जानिए 18 साल के बाद लम्बाई बढ़ाने के प्रभावी तरीके

जानिए 18 साल के बाद लम्बाई बढ़ाने के प्रभावी तरीके

आज के दौर में पर्सनालिटी का अच्छा होना बहुत अहम माना जाता है, और उचा लम्बा कद आपकी पर्सनालिटी को अच्छा बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है| अब केवल मॉडलिंग ही नहीं, जॉब की अधिकतर फील्ड में अच्छे दिखने की डिमांड बढ़ चुकी है|

यदि आपकी हाइट अच्छी है तो आप हजारो में अलग नजर आते है| वही यदि आपकी हाइट कम है तो आप कितने ही गोरे या सुन्दर क्यों ना हो आपके अंदर कुछ कमी सी दिखाई देने लगती है| जब हम छोटे होते है तब हम इन बातो पर गौर नहीं करते, और बढे होने के बाद हमें लगता है की काश हमने अपनी हाइट बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान दिया होता|

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हमारी लंबाई केवल 18 साल तक ही बढ़ सकती है। हालाँकि यह बात कई हद तक सच भी है| लेकिन इसके बाद हम अपनी हाइट नहीं बढ़ा सकते, ऐसा नहीं है| एक्सरसाइज, हेल्थी डाइट और कुछ प्रयासों के जरिये 18 के बाद भी कद को बढ़ाया जा सकता है| यहाँ जानिए How to Increase Height after 18 in Hindi.
 

How to Increase Height after 18 in Hindi - कद बढ़ाने के उपाय

 

How to Increase Height after 18 in Hindi

  कद हमारी शख्सियत का अहम हिस्सा माना जाता है। कद उचा होने पर हम न केवल आकर्षक दिखते हैं बल्कि हमारे अंदर अधिक आत्मविश्वास भी होता है। किन कुछ लोगों का कद हार्मोनल, कुपोषण या अन्य दूसरी वजहों के कारण बढ़ नहीं पाता है। आमतौर पर 18 साल की उम्र तक कद अपने आप बढ़ता है लेकिन कुछ खास टिप्स को आप 25 की उम्र तक कद बढ़ा सकते हैं। आइये जानते है यह कैसे संभव है:-  

नियमित व्यायाम

हम सभी व्यायाम के लाभो के बारे में जानते है, यदि इसे सही लगातार सही ढंग से किया जाये तो यह हमारे आधे रोगों का इलाज कर सकता हैं। व्यायाम हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और शेप में रखने में मददगार है| लेकिन कुछ विशिष्ट व्यायाम है जो हमें हमारी लंबाई बढ़ाने में मदद करते है| आइये जानते है Height Badhane Ki Exercise:-   1. रस्सी कूदना - प्रतिदिन 20 से 30 मिनट रस्सी कूदने से भी लम्बाई बढ़ती है|   2. लटकना -  यदि आप रोज लटकते है तो आपकी रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और आपकी लम्बाई बढ़ती है| इसके लिए आप जिम ज्वाइन कर सकते है, या फिर 7 फुट पर एक छंड गाडे़ और उस पर जितनी देर हो सके उतनी देर तक रोज लटकें।   3. योगा - योग के अंतर्गत आने वाला आसन ताड़ासन की मदद से भी लम्बाई बढ़ाई जा सकती है| दरहसल ताड़ासन करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं। इसीलिए यह कद बढ़ाने में सहायक होता है।   4. भुजंग आसन - भुजंग आसन को रोजाना करने से लंबाई बढाई जा सकती है। इससे आपके सीने और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है| इसको करते समय आप जितना पीछे हो सकते है, होए| 20 सेकेंड तक इसी पोजीशन में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आये| आप इसे 3-4 बार कर सकते है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए तेजी से वजन बढ़ाने के आसान व असरदारी तरीके

 

पोषण युक्त आहार

यदि आपका शरीर वृद्धि हार्मोन की कम मात्रा स्रावित करता है, तब भी आप सही तरह के खानपान से उसके उत्पादन को बढ़ा सकते है। इसके लिए आपको स्वस्थ आहार अर्थात प्रोटीन, आवश्यक वसा, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर आहार लेना होगा|

पोषण युक्त खाद्य शरीर को विकसित करने के लिए ईंधन है। लम्बाई बढ़ाने के लिए आपको इन आहारो का सेवन करना होगा:-

  • हरी सब्जियाँ
  • अंडे
  • सेब और केले जैसे फल
  • आलू, मटर व अन्य फलिया
  • चिकन, फिश
  • बादाम, अखरोठ व अन्य सूखे मेवे
  इसके अतिरिक्त मानव शरीर के समग्र विकास में कैल्शियम के महत्व को भी हम नजरअंदाज नहीं कर सकते है। यह पोषक तत्व मजबूत हड्डियों और उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारे कैल्शियम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए इसके अलावा शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नियमित 6 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए|  

पर्याप्त नींद ले

जब हम सोते है तब भी हमारा शरीर कुछ न कुछ कार्य करते रहता है, इस बात से कोई भी अंजान नहीं है| बच्चे भी जब सोते है तब बढ़ते है| यदि आप Kad Badhane Ke Upay in Hindi तलाश रहे है तो हम आपको बताना चाहते है की पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवनशैली और शरीर की समग्र वृद्धि और विकास के लिए सबसे अच्छा उपाय है। ठीक से ना सोने या कम सोने का प्रभाव भी हमारे कद पर पढता है|

यदि आप पर्याप्त नींद लेते है तो आपकी लम्बाई और वजन ठीक रहता है| क्योंकि नींद के दौरान शरीर में ऊतकों का विकास और निर्माण होता है। इसलिए, एक दिन में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।
 

कुछ घरेलू उपचार

  1. गाय का दूध भी कद बढ़ाने में मददगार है|
  2. लम्बाई बढ़ाने के लिए रोजाना 2 काली मिर्च के टुकड़े, 20 ग्राम मक्खन में मिलाकर उसे निगल लिया जाये|
  3. विटामिन 'डी' आपकी हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है| विटामिन डी पाने के लिए सुबह या शाम के समय की धूप में बाहर जाएं और उसका पूरा लाभ लें।
  ऊपर आपने जाना How to Increase Height after 18 in Hindi. यदि आप की उम्र 18 से अधिक है और आप भी अपनी हाइट बढ़ाना चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीको को अपनाये| साथ ही चलते वक्त कभी भी झुककर ना चले, अपनी पीठ और कंधो को हमेशा सीधा रखे|
Subscribe to