तेल रहित और खिलखिलाती फ्रेश त्वचा के लिए घरेलू उपचार

तेल रहित और खिलखिलाती फ्रेश त्वचा के लिए घरेलू उपचार

तैलीय त्वचा (Oily Skin) बहुत से लोगो के लिए आम बात है। इससे त्वचा बहुत ही सुस्त दिखती है और धूल को अपनी ओर आकर्षित करती है। व्हाइटहेड, मुँहासे, ब्लैकहेड और पिंपल्स तैलीय त्वचा की मुख्य समस्याऍ हैं। इस तरह की त्वचा बड़े बड़े पोर्स से ग्रस्त होती है। तैलीय त्वचा ग्रंथियों के अतिसक्रिय होने के कारण होती है, जो कि बहुत ज्यादा तेल जैसा पदार्थ (सीबम) पैदा करती है।

देखा जाये तो एक सही मात्रा में प्राकृतिक तेल त्वचा को स्वस्थ रखता है, साथ ही साथ झुर्रियों को भी कम करता है| परन्तु, तेल की अधिक मात्रा पोर्स का कारण बन सकती है। इसलिए, तैलीय त्वचा का विशेष ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। तैलीय त्वचा का उपचार करना चुनौती भरा हो सकता है। अगर आपकी त्वचा ज्यादा मात्रा में तेल उत्पन्न कर रही है और आपके जीन इसके लिए जिम्मेदार है|

तैलीय त्वचा आपके सौंदर्य को खराब कर देती है, लेकिन आप ऐसी त्वचा को अच्छा बनाने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। तैलीय त्वचा के लिए घर पर विभिन्न प्रकार के उपचार उपलब्ध होते हैं| आइये जानते हैं Home Remedies for Oily Skin के बारे में।
 

Home Remedies for Oily Skin: तैलीय त्वचा से पाएं छुटकारा

 

Home Remedies for Oily Skin

  यहाँ हम तैलीय त्वचा की देखभाल के लिए कुछ महत्वपूर्ण  घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसे अपना कर आप अपनी त्वचा को ताज़ा और आकर्षित रख सकते हैं-  

दूध का करें इस्तेमाल

दूध का प्रयोग से जाने कि How to Treat Oily Face. लैवेंडर के तेल या चन्दन के तेल की 2-3 बूँद को आधा कप दूध में मिलाये और रात को सोने से पहले इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। इस मिश्रण से 2 से 3 मिनिट तक मालिश करें और सो जाएँ। अगली सुबह चेहरे को गर्म पानी से धो लें| तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना किया जाना चाहिए।

इसके अलावा, आप कच्चे दूध को भी चेहरे पर लगा सकते हैं। सूखने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिए बहुत ही कारगर उपाय है।
 

तेल को कम करें शहद

चेहरे पर शहद लगाए और 15 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर ठन्डे पानी से धो लें। शहद की  एक्सफोलिएटिंग प्रकृति चेहरे से अतिरिक्त तेल को कम कर देती है। इसके अलावा, यह  पोर्स को खोल देती है और झुर्रियों से बचाती है|

इस उपाय के अलावा, कुछ बादाम को शहद में मिलाये और आराम से इस मिश्रण को अपनी तैलीय त्वचा पर लगाएं| 5-10 मिनिट तक रहने दें और गर्म पानी से धो लें। यह Oily Skin Treatment के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है और अच्छे परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2 बार करना चाहिए।
 

सेब भी फायदेमंद

सेब को किस कर चेहरे  पर लगाए। 15 मिनिट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा, सेब को किस कर या फिर  सेब के रस को थोड़े से दही और निम्बू रस में  मिलाकर चेहरे पर लगाए। 15 मिनिट लगे रहने के बाद ठन्डे पानी से धो लें।  एक और तरीके से सेब का इस्तेमाल  कर सकते हैं। एक मैश करा हुआ सेब, आधा कप पका हुआ दलिया और 1 टूटा हुआ सफेद अंडा लें। इन्हे एक साथ मिलाये और चेहरे पर लगाए। 20 मिनिट तक लगे रहने के बाद इसे धो लें। सेब में मौजूद अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड त्वचा को मजबूत और अच्छा करता है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए त्वचा के दाग धब्बे दूर करने के प्रभावी घरेलू उपचार

 

पोर्स को बंद करने के लिए टमाटर

टमाटर को आधा कांटे और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनिट के बाद ठन्डे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक इसे रोजाना लगाए, जब तक कि कोई परिणाम न मिले। इसके अलावा, कुछ टमाटर को अवोकेडो के साथ मिलाये और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। इसे सूखने दें और 15 मिनिट के बाद इसे धो लें| यह पोर्स को बंद करने और चेहरे में चमक लाने में मदद करता है।  

सेब का सिरका

1/4 कप सेब का सिरका ले और इसे 3/4 कप पानी में मिलाये। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। सेब के सिरका में मौजूद  अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड त्वचा को नम करने में मदद करता है और तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसके अलावा, एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाये और रोजाना सोने से पहले इसे पिए। यह उपाय शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने में और त्वचा से तेल को कम करने में मदद करता है।  

खीरा या ककड़ी

ककड़ी की स्लाइसेस काटें और सोने से पहले चेहरे पर लगाए। रातभर लगे रहने दें और सुबह उठकर इसे गर्म पानी से धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिए एक अच्छा प्राकृतिक उपाय है। इसके अलावा, ½ ककड़ी और ½ निम्बू के रस को मिलाये और कुछ दिन तक चेहरे पर लगाए। यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा होता है। यहाँ तक कि यह त्वचा से चित्ते और कालेपन को भी कम कर देता है।  

बर्फ अतिरिक्त तेल के लिए

बर्फ का टुकड़ा लें और अपनी तैलीय त्वचा पर अच्छे से घिसे। बर्फ को त्वचा पर घिसते से ही यह त्वचा में समाये हुए अतिरिक्त तेल को निकाल  देता है। इसके अलावा, बर्फ का पानी भी लाभकारी होता है।   ऊपर आपने जाना Home Remedies for Oily Skin. इन दिए गए उपायों को अच्छी तरह से अपनाए, ताकि तैलीय त्वचा से जल्द से जल्द छुटकारा पाएं और चमकती हुई त्वचा पाएं।