रोगों में फायदेमंद घरेलू औषधियाँ, जाने और अपनाये

रोगों में फायदेमंद घरेलू औषधियाँ, जाने और अपनाये

हम सभी चाहते है की हम स्वस्थ रहे| स्वस्थ रहने के लिए कुछ लोग व्यायाम, वक्त पर सोना आदि भी करते है| लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है की हम हमेशा स्वस्थ रहे, कभी न कभी हम बीमार पड़ ही जाते है| जैसे हम आज तक तो ठीक रहते है लेकिन अगले सुबह जब उठते है तो हमें हमारा गला ख़राब मिलता है|

और कभी कभी तो व्यायाम करने वाले इसलिए बीमार पढ़ जाते की, व्यायाम करते हुए उन्हें अकड़न या मोच आ जाती है| कब हमारा स्वास्थ्य, किस कारणवश ख़राब हो जाये, यह कोई नहीं कह सकता| यहाँ तक की केवल बदलता तापमान भी हमारे शरीर को प्रभावित करता है|

यदि समस्या गम्भीर होती है तो बिना किसी शंका के आप चिकित्सक को दिखा सकते है, किन्तु छोटी मोटी बीमारियों के लिए आप बार बार हॉस्पिटल तो नहीं जा सकते| ऐसे में घरेलू उपचार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है| यहाँ जानिए Useful Home Remedies in Hindi.
 

Useful Home Remedies in Hindi:अनेक बीमारियों की प्रभावी औषधियां

 

Useful Home Remedies in Hindi

  घरेलू उपचारो का फायदा यह है की यह औषधियाँ आपके घर पर ही मौजूद रहती है| और इसका सेवन करने से आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं रहता है, बसर्ते आप इसकी अधिक और गलत मात्रा ना ले| आइये जानते है उन Natural Home Remedies के बारे में:-  

जीरा

भारतीय घरों में जीरे का इस्तेमाल तड़के के लिए होता है| यह एक सुगंधित मसाला है| भोजन को स्वादिष्ट बनाने वाला यह मसाला पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए कारगर औषधि है| इसकी तासीर गर्म होती है|
  • यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हार्ट अटैक से बचाता है| इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है|
  • आंवले के साथ यदि जीरा, अजवाइन, और काला नमक मिलाकर खाया जाए तो इससे भूख बढ़ती है| साथ ही दस्त में भी राहत मिलती है|
  • जीरा पाउडर का सेवन करने से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- मधुमेह और दिल के रोगों में फायदेमंद है सोयाबीन का सेवन

 

लौंग

लौंग की भारतीय खाने में खास जगह है। यह देखने में भले ही छोटी होती है लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। इसमें सेहत को दुरुस्त रखने के कई गुण छुपे होते है| इसका उपयोग एंटीसेप्टिक के रुप में भी किया जाता है।
  • इसका तेल इतना सशक्त होता है कि इसे सूंघने से जुकाम, कफ में तुरंत आराम मिलता है|
  • लौंग का इस्तेमाल गठिया रोग में जोड़ों में होने वाले दर्द से निजात दिलाने में फायदेमंद है। इसमें अधिक मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है।
  • लौंग में दिमागी स्ट्रेस को कम करने का भी गुण होता है। लौंग को आप तुलसी, पुदीना और इलायची के साथ इस्तेमाल करके खुशबुदार चाय बना सकते हैं| यह आपका सिरदर्द कम कर देता है|
 

एलोवेरा 

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है| इसे और भी कई नामो से जाना जाता है जैसे ग्वारपाठा, घीकवार और धृतकुमारी आदि| काटेदार पत्तियो वाले इस पौधे को संजीवनी भी कहा जाता है| इसमें कई सारे गुण मौजूद है|
  • एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से बाल काले, घने और मुलायम बनते है|
  • बहुत से Beauty products में इसका इस्तेमाल किया जाता है|
  • एलोवेरा जूस पिने से मेटाबोलिज्म सुधरता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है|
  • यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है| इससे त्वचा की कई समस्याए जैसे मुहांसे, रूखी त्वचा, झुर्रियां, दाग धब्बे आदि दूर होते है|
  • यदि तेज धूप में निकलने से पहले एलोवेरा का रस अच्छी तरह से त्वचा पर लगा लिया जाए तो सनबर्न का असर कम पड़ता है|
 

दालचीनी

मधुमेह के रोग में तो दालचीनी खाना काफी फायदेमंद होता है। इसका रोजाना सेवन करने से मधुमेह से बचाव होता है। मधुमेह रोगियों में दालचीनी रक्त शर्करा में कमी लाती है। यहाँ जानिए और भी कई Dalchini ke Fayde in Hindi.
  • तीन बड़े चम्मच शहद और एक चाय चम्मच दालचीनी पावडर का पेस्ट लगाने से मुहांसे दूर होते है|
  • दालचीनी पावडर और शहद का मिश्रण लेने से पेट दर्द और पेट के अल्सर जड से ठीक हो जाते हैं|
  • यदि आप जल्द ही वजन कम करना चाहते हैं, तो दालचीनी और शहद का इस्तेमाल अपने भोजन में शुरू कर दें। इससे आपका वजन कुछ ही दिनों में कंट्रोल में आ जाएगा।
 

तुलसी

यदि हम भारत की बात करे तो तुलसी ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर में पाया जाता है| ज्यादातर हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है| इसका पौराणिक महत्व तो है ही साथ ही यह एक जानी मानी औषधि है| तुलसी की मदद से कई समस्याओं का इलाज किया जा सकता है|
  • मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को नियमित खाना चाहिए|
  • पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है|
  • भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर से बचने के लिए तुलसी खाना फायदेमंद है|
  • इसकी मदद से इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाया जा सकता है| यदि ब्लड शुगर कम है तो इसका इलाज तुलसी से किया जा सकता है|
  ऊपर आपने जाना Useful Home Remedies in Hindi. यह सभी औषधियां हर घर में मौजूद रहती है| इसलिए यदि आप इस्तेमाल नहीं करते है तो करना शुरू कर दे|