जानिए काले चने के ढेरों फायदे, अच्छी सेहत के लिए

जानिए काले चने के ढेरों फायदे, अच्छी सेहत के लिए

काला चना, आपको लगभग हर घर में देखने को मिल जायेगा| इसे कई तरह से खाया जाता है जैसे सब्जी बनाकर, उबाल कर, भूनकर आदि| हर तरीके से लोग इसे खाना पसंद करते हैं|

स्वास्थ्य की दृस्टि से इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है| देखा जाए तो हर चने का सेवन सेहत के लिए अच्छा ही है| लेकिन अंकुरित काले चने सेहत के लिए ज्यादा अच्छे होते है|

काले चने में कई सारे पोषक तत्व जैसे की विटामिन ए, बी, सी, डी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि पाया जाता है| यदि आप रात भर भिगोये हुए 2 मुट्ठी चने रोजाना खाते है तो इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है|

इसमें कई सारी बीमारियों से निजात पाने के गुण छुपे है, और मधुमेह से पीड़ित लोगो के लिए तो यह बहुत ही अच्छा है| यह ज्यादा महंगा भी नहीं है, आप आसानी से इसे खरीद सकते है| आइये विस्तार से जानते है और भी कई Kale Chane Ke Fayde in Hindi.
 

Kale Chane ke Fayde in Hindi - काले चने के बेहतरीन फायदे

 

Kale Chane ke Fayde in Hindi

 

पथरी होने की संभावना को दूर करे

गलत खानपान और दूषित पानी के सेवन से आजकल किडनी और गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या बहुत बढ़ गयी है| देखा जाये तो हर दूसरे-तीसरे व्यक्ति के साथ स्टोन की समस्या हो रही है। यदि आप नहीं चाहते की इस समस्या से आपको भी दो चार होना पड़े तो चने का सेवन करे|
  • काले चने से बने आटे की रोटी खाने पर यदि पथरी है, तो वो आसानी से निकल जाती है|
  • काले चने का सेवन आपके पुरे शरीर की सफाई करने में मददगार है|
  • रातभर भिगोए हुए काले चने में थोड़ी-सी शहद की मात्रा मिलाकर खाने से स्टोन के होने की संभावना काफी कम हो जाती है|
 

वजन घटाने में सहायक

काले चने में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है| जिससे वजन के कम होने में मदद मिलती है| साथ ही इसे खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिससे खाने की ललक कम होती है और हम ओवरईटिंग से बच जाते है| इसलिए Kala Chana for Weight Loss जरूर अपनाएं|
  • जो लोग अपना वेट कम करना चाहते है वो अपनी डाइट में चने जरूर शामिल करें।
  • इसे अंकुरित करकर खाने से इसमें फाइबर और बढ़ जाता है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- मधुमेह और दिल के रोगों में फायदेमंद है सोयाबीन का सेवन

 

पाचन ठीक रखे

चना आपके पेट के लिए अच्छा होता है| और जिन लोगो को अकसर कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए| इसमें ढेर सारा फाइबर मौजूद होता है जो पेट को साफ करने में मददगार है।
  • चने में मौजूद फाइबर आपकी आंतों को साफ़ करने का काम करता है।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन पेट के मूवमेंट को बिगड़ने नहीं देते।
  • बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोग अपने आहार में चने को शामिल कर सकते है|
 

आयरन का सबसे सस्ता स्रोत

काला चना आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है| हम आपको बताना चाहते है की 100 ग्राम चनो में करीब 3 एमजी आयरन मौजूद होता है। आयरन के अतिरिक्त इसमें पोटेशियम, मैगनीशियम और कैल्‍िशयम भी मौजूद होता है|
  • यह आपके शरीर में आयरन की जरुरत का 20 फीसदी पूरा कर देता है|
  • इसका सेवन एनीमिया से बचाता है|
 

पुरुषों के लिए फायदेमंद

पुरूषों में पौरूष को बढ़ाने में काला चना किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। इसके प्रयोग के लिए भीगे हुए चनों के पानी को शहद के साथ मिलाकर पीना चाहिए। इसके अतिरिक्त रोज दो मुट्ठी अंकुरित चने चबा-चबा कर खाने से भी इसमें काफी फायदा होता है|  

बेहतरीन फेसपैक

Black Chana Benefits कई है| काले चने से ना केवल आपकी सेहत सुधरती है, बल्कि यह सौंदर्य को भी निखारने में मददगार होता है। इससे चेहरे पर चमक आती है|
  • इसके लिए चने के आटे में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर फेस पैक बना ले|
  • सूखने तक रहने दे, फिर सादे पानी से चेहरा धो ले|
  • इससे चेहरे की रंगत निखरती है और त्वचा मुलायम होती है।
 

अन्य फायदे इन्हें भी जानिए:-

  1. हिचकी में राहत दिलाये
  2. मूत्र संबंधित रोग दूर करे
  3. जुकाम में आराम दिलाये
  4. त्वचा की रंगत निखारे
  5. पुरुषों के लिए फायदेमंद
  6. ऊर्जा बढ़ाने में मददगार
  7. मधुमेह में फायदेमंद
  8. त्वचा में चमक लाये
  ऊपर आपने जाना Kale Chane ke Fayde in Hindi. चने को गरीब का मेवा भी कहा जाता है| इसके फायदों को हम कई बार अनदेखा भी कर देते है| लेकिन यह सस्ता भी है और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी, इसलिए हमें इसे अपने आहार में शामिल करके इसके स्वास्थ्य लाभ जरूर प्राप्त करना चाहिए|
Subscribe to