मधुमेह और दिल के रोगों में फायदेमंद है सोयाबीन का सेवन

मधुमेह और दिल के रोगों में फायदेमंद है सोयाबीन का सेवन

सोयाबीन को तिलहन की फसल माना जाता है। इसकी खेती अधिक हल्‍की रेतीली व हल्‍की भूमि को छोड्कर सामान्यतः सभी प्रकार की भूमि में सफलतापूर्वक की जा सकती है| यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण खाद्य स्त्रोत है| इसमें मौजूद तत्व शरीर को पोषण देकर स्वास्थ्य को सुधारने के लिए बहुत उपयोगी है|

इसमें लगभग 40 प्रतिशत प्रोटीन मौजूद होता है, जो कि दालों में सर्वाधिक है। आपको शायद आश्चर्य होगा किन्तु इसमें अंडे से भी अधिक प्रोटीन पाया जाता है| इसमें मौजूद प्रोटीन में सभी आवश्यक अमिनो-अम्ल होते है जो मनुष्य के लिए उपयुक्त माने जाते है| प्रोटीन के अतिरिक्त इसमें विटामिन और खनिज तथा विटामिन 'बी’ काॅमप्लेक्स और विटामिन 'ई ’ भी अधिक मात्रा में होता है|

जो लोग दिन में एक बार सोयाबीन से बनी चपाती खाते है उनका पेट साफ़ रहता है और उन्हें एसिडिटी की समस्या नहीं होती है| सोयाबीन के सेवन से त्वचा के दाग धब्बे, झुर्रियाँ और फाइन लाइन भी कम हो जाती हैं। दरहसल इसमें पाये जाने वाले फीटोएस्ट्रोजन से शरीर में एस्ट्रोजन बनने लगता है, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मददगार है| इसके और भी कई फायदों को जानने के लिए पढ़े Soybean Benefits in Hindi.
 

Soybean Benefits in Hindi - सोयाबीन के स्वास्थ्य लाभ

 

Soybean Benefits in Hindi

 

हड्डियाँ मजबूत बनाएं

जिन महिलाओं में पोस्ट मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) हो चुकी है उनके शरीर में नाइट्रोजन की कमी के चलते हड्डियों में कैल्शियम की कमी आ जाती है नतीजनत हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र में हड्डियाँ टूटने की संभावनाएँ अधिक बढ़ जाती हैं। किन्तु यदि सोयाबीन के खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाये तो इस समस्या को कम किया जा सकता है| इसका सेवन करने से हड्डियों में तत्वों की सघनता बढ़ जाती है और हड्डियों को मजूबती मिलती है।  

बालों का गिरना रोके

यदि आप बाल झड़ने से परेशान हो चुके है तो हम आपको बताना चाहते है की सोयाबीन गंजापन और बालों को गिरने से रोकता है| प्रयोग के लिए आप बाल धोने से एक रात पहले बालों में सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ होती है, और बाल मजबूत बनते है|   बालों का विकास बढ़ाने के साथ साथ यह आपके बालों में चमक लात है| जो लोग इसका सेवन करते है| उनके दो मुंह बाल खत्म हो जाते है| यह बालों को रेशमी, मुलायम और चमकदार बनाता है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- वजन घटाने में मददगार है जीरा, जानिए इसके अन्य लाभ

 

एनीमिया का उपचार

सोयाबीन का सेवन उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है, जो कि एनीमिया (हीमोग्लोबिन की कमी) की बीमारी से पीड़ित है| दरहसल सोयाबीन में कैल्शियम व लोहा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह शरीर में लोह तत्वों की कमी नहीं होने देता है| वही केवल दूध पिने से यह पूर्ति पूरी नहीं हो पाती| इसलिए महिलाओं के लिए यह बहुत उपयोगी है|  

त्वचा को खूबसूरत बनाए

जिन लोगो की त्वचा मुरझाई हुई है उनके लिए भी सोयाबीन के कई फायदे है| प्रयोग के लिए सोयाबीन पाउडर को पानी में मिला कर पेस्ट बनाले और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। 15-20 रखे और फिर धो ले| सोयाबीन में मौजूद विटामिन ई मृत त्वचा की कोशिकाओं को फिर से बनाता है। जिससे त्वचा फिर से जवां और खूबसूरत दिखने लगाती है।  

अच्छी नींद लाने में मददगार

Health Benefits of Soybean कई है| यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है, और रात को बार बार नींद टूटने की समस्या होती है| तो आपको सोयाबीन से बनी चीजें खाना चाहिए| इसमें मौजूद मैग्नीशियम आपको अच्छी नींद लाने में सहायता प्रदान करता है|  

अन्य फायदे इन्हे भी जानिए:-

  1. यदि शरीर में कमजोरी आ गयी है तो अंकुरित सोयाबीन चबाने और उसके साथ सोयाबीन से बना आहार खाने से कमजोरी दूर हो जाती है। क्योंकि सोयाबीन शरीर का विकास करने वाले कुदरती खनिज पदार्थो से भरपूर है।
  2. मधुमेह के रोगियों के लिए सोयाबीन के आटे का उपयोग फायदेमंद होता है। देखा जाये तो यह पुरे परिवार के लिए एक उत्तम आहार है। खासतौर पर मधुमेह तथा दिल के रोगियों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए|
  3. सोयाबीन का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है| इसका सेवन करने से त्वचा पर झुर्रिया नहीं होती| साथ ही जिन लोगो की त्वचा रूखी और पपड़ीदार है इसके सेवन से उन लोगो की त्वचा को नमी मिलती है वही तैलीय त्वचा वाले लोगो का अतिरिक्त तेल साफ़ हो जाता है। यह हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है|
  ऊपर आपने जाना Soybean Benefits in Hindi. आप भी सोयाबीन का सेवन करके इसका फायदा पा सकते है| लेकिन किसी चीज़ की भी अति सही नहीं है| इसलिए सोयाबीन को भी संतुलित मात्रा में ही खाये|
Subscribe to