प्रपोजल टिप्स - लड़की से प्यार का इजहार करने के बेस्ट तरीके

प्रपोजल टिप्स - लड़की से प्यार का इजहार करने के बेस्ट तरीके

हर किसी को अपनी जिंदगी में किसी ना किसी से प्यार होता है, जब भी कोई किसी को पसंद करने लगता है तो उसके साथ समय बिताना चाहता है, इसके लिए सामने वाले को पहले अपने दिल की बात कहनी पढ़ती है|

यदि आपको लगता है कि आप भी किसी को पसंद करने लगे है और आपको अपना सही साथी मिल गया है तो अब बस आपको उसे तीन जादुई शब्द कहना है| इस तरह की सिचुएशन में लड़के बहुत नर्वस हो जाते है की किसी भी लड़की के सामने प्यार का प्रस्ताव कैसे रखे, या फिर इसका सबसे अच्छा तरीका क्या है, और क्या ऐसा करना सही रहेगा या नहीं?

यदि आप अपने प्यार का प्रस्ताव रखना चाहते हैं, तो इतनी बार मत सोचिये, कही आप ज्यादा देर ना करदे| इसलिए उसे अभी प्रपोज़ करे| यदि आपने प्रस्ताव रखने का प्लान कर लिया है तो आइये जानते है How to Propose a Girl in Hindi, यहाँ दी गयी टिप्स आपके लिए फायदेमंद साबित होगी|
 

How to Propose a Girl in Hindi - लड़की को प्रपोज़ कैसे करे

 

How to Propose a Girl in Hindi

  आपको आपकी लव वन मिल गयी है और आप Best Way to Propose a Girl ढूंढ रहे है तो नीचे दिए गए सुझाव आपकी मदद कर सकते है:-  

कब करे प्रपोज़

यदि आपने किसी को प्रपोज़ करने का सोच लिया है तो किसी अच्छे दिन का चुनाव करे, जैसे की वैलेंटाइन डे, या फिर 31st की नाईट या फिर जिस दिन आप पहली बार मिले थे, उस दिन और महीने की तारीख आप चुन सकते है| लेकिन आपको यह लगता है यह इन् दिनों में अभी बहुत समय है तो ज्यादा दिन इन्तेजार ना करना ही सही रहेगा|
  • लड़कियों का ज्यादा इन्तेजार करना पसंद नहीं होता, इसलिए कहने के लिए यही सही समय है की "मैं तुम्हें प्यार करता हूँ"|
  • यदि आप पहले से ही रिलेशन में है और आप शादी के लिए प्रपोज़ करना चाहते है तो किसी स्पेशल डे का इन्तेजार कर सकते है|
 

कॉंफिडेंट से अपनी बात कहे

बहुत से लड़के अपनी दिल की बात कहने में घबराते है| की सामने वाला कही इंकार ना करदे, या फिर लड़की आपके बारे में क्या सोचेगी आदि| लेकिन आपको खुद पर विश्वास रखते हुए बिना घबराये अपने दिल की भावनाओं को व्यक्त करना होगा, तभी बात बन पायेगी|
  • आपको परिणामों की परवाह नहीं करते हुए, अपने दिल की बात कहना चाहिए|
  • उस दिन अच्छी सी पोशाक पहने, क्योंकि यह आपके लाइफ का स्पेशल दिन है|
  • सामान्य रहे और एक कॉंफिडेंट मेन की तरह व्यवहार रखे|
 

किसी अच्छी जगह का चुनाव

हर लड़की चाहती है की उसका प्रपोसल बहुत खास हो, मूवी की तरह रोमांटिक हो| इसलिए किसी रोमांटिक जगह का चुनाव करे| आप किसी खास जगह जाकर अपने दिल की बात कह सकते है या फिर आपकी लववन के लिए कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते है|
  • शांत जगह पर आपको अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त करने के लिए मदद मिलती है।
  • आप समुद्र तट पर भी अपने प्यार का प्रस्ताव रख सकते हैं|
  • पार्क में पिकनिक के दौरान भी प्रस्ताव रखा जा सकता है|
 

खास हो आपके शब्दों का चुनाव

आपके शब्दो का चुनाव खास हो इससे हमारा मतलब यह नहीं है की आपको उसे आई लव यू नही कहना है| इससे हमारा तात्पर्य है की आपको अपने दिल की बात तो कहनी है पर कुछ यु की सामने वाली लड़की को इंकार का मौका ना मिले| यह Best Ways to Propose है|
  • एक रोमांटिक सांग गाकर, फिर लव यू कहे|
  • कोई शायरी भी बोल सकते है|
  • प्रपोज़ करते वक्त लाल गुलाब का फूल देना ना भूले|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जब प्यार हो एकतरफा – तो क्या करें, क्या ना करें

 

उपहार दे

किसी को उपहार देना अपने दिल की बात कहने का सबसे अच्छा तरीका होता है| और लड़कियों को तो गिफ्ट्स बहुत पसंद आते है| आप अपनी लव वन के लिए कोई ब्रेसलेट या ड्रेस खरीद सकते है| और यदि आप शादी के लिए प्रपोज़ कर रहे है तो अंगूठी से बेहतर कोई विकल्प हो ही नहीं सकता| और आपका बजट कम है तो आप लड़कियों की फेवरेट चीज़ यानि चॉकलेट्स गिफ्ट कर सकते है|
  • यदि आपने उसकी पसंद के अनुसार उपहार खरीदा है तो यह निश्चित रूप से काम करेगा|
  • लड़कियों को अपने प्रियजनों से उपहार मिलना पसंद होता है|
 

यदि करना हो कुछ नया

यदि आप पुराने समय से चलते आ रहे तरीको को नहीं आजमाना चाहते है तो नए तरीके भी ट्राई कर सकते है| लड़कियों को क्रिएटिविटी बहुत इम्प्रेस करती है|
  • आप मग या टीशर्ट पर उसकी फोटो के साथ लव यू लिखवाकर भेज सकते है|
  • रेडियो पर आपके प्यार का इज़हार कर सकते है|
  • इ लव लेटर के जरिये प्रपोज़ कर सकते है|
  ऊपर आपने जाना How to Propose a Girl in Hindi. यह टिप्स आपके प्रपोसल को कामयाब बनाने में जरूर मदद करेगी|
Subscribe to