा ही नहीं बढ़ी उम्र के लोगो को भी अपने बालों से प्यार होता है| अच्छे बाल आपको खूबसूरत दिखाने में अहम भूमिका निभाते है| लेकिन बाल का गिरना, टूटना, क्षति और रुसी आदि बालों को ख़राब बना देता है|

यदि हम पुराने समय की बात करे तो बालों का झड़ना उम्र बढ़ने की निशानी हुआ करती थी| परन्तु आज की व्यस्त जीवन शैली और काम से संबंधित तनाव के चलते, बाल गिरने की समस्या कम उम्र में ही देखने को मिल रही है|

अब आप सोंच रहे होंगे की बालों को स्वस्थ बनाने के लिए आपको कीमती सैलून जाना होगा, महंगे उपचार करने पड़ेंगे, ब्रांडेड कंडीशनर और शैंपू खरीदने पड़ेंगे आदि| लेकिन ऐसा नहीं है आपके किचन में मौजूद कुछ घरेलू चीज़ो की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बना सकते है| शहद से लेकर अंडे, आदि चीज़े आपके बालों को स्वस्थ बनाने में मददगार है| आइये जानते है इन्हीं में कुछ Home Remedies for Healthy Hair.
 

Home Remedies for Healthy Hair: बालों के लिए घरेलू उपचार

 

Home Remedies for Healthy Hair in Hindi

 

तेल की मालिश

बालों को स्वस्थ बनाने के लिए सर पर गर्म तेल की मालिश करना भारत में बहुत लोकप्रिय माना जाता है| आप अच्छे परिणाम के लिए Coconut Oil for Hair या जैतून का तेल का उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो बाल धोने के एक रात पहले नारियल तेल लगाकर उससे अपने सर की चम्पी कर सकते है| या फिर बाल धोने के एक घंटे पहले भी नारियल तेल में कुछ बुँदे नीम्बू के रस की मिलाकर इससे अपने बालों में मसाज कर सकते है|  

गुणकारी मेथी के बीज

मेथी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है यह बात तो हम सभी जानते है| लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं आपके बालों को स्वस्थ बनाने में भी यह बहुत फायदेमंद है| इसका प्रयोग करने के लिए दो चम्मच मेथी के बीज लेकर उन्‍हे पानी में भिगोने के लिए रख दे। जब यह अच्छे से भीग जाये तो सुबह उठकर इसका पेस्‍ट बनाये और बालों में लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दें और बाद में धो लें। ऐसा करने से आपके बालों की रूसी चली जाएगी।  

अंडे का पैक

जिन लोगो के बाल बहुत पतले है अंडे का पैक उन् लोगो के लिए बहुत फायदेमंद होता है| दरहसल अंडा प्रोटीन, सल्फर, जिंक, लोहा, सेलेनियम, फास्फोरस और आयोडीन से भरपूर होता है| इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है इसलिए बालों के विकास में यह बहुत सहायक है| अंडे का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद है|

अंडे का पैक बनाने के लिए आपको जरुरत है, एक अंडे का सफेद भाग, एक चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद| इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग ले, और इसमें जैतून का तेल और शहद की एक चम्मच डाले|चिकना  पेस्ट बनाने के लिए सब अच्छी तरह से मिक्स कर ले|

यह पेस्ट अपने बाल और स्कैल्प पर अच्छे से लगाए और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में शैम्पू की मदद से बाल धो ले| बाल धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करे| अपने बालों को लंबे और चमकदार बनाने के लिए अंडे के इस पैक को आप हफ्ते में एक बार लगा सकते है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए सफेद बालों को काला करने के प्रभावी घरेलू उपचार

 

बीयर से उपचार

आपको भले ही सुनकर आश्चर्य लग रहा होगा लेकिन अपने बालों को बियर से धोना भी एक लोकप्रिय उपचार है| इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बियर भरे| अब बालों में शैम्पू कर ले और हल्के हाथो से तोलिये से बाल सुख ले| अब बालों में बियर स्प्रे करे| बहुत से लोग इस बात का विश्वास मानते है की बीयर में इस तरह के गुण मौजूद है जिससे आप अपने बालों में चमक लौटा सकते है|  

गुडहल का फूल

गुड़हल के फूल आपके बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करते है| जब भी आप बाल धोते है हर बार इसका इस्तेमाल कर सकते है| यह एक आसान और प्रभावी Hair Fall Treatment है|

प्रयोग के लिए आपको चाहिए:-

  1. 2 गुड़हल के फूल
  2. 2 चम्मच नारियल का तेल या तिल का तेल

सबसे पहले नारियल तेल या तिल के तेल के साथ गुड़हल के फूलों का एक पेस्ट तैयार करले| इस पेस्ट को आप समान रूप से अपने बालों पर लगा ले| 15-20 मिनट रखने के बाद हल्के शैम्पू से बाल धो ले|
 

अच्छा भोजन और व्यायाम

हम आपको बताना चाहते है की चाहते होम रेमेडी हो या कोई भी उपचार ऊपरी तौर पर यह तभी काम करता है जब आप अंदर से स्वस्थ हो| इसलिए आपको अच्छा भोजन और व्यायाम करना जरुरी है| फल और पत्तेदार सब्जियों का सेवन आपकी शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है जो की स्वस्थ बालों के लिए जरुरी है| इसके अतिरिक्त दिन में 8-10 गिलास पानी पीना भी जरुरी है|

संतुलन खानपान और थोड़ा सा व्यायाम आपके बालों को चमक देकर इसे मुलायम और स्वस्थ बना देगा| व्यायाम करने से आपके शरीर में रक्त का संचार सही से होता है जिससे आपके बालों का विकास तेजी से होता है|
 
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Healthy Hair in Hindi.  इन तरीकों से आप अपने बालों को स्वस्थ बना सकते है| इसके अतिरिक्त बालों को अच्छे बनाये रखने के लिए स्टाइलिंग के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट यूज़ ना करें, इनसे बालों को नुकसान पहुंचता है|