सेक्स की मदद से निखारे आपकी खूबसूरती

सेक्स की मदद से निखारे आपकी खूबसूरती

सेक्स के खूबसूरती पर पड़ने वाले असर के बारे में शायद आपने न सुना हो। और हो सकता है, इस बारे में जानकर आप थोड़े हैरान भी हो जाएं?? सेक्स कुदरती रूप से खूबसूरती को बढ़ाता है।

खूबसूरत दिखने के लिए न जाने हम कितना वक्त और पैसा खर्च करते हैं। अच्छा खाना, व्यायाम और अपने बारे में अच्छा–अच्छा महसूस करना। इन सब चीजों का सही तालमेल ही हमें खूबसूरती और सेहत का खजाना देता है। सेक्स आनंद और उत्साह का भी संचार करता है।

सेक्स एक ऐसा विषय है, जिसे लेकर हमारे समाज में आज भी खुलकर बात नहीं होती। लोग, अक्सर इसे लेकर चर्चा करने से बचते हैं। हालांकि, सेक्स सृजन के लिए जरूरी है। इसकी लत बुरी है, लेकिन इसके बिना जीवन भी शायद संभव न हो। इस विषय पर हुए तमाम शोध बताते हैं कि सेक्स, इंसान की सेहत बनाये रखने में मदद करता है। यह कैलोरी बर्न करने का काम करता है। साथ ही यह दिल और दिमाग को भी सेहतमंद बनाये रखता है।

सेक्स कुदरती रूप से खूबसूरती में इजाफा करता है। ताजा वैज्ञानिक अनुसंधानों की मानें तो यह खूबसूरती बढ़ाने वाले उत्पादों और तरीकों के मुकाबले बीस ही नजर आता है। आइए जानते हैं कि कैसे यह ‘कुदरती’ उपाय आपके चेहरे पर चमक बढ़ा सकता है। आइए जानें यह कुदरती उपाय आपको महंगे ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने से कैसे बचाता हैं।

आप यह भी पढ़ सकते है:- महिलाये भी करे अपने साथी को संभोग के लिए आकर्षित

कैसे आपकी खूबसूरती में निखार ला सकता है सेक्‍स

sex-make-you-beautiful
बाल चमकाये, त्वचा दमकाये:-
सेक्स आपके बालों को चमकीला और त्वचा को दमकीला बनाता है। जो महिलायें नियमित सेक्स करती हैं, उनमें स्वस्थ बालों और त्वचा में अहम किरदार निभाने वाले हॉर्मोन एस्ट्रोजेन का स्राव अधिक होता है। इसके साथ ही त्वचा को कुदरती रूप से कोमल और स्थिर बनाने वाले हार्मोन कोलेजन का स्राव भी अधिक होता है।
कुदरती रूप से स्तनों का आकार बढ़ाये:-
स्तनों को महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा माना जाता है। सेक्स के दौरान स्तनों का आकार 25 फीसदी तक बढ़ जाता है। इसलिए जानकार मानते हैं कि जो महिलायें अपनी सेक्स–लाइफ से अधिक संतुष्ट होती हैं, उनका शरीर अधिक सुडौल होता है।
झुर्रियों से बचाये:-
भले ही आप सूरज की हानिकारक किरणों से दूर रहें, लेकिन फिर भी आपको झुर्रियां हो सकती हैं। ये झुर्रियां आपके हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों को हो सकती हैं। इससे दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। दिल और चेहरे पर झुर्रियां पड़ने की प्रक्रिया समान हैं। सेक्स  से आपके शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे चेहरे पर कुदरती रूप से चमक आती है और आपका दिल भी बेहतर काम करता है।
'हॉट' बनाये ऑर्गैजम:-
एक दिन में एक बार ऑर्गैजम या एक सप्‍ताह में कम से कम एक बार ऑर्गैजम से न केवल कई चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ हो सकते है बल्कि यह आपको बहुत अधिक 'हॉट' भी बना देता है।
डिप्रेशन दूर करें:-
सेरोटोनिन एक न्यूकरोट्रांसमीटर है, जो व्‍यक्ति की मनोदशा को नियंत्रित करने का काम करता है। इसी तत्‍व से हमें खुशी और तृप्ति का अहसास भी होता है। सेक्‍स में ऑर्गेज्‍म पर पहुंचने पर शरीर से सेरोटोनिन और डीएचईए का स्राव होता है। जिससे आप खुशी अनुभव करते है और आपका चेहरा खिलाखिला रहता है। साथ ही डीएचईए अवसाद से बचाने का काम करता है। और साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।
तनाव दूर करें:-
तनाव के कारण चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। लेकिन सेक्‍स तनाव के काफी उत्तरदायी माने जाने वाले कॉरटिसोल हॉर्मोन को दूर करता है। सेक्‍स ऑर्गेज्म के दौरान शरीर में बड़ी मात्रा में ऑक्सीटोसिन का स्राव होता है। यदि आपकी सेक्स लाइफ अच्छी है तो आप तनाव से दूर रह सकते हैं।

आज से अपनी सेक्‍स लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। इससे आप स्‍वयं को सेहतमंद तो रख ही पाएंगे साथ ही आपकी खूबसूरती में भी निखार आएगा।